Khesari Lal Yadav ka naya Bhojpuri Gaana: ट्रेंडिंग भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर अपने नए गाने ‘गोली चलवा दी’ के साथ दर्शकों के बीच छा गए हैं. यह गाना यू-ट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है.
खेसारी लाल यादव का नया गाना
Khesari Lal Yadav ka naya Bhojpuri Gaana: आजकल कोई भी शादी-पार्टी बिना भोजपुरी गाने के अधूरी है. इसी लिस्ट में धमाल मचाने भोजपुरी का एक और गाना रिलीज हो गया है.
ट्रेंडिंग भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर अपने नए गाने ‘गोली चलवा दी’ के साथ दर्शकों के बीच छा गए हैं. यह गाना यू-ट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है. इस गाने में उनके साथ अनुपमा यादव ने भी अपनी आवाज दी है.
‘गोली चलवा दी’ का म्यूजिक और बीट्स अन्य भोजपुरी गानों की तरह ही काफी एनर्जेटिक हैं, जिसे सुनते ही लोग झूमने पर मजबूर हो जायेंगे. गाने में उनका देसी स्टाइल दिखाया गया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं. अब शादी के सीजन में यह गाना का डीजे का न्यू हिट बनेगा. गाने के वीडियो में फीमेल लीड के रूप में काजल कश्यप और कनिष्का चौधरी हैं. गाने के बोल रौशन सिंह विश्वास ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक डायरेक्शन भी रौशन सिंह ने ही किया है.
इस गाने का वीडियो यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है. महज चार घंटे के भीतर इसे डेढ़ लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. यह गाना नया पार्टी सॉन्ग और इंस्टाग्राम ट्रेंड बनने के लिए तैयार है. अब तक इस गाने को पचास हज़ार से ज्यादा लाइक्स भी मिल चुके हैं. लोग खेसारी लाल के इस गाने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.
Silver Price Today 9 Nov 2026: दिवाली के बाद चांदी की कीमतों में फिर तेजी…
Gold Price 9 November 2026: बुलियन्स के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,44,400…
MP Fire Incident: मध्य प्रदेश के सिवनी में सर्राफा व्यापारी के तीन मंजिला मकान में…
Nvidia CEO Jensen Huang से जुड़े विवाद में Alice Huang चर्चा में हैं. चीन की…
Banda River Tragedy: बांदा में दीपावली के दिन बागे नदी में नहाने गए तीन युवक…
Air Pollution: पंजाब का बठिंडा 1258 के एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) के साथ देश के…