Live TV
Search
Home > क्रिकेट > ‘ईशान किशन के पास ही कप्तानी रहनी चाहिए’ पूर्व क्रिकेटर की SRH से गुहार, पैट कमिंस को अभी…

‘ईशान किशन के पास ही कप्तानी रहनी चाहिए’ पूर्व क्रिकेटर की SRH से गुहार, पैट कमिंस को अभी…

Ishan Kishan Captain IPL 2026: पैट कमिंस के वापसी पर सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करने की उम्मीद है, बल्कि वह टीम के नियमित कप्तान के रूप में भी वापसी कर सकते हैं. लेकिन संजय बांगर ने कहा है कि ईशान किशन के हाथ में ही कप्तानी रहनी चाहिए.

Written By: Satyam Sengar
Edited By: Gaurav Verma
Last Updated: 2026-04-22 15:36:05

Mobile Ads 1x1
Ishan Kishan Captain IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद को अपने अगले आईपीएल 2026 मुकाबले से पहले बड़ी राहत मिल सकती है, क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस अब पूरी तरह फिट हैं और टीम में वापसी के लिए उपलब्ध हैं. अनुभवी तेज गेंदबाज के न केवल SRH के गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करने की उम्मीद है, बल्कि वह टीम के नियमित कप्तान के रूप में भी वापसी कर सकते हैं. लेकिन संजय बांगर ने कहा है कि ईशान किशन के हाथ में ही कप्तानी रहनी चाहिए.
 
पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच संजय बांगर ईशान की कप्तानी से काफी प्रभावित हैं. बांगर के अनुसार, विकेटकीपर-बल्लेबाज ने गेंदबाजों का इस्तेमाल करने और विपक्षी बल्लेबाजों के खिलाफ सही रणनीति अपनाने में बेहतरीन समझ दिखाई है. बांगर ने जियोहॉटस्टार पर कहा, “ईशान किशन कप्तान के रूप में बेहद शानदार नजर आए हैं. उन्हें अच्छी तरह पता है कि किस बल्लेबाज के खिलाफ किस गेंदबाज का इस्तेमाल करना है. उन्होंने मैच को बहुत अच्छे तरीके से नियंत्रित किया है. वह दबाव में घबराते नहीं हैं, जल्दबाजी नहीं करते और लगातार सही फैसले लेते हैं.”
 
बांगर ने कहा, “दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ईशान ने जिस तरह अपने स्पिनरों का इस्तेमाल किया, वह शानदार था. जिस तरह से उन्होंने कप्तानी की है, उसे देखते हुए मुझे लगता है कि उन्हें पूरे सीजन टीम की कप्तानी जारी रखनी चाहिए. भारतीय कप्तान होने से अक्सर टीम को अधिक स्थिरता और निरंतरता मिलती है.”
 
संजय बांगर “पैट कमिंस के साथ हमेशा यह सवाल रहेगा कि क्या वह पूरे टूर्नामेंट में फिट रह पाएंगे, क्योंकि हाल के समय में उन्हें चोटों और फिटनेस समस्याओं का सामना करना पड़ा है. अगर ईशान कप्तान बने रहते हैं, तो इससे टीम में निरंतरता बनी रहेगी और खिलाड़ियों का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा. हैदराबाद के लिए यही सबसे बेहतर विकल्प होगा.”
 
हालांकि, कमिंस की वापसी के बावजूद फ्रेंचाइजी के सामने एक मुश्किल फैसला है, क्योंकि कार्यवाहक कप्तान ईशान किशन ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. किशन की कप्तानी में हैदराबाद ने सात मैचों में चार जीत दर्ज की हैं और टीम फिलहाल आईपीएल 2026 की अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है. बांगर ने कमिंस की फिटनेस को लेकर भी चिंता जताई. उनका मानना है कि फ्रेंचाइजी को टूर्नामेंट के बीच में कप्तानी बदलने से बचना चाहिए.

MORE NEWS