<
Categories: क्रिकेट

RCB Green Jersey Reason: दिल्ली के खिलाफ लाल नहीं हरी जर्सी में नजर आएगी बेंगलुरु, 2011 से क्यों चली आ रही है यह खास परंपरा

RCB Green Jersey Reason: आखिर क्यों दिल्ली के खिलाफ हरी जर्सी में उतरेगी RCB? जानें 2011 से चली आ रही इस खास 'गो ग्रीन' पहल का इतिहास और इसके पीछे का नेक मकसद..

RCB Green Jersey Reason: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम शनिवार, 18 अप्रैल को जब एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैदान पर उतरेगी तो उनका अंदाज थोड़ा बदला हुआ नजर आएगा. इस होम मैच में खिलाड़ी अपनी पारंपरिक लाल जर्सी के बजाय ‘आइकॉनिक’ हरी जर्सी पहनकर खेलेंगे. इस सीजन में शानदार फॉर्म में चल रही और मौजूदा चैंपियन RCB का यह खास लुक उनकी एक पुरानी परंपरा का हिस्सा है.

आखिर क्यों पहनी जाती है यह हरी जर्सी?

यह कोई संयोग नहीं बल्कि RCB की गो ग्रीन पहल का एक अहम हिस्सा है जिसकी शुरुआत साल 2011 में हुई थी. यह जर्सी पूरी तरह से रिसाइकिल किए हुए कचरे (प्लास्टिक) से तैयार की गई है. हर साल टीम अपने किसी एक होम मैच को इस नेक काम के लिए चुनती है ताकि करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के बीच पर्यावरण की सुरक्षा और जलवायु परिवर्तन को लेकर जागरूकता बढ़ाई जा सके.

सिर्फ जर्सी नहीं, एक बड़ी सोच है

RCB की यह पहल सिर्फ रंग बदलने तक सीमित नहीं है। यह उनकी उस सोच को दिखाती है जिसके तहत वे अपनी हर गतिविधि में ‘सस्टेनेबिलिटी’ यानी पर्यावरण का ध्यान रखते हैं. आपको बता दें कि RCB दुनिया की इकलौती कार्बन-न्यूट्रल टी20 टीम है. अब उनका लक्ष्य सिर्फ कार्बन बैलेंस करना नहीं, बल्कि कार्बन पॉजिटिव बनने की ओर है. यह जर्सी खिलाड़ियों, प्रशंसकों और अधिकारियों को यह याद दिलाने का एक जरिया है कि हम अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में भी प्रकृति के प्रति जिम्मेदार बनें.

टीम के सीईओ का क्या कहना है?

आरसीबी के सीईओ राजेश मेनन ने इस खास मौके पर कहा, ‘एक टी20 फ्रेंचाइजी के तौर पर कार्बन-न्यूट्रल का दर्जा हासिल करना सालों की मेहनत का नतीजा है. यह हरी जर्सी उसी प्रतिबद्धता का प्रतीक है. हमें उम्मीद है कि हमारी यह कोशिश फैंस को भी जिम्मेदार और पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगी.’

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh
Tags: IPL 2026

Recent Posts

हर बच्चे की थाली में सुरक्षित भोजन: पोषण, स्वच्छता और गुणवत्ता का संकल्प

नई दिल्ली,28 सितंबर: किसी बच्चे के लिए स्कूल में मिलने वाला भोजन केवल एक थाली…

Last Updated: September 29, 2026 17:52:21 IST

UP Crime: स्कूल कैंपस में खून से लथपथ मिले प्रिंसिपल और टीचर पत्नी, कुल्हाड़ी से काटकर डबल मर्डर; सामने आया चुनाव का एंगल!

UP Crime: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और उनकी पत्नी,…

Last Updated: September 29, 2026 17:44:55 IST

भारत-म्यांमार सीमा पर फिर बढ़ी हलचल, असम राइफल्स की टीम पर हमला, एक जवान शहीद, 4 घायल

Assam Rifles: अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास 21 असम राइफल्स…

Last Updated: September 29, 2026 17:40:45 IST

Rajasthan News: ATM काटने घुसे चोर, पीछे से पुलिस ने किया धप्पा; मजे ले रहे यूजर्स

Rajasthan News: राजस्थान के नागौर में दो चोर चोरी करने के लिए एटीएम में घुसे…

Last Updated: September 29, 2026 17:39:18 IST

IND vs WI 2nd ODI Weather Forecast: क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का दूसरा वनडे? जानिए क्या कहती है गुवाहाटी की वेदर रिपोर्ट

IND vs WI 2nd ODI Weather: भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम…

Last Updated: September 29, 2026 17:33:17 IST

एक स्मार्टफोन और दो डिस्प्ले… 20000 रुपये से कम कीमत में आया Lava Virat Curve 5G; देखें फीचर्स

Lava Virat Curve 5G: अगर आप बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Lava Virat…

Last Updated: September 29, 2026 16:50:58 IST