Gurugram News: हरियाणा के गुरुग्राम में कोचिंग सेंटर मलिक आसिफ मोहम्मद पर आरोप है कि उसने लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. बाद में लड़की दो बार गर्भवती हुई और धमका कर उसका दो बार गर्भपात भी करा दिया गया.
गुरुग्राम में स्पेनिश सीखने आई हिंदू युवती को मुस्लिम युवक ने फंसाया
Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में एक कोचिंग सेंटर चलाने वाले शख्स पर गंभीर आरोप लगे हैं. सेक्टर 13 में कोचिंग सेंटर चलने वाले आसिफ मोहम्मद पर आरोप है कि उसने स्पेनिश सीखने आ रही एक लड़की को प्यार के जाल में फंसाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. इसकी वजह से लड़की दो बार गर्भवती भी हो गई. बाद में आरोपी ने उसका गर्भपात भी करवा दिया.
इस मामले में लड़की के परिजनों ने सेक्टर 14 पुलिस थाने में शिकायत दी है. कोचिंग सेंटर मलिक आसिफ मोहम्मद के खिलाफ लड़की के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने और भगाने की शिकायत दी गई है. लड़की गुरुग्राम के एक पीजी में रहने के अलावा कोचिंग लेती थी और स्पेनिश भाषा सीख रही थी.
आरोप है कि इसी दौरान कोचिंग सेंटर मलिक आसिफ मोहम्मद ने लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. बाद में लड़की दो बार गर्भवती हुई और धमका कर उसका दो बार गर्भपात भी करा दिया गया.
परिवार और हिंदू संगठन ने आरोप लगाया कि लड़की को परिवार से अब मिलने भी नहीं दिया जा रहा है. लड़की को कहीं छुपा दिया गया है. उधऱ, जब परिजन पीजी गए तो लड़की की ओर से एक नोट मिला, जिसमें लिखा है कि ‘मैं अपनी मर्जी से आसिफ मोहम्मद से शादी कर रही हूं. अगर मुझे रोका गया तो मैं जान दे दूंगी.’
इसके बाद परिजन सेक्टर 14 पुलिस स्टेशन पहुंचे. परिजन ने आरोप लगाया कि लड़की से उन्हें नहीं मिलवाया गया. इसके बाद परिवार वाले इकट्ठा होकर साथ में हिंदू संगठन को लेकर गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाने पहुंचे.
हिंदू संगठन दुर्गा वाहिनी का कहना है कि जहां पर भी मुस्लिम समुदाय के लोग इंस्टीट्यूट, सैलून, जिम आदि चला रहे हैं, वहां पर हर जगह लव जिहाद का मामला सामने आ रहा है. फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
नई दिल्ली,28 सितंबर: किसी बच्चे के लिए स्कूल में मिलने वाला भोजन केवल एक थाली…
UP Crime: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और उनकी पत्नी,…
Assam Rifles: अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास 21 असम राइफल्स…
Rajasthan News: राजस्थान के नागौर में दो चोर चोरी करने के लिए एटीएम में घुसे…
IND vs WI 2nd ODI Weather: भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम…
Lava Virat Curve 5G: अगर आप बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Lava Virat…