<
Categories: क्रिकेट

‘कोहली ने तोड़ दिया दिल!’, विराट ने Like के बाद Unlike की फोटो, वायरल हुआ जर्मन हसीना का रिएक्शन

Virat Kohli Social Media Controversy: जर्मन मॉडल लिजलाज ने विराट कोहली के लाइक को लेकर चुप्पी तोड़ी है. लिजलाज ने कहा कि उन्हें विराट कोहली के लिए बुरा लग रहा है, क्योंकि इसे बेवजह मुद्दा बनाया गया है. जानें लिजलाज ने क्या कहा...

Virat Kohli Social Media Controversy: भारत के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली के एक लाइक ने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया है. विराट कोहली (Virat Kohli) ने अवनीत कौर के बाद जर्मनी की मॉडल लिजलाज (Lizlaz) की ग्लैमरस फोटो लाइक कर दी. जैसे भी फैंस के नजर में यह आया कि कोहली ने जर्मन मॉडल की फोटो लाइक की है, तो उनका कमेंट सेक्शन में बाढ़ आ गई. फैंस कोहली और लिजलाज की पोस्ट के नीचे कमेंट में मजे लेने लगे. सोशल मीडिया पर हर तरफ कोहली की लाइक की हुई पोस्ट के स्क्रीनशॉट और फोटोज तेजी से वायरल होने लगे. फैंस के लिए इस रिएक्शन को देखते हुए विराट कोहली ने जर्मन मॉडल लिजलाज की पोस्ट को अनलाइक (Unlike) कर दिया. अब इस पर मॉडल लिजलाज का बयान सामने आया है. उन्होंने इस कंट्रोवर्सी और ट्रोलिंग को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है.

लिजलाज ने क्या कहा?

जर्मन इंफ्लुएंसर और मॉडल लिजलाज ने इस मामले पर रिएक्ट किया है. हिंदुस्तान टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में लिजलाज ने कहा, ‘ये सब क्रेजी था. जैसे ही मैं सुबह उठी तो देखा इंटरनेट पर सब जगह यही बात चल रही है. मैं खबरों में थी, लेकिन मुझे पता ही नहीं चला कि विराट ने मेरी फोटो को कब लाइक किया.’ लिजलाज ने कहा कि उन्हें न्यूज के जरिए इसके बारे में पता चला. उन्होंने बताया कि लोगों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उनके बारे में लिखे हुए आर्टिकल्स ढूंढे और डीएम भेजे. लिजलाज ने बताया कि उन्हें बहुत से लोगों के मैसेज आए. 

विराट फैन निकली लिजलाज

जर्मन मॉडल लिजलाज ने बताया कि वह पिछले साल भारत घूमने के लिए आई थी. इस दौरान उन्होंने बेंगलुरु में अपने दोस्तों से मुलाकात की. लिजलाज ने कहा कि वह सिर्फ  2 हफ्ते के लिए यहां पर आई थी, लेकिन उन्हें भारत में खूब मजे कए. ऐसे में वह कई महीनों के लिए भारत में ही रुक गईं. इस दौरान उन्होंने भारत के कई राज्यों को एक्सप्लोर किया. लिजलाज ने कहा कि जब वह भारत में आई थीं, तो उस समय आईपीएल चल रहा था.

ऐसे में उन्होंने अपने बेंगलुरु के दोस्तों के साथ मैच देखना शुरू किया, जिसके बाद उन्हें क्रिकेट पंसद आने लगा. वह कुछ ही दिनों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की फैन बन गईं. लिजलाज ने कहा उन्हें खुशी है कि विराट कोहली ने उनकी फोटो लाइक की, क्योंकि वह RCB में सबसे शानदार खिलाड़ी हैं. लिजलाज ने आगे कहा कि उन्हें विराट कोहली के लिए बुरा लगा. उन्होंने कहा, ‘मुझे पता नहीं ये इतनी बड़ी खबर कैसे बन गई. लोगों ने कैसे नोटिस किया. शायद उनका इरादा ये नहीं था.

कौन हैं लिजलाज?

बता दें कि जर्मन मॉडल लिजलाज सिंगर और Vlogger हैं. उनका जन्म साउथ अफ्रीका में हुआ था, लेकिन वो जर्मनी में रहती हैं. लिजलाज ने मनोविज्ञान (Psychology) से M.Sc की है. सोशल मीडिया पर उनके 4 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वह अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay
Tags: Virat Kohli

Recent Posts

गणेशोत्सव बना जीवनदान का उत्सव: एक लाख से अधिक भक्तों ने लिया अंगदान का संदेश

गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…

Last Updated: October 1, 2026 18:37:26 IST

बाली में शूटिंग के दौरान नुसरत भरूचा के साथ हादसा, अस्पताल में भर्ती होने की खबर से फैंस परेशान

Nushrratt Bharuccha: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा इन दिनों इंडोनेशिया के बाली में एक प्रोजेक्ट की…

Last Updated: October 1, 2026 18:27:13 IST

ब्रेस्ट कैंसर सर्वाइवर्स के हौसले को सलाम, महिलाओं ने लिया ‘पिंक प्लेज’

सूरत (गुजरात) [भारत],30 सितंबर: ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बीमारी को मात दे…

Last Updated: October 1, 2026 18:22:22 IST

GRP कर्मियों ने गुटखा मिलने पर एक व्यक्ति से लूटे 6,000 रुपये, वीडियो बनाने पर हो गए फरार, करतारपुर स्टेशन पर हुई घटना

एक यात्री ने आरोप लगाया कि जीआरपी कर्मियों ने उसे 10,000 रुपये के गुटखा जुर्माने…

Last Updated: October 1, 2026 18:17:40 IST

संविधान पे चर्चा 4.0 में पारुल विश्वविद्यालय में विधिज्ञों ने संविधान पर की परिचर्चा

वडोदरा (गुजरात) [भारत], 1 अक्टूबर: पारूल विश्वविद्यालय में अपने अनुठे कानून सम्बन्धित कॉन्क्लेव संविधान पे…

Last Updated: October 1, 2026 18:07:29 IST