<
Categories: मनोरंजन

क्या Rebel Kid ने किया हिंदू धर्म का अपमान? कलेवा काटने पर भड़के लोग; वीडियो वायरल

Apoorva Mukhija viral video: इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा ने कहा “द रिबेल किड” अपने एक GRWM वीडियो को लेकर बहस में हैं. कोचेला वैली म्यूजिक एंड आर्ट्स फेस्टिवल की तैयारी दिखाते हुए उन्होंने वीडियो में अपनी कलाई का कलावा काट दिया, जिसे हिंदू धर्म में पवित्र माना जाता है. इस पर सोशल मीडिया पर लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और उन्हें धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया. कई यूजर्स ने इसे “रेज बेट” और व्यूज पाने का तरीका बताया, जिससे यह मामला अब एक बड़ी ऑनलाइन बहस बन गया है.

Apurva Mukhija Viral Video: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा जिन्हें उनके फॉलोअर्स “The Rebel Kid” के नाम से जानते हैं, इस वक्त एक बड़े विवाद के केंद्र में आ गई हैं. जो वीडियो सिर्फ एक मज़ेदार “Get Ready With Me”  रील होना था वह अब धार्मिक भावनाओं और कंटेंट की दौड़ पर छिड़ी बहस में बदल गया है.

क्या है पूरा मामला?

शुक्रवार को अपूर्वा ने कोचेला वैली संगीत और कला महोत्सव (Coachella Valley Music and Arts Festival) के लिए तैयार होते हुए एक ट्रांजिशन रील शेयर की. इस वीडियो में उन्होंने अपने स्टाइलिश आउटफिट, जूते और लुक को बड़े ही एनर्जेटिक अंदाज़ में दिखाया. लेकिन वीडियो के एक खास हिस्से ने लोगों का ध्यान खींच लिया .अपूर्वा अपनी कलाई पर बंधे कलावा (पवित्र लाल धागा) को काटती नजर आईं, ताकि वह उनके फेस्टिवल लुक के साथ मैच न करे.

क्यों भड़के लोग?

कलावा हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान बांधा जाता है और इसे आस्था व सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है. ऐसे में, कैमरे पर इसे काटना कई लोगों को असम्मानजनक लगा.सोशल मीडिया पर यूज़र्स ने इस कदम को अनावश्यक और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया.

सोशल मीडिया पर मचा बवाल

वीडियो के वायरल होते ही प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब X) पर बहस छिड़ गई. कई यूज़र्स ने अपूर्वा पर “रेज बेट” यानी बिकल विवाद खड़ा कर एंगेजमेंट पाने का आरोप लगाया.एक यूज़र ने लिखा  “रिबेल किड अपूर्वा एक म्यूजिक फेस्टिवल के लिए अपना कलावा काट रही है. लोग इन्हें फॉलो करते हैं और सब कॉपी करते हैं.” वहीं दूसरे ने तीखा कमेंट करते हुए कहा,“रेज बेट और एंगेजमेंट फार्मिंग का ये नया तरीका है.”

कंटेंट या कंट्रोवर्सी?

यह मामला अब सिर्फ एक वीडियो तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह सवाल भी खड़ा कर रहा है कि क्या सोशल मीडिया पर व्यूज़ और लाइक्स के लिए धार्मिक प्रतीकों का इस्तेमाल करना सही है?Mजहां कुछ लोग इसे पर्सनल चॉइस बता रहे हैं, वहीं कई इसे “लाइक्स के लिए किया गया स्टंट” मान रहे हैं. फिलहाल यह विवाद सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है और अपूर्वा मुखीजा की इस हरकत पर बहस थमने का नाम नहीं ले रही है.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

गणेशोत्सव बना जीवनदान का उत्सव: एक लाख से अधिक भक्तों ने लिया अंगदान का संदेश

गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…

Last Updated: October 1, 2026 18:37:26 IST

बाली में शूटिंग के दौरान नुसरत भरूचा के साथ हादसा, अस्पताल में भर्ती होने की खबर से फैंस परेशान

Nushrratt Bharuccha: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा इन दिनों इंडोनेशिया के बाली में एक प्रोजेक्ट की…

Last Updated: October 1, 2026 18:27:13 IST

ब्रेस्ट कैंसर सर्वाइवर्स के हौसले को सलाम, महिलाओं ने लिया ‘पिंक प्लेज’

सूरत (गुजरात) [भारत],30 सितंबर: ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बीमारी को मात दे…

Last Updated: October 1, 2026 18:22:22 IST

GRP कर्मियों ने गुटखा मिलने पर एक व्यक्ति से लूटे 6,000 रुपये, वीडियो बनाने पर हो गए फरार, करतारपुर स्टेशन पर हुई घटना

एक यात्री ने आरोप लगाया कि जीआरपी कर्मियों ने उसे 10,000 रुपये के गुटखा जुर्माने…

Last Updated: October 1, 2026 18:17:40 IST

संविधान पे चर्चा 4.0 में पारुल विश्वविद्यालय में विधिज्ञों ने संविधान पर की परिचर्चा

वडोदरा (गुजरात) [भारत], 1 अक्टूबर: पारूल विश्वविद्यालय में अपने अनुठे कानून सम्बन्धित कॉन्क्लेव संविधान पे…

Last Updated: October 1, 2026 18:07:29 IST

Odisha News: मास्क पहनकर फ्लैट में घुसा दरिंदा, बंदूक की नोक पर महिला के साथ की हैवानियत, FIR दर्ज

भुवनेश्वर में एक अजनबी महिला के अपार्टमेंट में जबरदस्ती घुस गया और उसने बंदूक की…

Last Updated: October 1, 2026 18:00:21 IST