<
Categories: क्रिकेट

रोमी भिंडर को झटका, लेकिन वैभव को BCCI ने बख्शा, मोबाइल मामले में कैसे बच गए सूर्यवंशी?

आईपीएल मैच के दौरान रोमी भिंडर के ठीक बगल में वैभव सूर्यवंशी बैठे थे और कैमरे में ऐसा दिखाई दिया कि उन्होंने भी फोन की स्क्रीन की तरफ नजर डाली. इसके बाद मामला बीसीसीआई की एंटी करप्शन एंड सिक्योरिटी यूनिट तक पहुंचा था.

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को उस विवाद में बड़ी राहत मिली है, जिसमें टीम मैनेजर रोमी भिंडर का नाम सामने आया था. आईपीएल 2026 के दौरान डगआउट में मोबाइल फोन इस्तेमाल करने के मामले में बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि वैभव के खिलाफ किसी तरह की कड़ी कार्रवाई नहीं की जाएगी. यह घटना राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले की है.

मैच के दौरान टीम मैनेजर रोमी भिंडर को डगआउट में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए देखा गया था. आईपीएल के नियमों के अनुसार ड्रेसिंग रूम में किसी इमरजेंसी स्थिति में फोन रखा जा सकता है, लेकिन लाइव मैच के समय डगआउट में इसका इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित है.

वैभव कैसे बच गए?
रोमी भिंडर के ठीक बगल में वैभव सूर्यवंशी बैठे थे और कैमरे में ऐसा दिखाई दिया कि उन्होंने भी फोन की स्क्रीन की तरफ नजर डाली. इसके बाद मामला बीसीसीआई की एंटी करप्शन एंड सिक्योरिटी यूनिट तक पहुंचा और दोनों से जुड़े पहलुओं की जांच की गई. हालांकि जांच के दौरान बोर्ड को वैभव की ओर से किसी तरह की गलत नीयत या नियम तोड़ने की कोशिश का कोई सबूत नहीं मिला. बीसीसीआई अधिकारियों का मानना है कि वैभव अभी बहुत कम उम्र के हैं और उन्हें लीग के नियमों की पूरी जानकारी नहीं थी. इसी कारण बोर्ड ने उन्हें केवल समझाने की जरूरत बताई और किसी तरह का जुर्माना या सजा नहीं दी.

भिंडर पर लगा जुर्माना
दूसरी ओर, रोमी भिंडर को चेतावनी के साथ आर्थिक दंड दिया गया है. जांच में उन्होंने बताया कि उनकी तबीयत से जुड़ी एक वजह थी, जिसके कारण उन्हें फोन का इस्तेमाल करना पड़ा. बीसीसीआई की जांच टीम इस स्पष्टीकरण से संतुष्ट नजर आई और उसने मामले को गंभीर भ्रष्टाचार या सट्टेबाजी से जुड़ा नहीं माना. राजस्थान रॉयल्स के लिए यह फैसला काफी अहम है. टीम पहले भी विवादों और मैच फिक्सिंग के आरोपों से घिर चुकी है.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar

Recent Posts

पटाखों का दिया लालच, झाड़ियों में ले जाकर मासूम से दरिंदगी, 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Kashipur Rape Case: उत्तराखंड के काशीपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: November 11, 2026 23:02:12 IST

बेगूसराय में हैवानियत! गैंगरेप केस वापस लेने का दबाव, पीड़िता को छत से फेंका; एक आरोपी गिरफ्तार

Begusarai Gangrape Case: बिहार के बेगूसराय में एक कुछ महीने पहले एक महिला के साथ…

Last Updated: November 11, 2026 22:21:10 IST

Hardoi Accident: त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं, गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, IT कंपनी के वाइस चेयरमैन समेत परिवार के 4 की मौत

Hardoi Accident: उत्तर प्रदेश के हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार को भीषण हादसा हो…

Last Updated: November 11, 2026 22:12:40 IST

Mosque Viral Video: पहले मस्जिद की मीनारों पर फोड़े पटाखे, वीडियो वायरल हुआ तो मांगी नीलेश कुंडल ने माफी!

Nilesh Kundal Apology: गुजरात के नवसारी से सामने आए एक वीडियो ने दीवाली के जश्न…

Last Updated: November 11, 2026 21:58:11 IST

Amul Milk Price Hike: आम आदमी पर बढ़ी महंगाई की मार!मदर डेयरी के बाद अब अमूल ने भी बढ़ाई दूध की कीमत, जानें नई कीमत

Amul Milk Price Hike: मदर डेयरी के दूध की कीमत बढ़ने के बाद अब अमूल…

Last Updated: November 11, 2026 21:33:40 IST

Maharashtra Crime: सौतेले पिता ने 10 साल की बेटी के साथ बार-बार किया रेप, फिर मां ने चुपके से लगवाया सीसीटीवी कैमरा, फिर हुआ खुलासा

Nagpur Crime: जानकारी के मुताबिक बच्ची अपनी मां और सौतेले पिता के साथ रहती थी.…

Last Updated: November 11, 2026 21:32:20 IST