Live TV
Search
Home > क्रिकेट > RCB vs LSG: विराट कोहली प्लेइंग XI में नहीं, रजत पाटीदार ने क्यों किया बाहर, हेजलवुड की वापसी

RCB vs LSG: विराट कोहली प्लेइंग XI में नहीं, रजत पाटीदार ने क्यों किया बाहर, हेजलवुड की वापसी

RCB vs LSG: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच खेले जा रहे मैच में विराट कोहली को प्लेइंग XI में शामिल नहीं किया गया है. हालांकि राहत की बात यह है कि वह पूरी तरह मैच से बाहर नहीं हैं और इंपैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान पर उतर सकते हैं.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: April 15, 2026 19:28:37 IST

Mobile Ads 1x1
RCB vs LSG: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपरजायंट्स (Royal Challengers Bangalore vs Lucknow Supergiants) के बीच खेले जा रहे मैच में विराट कोहली को प्लेइंग XI में शामिल नहीं किया गया है. हालांकि राहत की बात यह है कि वह पूरी तरह मैच से बाहर नहीं हैं और इंपैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान पर उतर सकते हैं. विराट कोहली को पिछले मुकाबले में हल्की चोट लगी थी. इसी वजह से टीम प्रबंधन ने उन्हें शुरुआत में प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने का फैसला किया है. अब इस बात पर सबकी नजर रहेगी कि दूसरी पारी के दौरान क्या विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरते हैं.
 
टॉस जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. उन्होंने कहा कि पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी नजर आ रही है और शुरुआती ओवरों में गेंदबाजों को कुछ फायदा मिल सकता है. पाटीदार ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे. यह साफ फैसला था. विकेट अच्छी लग रही है. हम पहली पारी में इसका फायदा उठाना चाहते हैं और सामने वाली टीम पर दबाव बनाना चाहते हैं. पिछले मैच की पिच पर काफी घास थी, लेकिन इस बार विकेट पर घास नहीं है. इसलिए यह बल्लेबाजी के लिए बेहतर ट्रैक हो सकती है.”
 
कप्तान ने टीम के प्रदर्शन की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि हर खिलाड़ी अलग-अलग मौके पर टीम के लिए योगदान दे रहा है और यही इस टीम की सबसे बड़ी ताकत है. रजत पाटीदार ने बताया कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपनी टीम में सिर्फ एक बदलाव किया है. डफी की जगह जोश हेजलवुड को मौका दिया गया है. वह काफी समय के बाद मैदान में वापसी कर रहे हैं.
 
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन: फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा और रसिख सलाम डार शामिल हैं.
 
 इंपैक्ट प्लेयर्स: विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, जॉर्डन कॉक्स, कनिष्क चौहान और मंगेश यादव

MORE NEWS