Suryakumar Yadav Trolled: मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन काफी भारी गुजर रहा है और इसकी सबसे बड़ी वजह है उनके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म. पिछले साल जहां सूर्या ने 65 की औसत से रनों का अंबार लगाया था वहीं इस साल 8 मैचों के बाद उनके नाम सिर्फ 162 रन हैं और औसत गिरकर 20.25 पर आ गया है.
आज के मैच का हाल
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चल रहे अहम मुकाबले में भी फैंस को उम्मीद थी कि सूर्या का बल्ला बोलेगा लेकिन वह महज 5 रन बनाकर चलते बने. यह उनके खराब दौर की एक और कड़ी है पिछले 5 मैचों में उनके बल्ले से एक भी 40+ का स्कोर नहीं निकला है जिसमें दो शून्य (डक्स) भी शामिल हैं.
विशेषज्ञों का क्या कहना है?
जानकारों का मानना है कि विपक्षी टीमों ने सूर्या की काट ढूंढ ली है. उनके पसंदीदा लेग-साइड शॉट्स को रोकने के लिए अब टीमें खास फील्डिंग सेट कर रही हैं, जिससे उन्हें खुलकर खेलने का मौका नहीं मिल रहा.
रिकॉर्ड के करीब, फिर भी बढ़ी धड़कनें
भले ही सूर्या अभी रनों के लिए तरस रहे हों, लेकिन वह एक बड़े मुकाम की दहलीज पर खड़े हैं. मुंबई इंडियंस के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वह कीरोन पोलार्ड को पछाड़ने वाले हैं. पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए उन्हें अब मात्र 9 रनों की दरकार है, जिसके बाद वह MI के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज बन जाएंगे.
सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन
सूर्या की इस खराब फॉर्म को देख फैंस काफी निराश हैं और सोशल मीडिया पर उनकी मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘SKY के बिना मुंबई की बल्लेबाजी अधूरी लग रही है, उन्हें जल्द वापसी करनी होगी.’ एक ने कहा, ‘क्या कप्तानी का दबाव सूर्या की नेचुरल गेम पर हावी हो रहा है?’ वहीं एक और यूजर ने लिखा, ‘सूर्या एक चैंपियन खिलाड़ी हैं, बस एक अच्छी पारी की बात है और वह फिर से छा जाएंगे.’ वहीं एक और यूजर ने लिखा टूर्नामेंट अब निर्णायक मोड़ पर है. एक और यूजर ने लिखा ‘अगर मुंबई इंडियंस को आगे बढ़ना है, तो सूर्या का ‘सूर्योदय’ होना बेहद जरूरी है.’
People literally compared blind slogger Suryakumar Yadav with AB de Villiers they should be imprisoned for whole life pic.twitter.com/xdlM5aETBX
— Tha7a fan (@ExposeDhonifan) April 29, 2026
Saying it AGAIN and Saying it LOUD!
Not winning a major Trophy would be the 2nd lowest point of ABD’s career, getting compared to Suryakumar Yadav remains the first. #MIvSRH #IPL pic.twitter.com/8fkEFLB9R1— Izhan Mehraj (@TheCricketSaga) April 29, 2026
असफ़लता एक चुनौती हैं स्वीकार करो
क्या कमी रह गई देखो और सुधार करो.!💔
Pic Credit Goggle#MIvsSRH Suryakumar Yadav pic.twitter.com/nZ8LkEfoTG— Gulzar’s Diary.🏔️🌿 (@drx_gulzar) April 29, 2026