Virat Kohli Social Media Controversy: भारत के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली के एक लाइक ने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया है. विराट कोहली (Virat Kohli) ने अवनीत कौर के बाद जर्मनी की मॉडल लिजलाज (Lizlaz) की ग्लैमरस फोटो लाइक कर दी. जैसे भी फैंस के नजर में यह आया कि कोहली ने जर्मन मॉडल की फोटो लाइक की है, तो उनका कमेंट सेक्शन में बाढ़ आ गई. फैंस कोहली और लिजलाज की पोस्ट के नीचे कमेंट में मजे लेने लगे. सोशल मीडिया पर हर तरफ कोहली की लाइक की हुई पोस्ट के स्क्रीनशॉट और फोटोज तेजी से वायरल होने लगे. फैंस के लिए इस रिएक्शन को देखते हुए विराट कोहली ने जर्मन मॉडल लिजलाज की पोस्ट को अनलाइक (Unlike) कर दिया. अब इस पर मॉडल लिजलाज का बयान सामने आया है. उन्होंने इस कंट्रोवर्सी और ट्रोलिंग को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है.
लिजलाज ने क्या कहा?
जर्मन इंफ्लुएंसर और मॉडल लिजलाज ने इस मामले पर रिएक्ट किया है. हिंदुस्तान टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में लिजलाज ने कहा, ‘ये सब क्रेजी था. जैसे ही मैं सुबह उठी तो देखा इंटरनेट पर सब जगह यही बात चल रही है. मैं खबरों में थी, लेकिन मुझे पता ही नहीं चला कि विराट ने मेरी फोटो को कब लाइक किया.’ लिजलाज ने कहा कि उन्हें न्यूज के जरिए इसके बारे में पता चला. उन्होंने बताया कि लोगों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उनके बारे में लिखे हुए आर्टिकल्स ढूंढे और डीएम भेजे. लिजलाज ने बताया कि उन्हें बहुत से लोगों के मैसेज आए.
विराट फैन निकली लिजलाज
जर्मन मॉडल लिजलाज ने बताया कि वह पिछले साल भारत घूमने के लिए आई थी. इस दौरान उन्होंने बेंगलुरु में अपने दोस्तों से मुलाकात की. लिजलाज ने कहा कि वह सिर्फ 2 हफ्ते के लिए यहां पर आई थी, लेकिन उन्हें भारत में खूब मजे कए. ऐसे में वह कई महीनों के लिए भारत में ही रुक गईं. इस दौरान उन्होंने भारत के कई राज्यों को एक्सप्लोर किया. लिजलाज ने कहा कि जब वह भारत में आई थीं, तो उस समय आईपीएल चल रहा था.
ऐसे में उन्होंने अपने बेंगलुरु के दोस्तों के साथ मैच देखना शुरू किया, जिसके बाद उन्हें क्रिकेट पंसद आने लगा. वह कुछ ही दिनों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की फैन बन गईं. लिजलाज ने कहा उन्हें खुशी है कि विराट कोहली ने उनकी फोटो लाइक की, क्योंकि वह RCB में सबसे शानदार खिलाड़ी हैं. लिजलाज ने आगे कहा कि उन्हें विराट कोहली के लिए बुरा लगा. उन्होंने कहा, ‘मुझे पता नहीं ये इतनी बड़ी खबर कैसे बन गई. लोगों ने कैसे नोटिस किया. शायद उनका इरादा ये नहीं था.
कौन हैं लिजलाज?
बता दें कि जर्मन मॉडल लिजलाज सिंगर और Vlogger हैं. उनका जन्म साउथ अफ्रीका में हुआ था, लेकिन वो जर्मनी में रहती हैं. लिजलाज ने मनोविज्ञान (Psychology) से M.Sc की है. सोशल मीडिया पर उनके 4 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वह अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं.