Live TV
Search
Home > क्रिकेट > Video: बाउंसर लगने से औंधे मुंह गिरा बल्लेबाज, कुछ सेकंड बाद उठकर मारी ऐसी लात, फिर अंपायर ने…

Video: बाउंसर लगने से औंधे मुंह गिरा बल्लेबाज, कुछ सेकंड बाद उठकर मारी ऐसी लात, फिर अंपायर ने…

Viral Video: वेस्टइंडीज के घरेलू क्रिकेट से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पिच खराब होने के कारण बल्लेबाज को खतरनाक बाउंसर लग जाती है. इससे बल्लेबाज तुरंत जमीन पर गिर जाता है. इस घटना के बाद मैच को रद्द कर दिया गया है. देखें वीडियो...

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: April 22, 2026 14:04:15 IST

Mobile Ads 1x1

West Indies Championship Match Abandoned: वेस्टइंडीज के घरेलू क्रिकेट में खेले जा रहे एक मैच को अचानक रद्द करना पड़ा. यह मुकाबला वेस्टइंडीज चैंपियनशिप के तहत लीवार्ड आइलैंड बनाम त्रिनिदाद और टोबैगो के बीच खेला जा रहा था. सर विव रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच के दौरान पिच को खतरनाक घोषित कर दिया. इसके चलते मैच को रद्द करके ड्रॉ कर दिया गया. दरअसल, इस पिच की वजह से एक खिलाड़ी गंभीर रूप से चोटिल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इस मुकाबले में तेज गेंदबाज जेडन सील्स ने कुल 7 विकेट चटकाए, लेकिन फिर मैच रद्द कर दिया गया. लीवार्ड आइलैंड्स के खिलाफ गेंदबाजी के दौरान सील्स की गेंद को ज्यादा बाउंस मिला, जिससे बॉल सीधे बल्लेबाज जेरेमिया लुईस के हेलमेट से जाकर टकराई. इसकी वजह से बल्लेबाज तुरंत जमीन पर गिर गया.

खतरनाक बाउंसर लगने से गिरा बल्लेबाज

बाउंसर लगने के बाद बल्लेबाज जेरेमिया लुईस तुरंत जमीन पर गिर गए. इसके बाद गुस्से में उठकर खड़ा हुए और हेलमेट को जोर से लात मारी. गेंद लगने के बाद तुरंत मैदान पर उन्हें मेडिकल ट्रीटमेंट दिया गया और फिर स्ट्रेचर पर ले जाकर जांच के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. क्रिकेट वेस्टइंडीज (West Indies Cricket) की ओर से जारी बयान में कहा गया कि फिलहाल जेरेमिया लुईस की हालत स्थिर है. जेरिमिया लुईस को बाउंसर लगने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. नीचे देखें वीडियो…

मैच को किया गया रद्द

इस घटना को लेकर क्रिकेट वेस्टइंडीज की ओर से बयान जारी किया गया है. इसमें कहा गया कि क्यूरेटर के साथ बातचीत के बाद अंपायरों ने माना कि पिच खतरनाक है. अभी तुरंत पिच को ठीक नहीं किया जा सकता है. इसकी वजह से मैच को रद्द करके ड्रॉ घोषित कर दिया गया. क्रिकेट वेस्टइंडीज के बयान में कहा गया कि मैच को रद्द करने का फैसला कॉम्पिटिशन को नियंत्रित करने वाली शर्तों के तहत ही लिया गया है. इसके अनुसार, जब ऑन-फील्ड अंपायर यह तय करते हैं कि खेल जारी रखना खतरनाक या गलत है, तो खेल रोक दिया जाना चाहिए और क्रिकेट वेस्टइंडीज के मैच रेफरी से सलाह ली जानी चाहिए.

बाकी मैचों के लिए बनेगी सुरक्षित पिच

क्रिकेट वेस्टइंडीज ने बयान में आगे कहा कि आगे के मैचों के लिए एक सुरक्षित पिच तैयार की जाएगी, जिसके लिए सभी जरूरी संसाधन और एक्सपर्टीज का इस्तेमाल किया जाएगा. बोर्ड ने बताया कि लीवार्ड आइलैंड्स बनाम त्रिनिदाद और टोबैगो मैच के लिए इस्तेमाल की गई पिच उस वेन्यू पर मौजूद 6 पिचों में से एक है. यह पिच गुयाना बनाम विंडवर्ड आइलैंड्स सीरीज के पहले मैच के लिए इस्तेमाल की गई सतह से अलग है.

MORE NEWS