Live TV
Search
Home > क्रिकेट > SRH vs DC: अभिषेक शर्मा का तूफान या कुलदीप यादव की फिरकी… हैदराबाद में किसका चलेगा जादू?

SRH vs DC: अभिषेक शर्मा का तूफान या कुलदीप यादव की फिरकी… हैदराबाद में किसका चलेगा जादू?

SRH vs DC: सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 21 अप्रैल को भिड़ंत होने वाली है. इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के धारदार गेंदबाजी के सामने हैदराबाद के तूफानी बल्लेबाजी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. देखें पिच रिपोर्ट...

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: April 21, 2026 13:52:46 IST

Mobile Ads 1x1

SRH vs DC, Pitch Report: IPL 2026 का 31वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला 21 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पिछले 2 मैचों में जीत हासिल करके आ रही है. ऐसे में कप्तान ईशान किशन की नजर जीत की हैट्रिक लगाने पर होगी. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने लड़खड़ाने के बाद वापसी की है. अक्षर पटेल की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को हराकर आ रही है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने वाली है.

इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा, केएल राहुल जैसे स्टार खिलाड़ियों पर नजरें होंगी. अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. वहीं, दूसरी ओर दिल्ली की टीम में इस सीजन की सबसे खतरनाक स्पिन जोड़ी कुलदीप यादव और अक्षर पटेल मौजूद हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस मैच में किसका जादू चलेगा?

हैदराबाद की पिच रिपोर्ट

पिच की बात करें, तो हैदराबाद का मैदान बल्लेबाजी के अनुकूल माना जाता है. राजीव गांधी स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों को खूब मदद मिलती है. हालांकि अगर कोई गेंदबाज सटीक लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी करता है, तो बल्लेबाजों को मुश्किल हो सकती है. इस मैदान पर आखिरी मैच हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेल गया था, जिसमें सनराइजर्स ने 10 रन से जीत हासिल की थी. उस मुकाबले में तेज गेंदबाजों ने ही आधे से ज्यादा विकेट चटकाए थे, जबकि स्पिनर्स को सिर्फ 1 विकेट ही मिला था. ऐसे में इस हैदराबाद बनाम दिल्ली के मैच में तेज गेंदबाजों की अहम भूमिका हो सकती है.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

आंकड़ों की बात करें, तो सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच कुल 26 मैच खेले गए हैं. इनमें से 13 मैचों में हैदराबाद ने जीत हासिल की है, जबकि दिल्ली ने 12 मैच अपने नाम किए हैं. इसके अलावा एक मैच बेनतीजा रहा.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, नीतीश रेड्डी, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, लियाम लिविंगस्टोन/हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन/एहसान मलिंगा.

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल, पथुम निसंका, नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आकिब नबी, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार/टी नटराजन.

MORE NEWS