<

MP: ओवरलोड ट्रक बना आफत! मैहर-सरला नगर मार्ग पर पलटा भारी वाहन, घंटों जाम में फंसे रहे लोग

Maihar News: मैहर-सरला नगर मार्ग पर सोमवार को भी सड़क पर बिखरे पत्थरों से ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया, जिससे पूरी सड़क बाधित हो गई. हादसे के बाद सड़क का एक बड़ा हिस्सा अवरुद्ध हो गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं.

MP News: मैहर जिले के मैहर-सरला नगर मार्ग पर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. UltraTech Cement प्लांट के पास एक ओवरलोड ट्रक सड़क पर फैले पत्थरों के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया. राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन हादसे के बाद मार्ग पर घंटों लंबा जाम लगा रहा, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस मार्ग पर खदानों से सीमेंट फैक्ट्री तक लगातार ओवरलोड ट्रकों का आवागमन होता रहता है. इन वाहनों से गिरने वाली गिट्टी और पत्थर सड़क पर फैल जाते हैं, जो आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं. सोमवार को भी सड़क पर बिखरे पत्थरों से ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया, जिससे पूरी सड़क बाधित हो गई.

घंटों जाम में फंसे रहे वाहन

हादसे के बाद सड़क का एक बड़ा हिस्सा अवरुद्ध हो गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. एंबुलेंस, स्कूल वाहन, दफ्तर जाने वाले कर्मचारी और अन्य राहगीर घंटों जाम में फंसे रहे. स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा.

प्रशासन और पुलिस पर उठे सवाल

घटना के बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन और पुलिस के प्रति नाराजगी देखने को मिली. उनका आरोप है कि पुलिस का ध्यान केवल हेलमेट चेकिंग और चालानी कार्रवाई तक सीमित है, जबकि ओवरलोड वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही. साथ ही, सड़क पर फैले मलबे को हटाने के लिए भी कोई स्थायी व्यवस्था नहीं है.

हर महीने 20 से 25 हादसों का दावा

स्थानीय निवासियों के अनुसार, इस मार्ग पर हर महीने लगभग 20 से 25 सड़क हादसे होते हैं. इसके बावजूद संबंधित विभागों द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.

आंदोलन की चेतावनी

क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही ओवरलोड वाहनों पर सख्ती नहीं की गई और सड़कों से मलबा साफ करने की स्थायी व्यवस्था नहीं बनाई गई, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे.

भटूरा सहित आसपास की खदानों से लाइमस्टोन लेकर गुजरने वाले भारी वाहनों के बढ़ते दबाव ने इस मार्ग की सुरक्षा को गंभीर चुनौती बना दिया है. अब देखना होगा कि प्रशासन इस चेतावनी को कितनी गंभीरता से लेता है.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Share
Published by
Hasnain Alam

Recent Posts

Saurabh Mahajan Bharat Ki Shaan Award: ‘ड्रीम बिग, प्लान बिग, अचीव बिग’! सौरभ महाजन को मिला भारत की शान सम्मान, जानें उनका विजन

Saurabh Mahajan Bharat Ki Shaan Award: नई पीढ़ी की सोच, नेतृत्व और सकारात्मक बदलाव को…

Last Updated: October 27, 2026 13:51:30 IST

Vivo Y600 लॉन्च. 10,000mAh बैटरी और 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ आया फोन, जानें कीमत

Vivo Y600 चीन में लॉन्च हो गया है। फोन में 10,000mAh बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले,…

Last Updated: October 27, 2026 13:22:33 IST

Shahnawaz Hussain’s Son Wedding Guest List: कांग्रेस विधायक की बेटी बनी BJP के दिग्गज नेता की बहू! निकाह में जुटे बड़े नेता, जानें कौन हैं दूल्हा-दुल्हन?

Shahnawaz Hussain's Son Wedding Guest List: हरियाणा के कांग्रेस विधायक अकरम खान की बेटी अफशां…

Last Updated: October 27, 2026 13:21:33 IST

अब आएगा लॉरेंस का दिमाग ठिकाने! 200 सीरियल किलर और आतंकी; भारत की सबसे खतरनाक जेल में रहेगा गैंगस्टर

Lawrence Bishnoi: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को साबरमती जेल के हाई सिक्योरिटी ब्लॉक 'दो सौ खोली'…

Last Updated: October 27, 2026 12:34:45 IST

Bhojpuri Singer Abhishek Kumar Firing Case: पहले घर पर चलाई गोलियां, फिर कार को बनाया निशाना! भोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के साथ क्या हुआ?

Bhojpuri Singer Abhishek Kumar Firing Case: भोजपुरी सिंगर अभिषेक कुमार के घर के बाहर सुबह…

Last Updated: October 27, 2026 12:13:31 IST

King Poster Out: ‘कातिल नहीं आशिक…’ शाहरुख खान की आंखों में प्यार या बदले की आग? पोस्टर ने बढ़ाई हलचल

King Poster Out: शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' का नया पोस्टर रिलीज हो गया है.…

Last Updated: October 27, 2026 11:17:01 IST