Live TV
Search
Home > क्राइम > आखिर कौन है वह खूबसूरत लड़की, जिसने अयान अहमद को बना दिया हैवान; रोज बनाने लगा लड़कियों से शारीरिक संबंध

आखिर कौन है वह खूबसूरत लड़की, जिसने अयान अहमद को बना दिया हैवान; रोज बनाने लगा लड़कियों से शारीरिक संबंध

Amravati Obscene Video Case: पुलिस ने अब तक 8 पीड़ितों की पहचान की है, जिनके साथ अयान अहमद ने शारीरिक संबंध बनाए और वीडियो भी बना लिया.

Written By: JP YADAV
Last Updated: April 18, 2026 12:37:59 IST

Mobile Ads 1x1

Amravati Obscene Video Case: महिलाओं और युवतियों के यौन शोषण के मामले में महाराष्ट्र के कई जिलों इन दिनों देश-दुनिया के नक्शे पर आ गए हैं. अशोक खरात के बाद लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिसने कई सवाल भी उठ रहे हैं. इसी कड़ी में महाराष्ट्र के अमरावती में सामने आए गंभीर यौन शोषण के मामले लोगों को हिलाकर रख दिया है.  इस मामले में अब तक 40 से अधिक सोशल मीडिया एकाउंट्स हटाए गए हैं, जबकि 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

अमरावती मामले में मुख्य आरोपी अयान अहमद के बारे में कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ यह स्वीकार किया है कि  पहले ब्रेकअप के बाद वह ‘प्लेबॉय’ बन गया था. सवाल यह है कि वह लड़की कौन है, जिसने अयान से ब्रेक अप किया था. यह लड़की अगर पुलिस के सामने आती  है तो कई और चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं. अयान के इंस्टाग्राम पर करीब 18 हजार फॉलोअर्स हैं. सोशल मीडिया के जरिए अयान अहमद लड़कियों से करीब 4-5 महीने संपर्क रखता और भरोसा जीतने की कोशिश करता था. भरोसा बनने के बाद उनसे शारीरिक संबंध बनाने की मांग करता या दबाव डालता. इसके बाद वह शारीरिक संबंध बनाने के दौरान वीडियो भी बना लेता. 

क्या है पूरा मामला

अमरावती ज़िले के 19 वर्षीय लड़के अयान अहमद ने दरिंदगी की हद पार करते हुए 100 से अधिक नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण किया. वह यही पर नहीं रुका बल्कि बनाए गए वीडियो के जरिये लड़कियों को ब्लैकमेल भी किया. इसके बाद अयान अहमद की संपत्ति पर नगर परिषद के अधिकारियों ने एक नोटिस चिपका दिया, जिसमें मालिकों से 20 अप्रैल तक दस्तावेज़ पेश करने को कहा गया ताकि यह साबित हो सके कि उनके पास ज़मीन के ऊपर एक मंज़िला इमारत बनाने की मंज़ूरी है.

अमरावती यौन शोषण मामला

मिली जानकारी के मुताबिक, अयोन अहमद लड़कियों को हासिल करने का आदी हो गया था.  सूत्रों ने बताया कि मुख्य आरोपी अयान अहमद ने कथित तौर पर कई महिलाओं को फंसाया. इनमें से कई तो नाबालिग थीं. इसके तहत पहले तो वह लव अफेयर में फंसाता फिर किराए के एक कमरे में उनका यौन शोषण करता. बताया जा रहा है कि कम से कम 100 वीडियो रिकॉर्ड किए जिन्हें बाद में सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म्स पर फैला दिया. 

SIT कर रही मामले की जांच 

अयान मामले की जांच के लिये महाराष्ट्र पुलिस ने 47 सदस्यों वाली एक SIT बनाई है, इसके साथ ही अब तक  वीडियो फैलाने के आरोप में 3 युवकों को गिरफ़्तार किया है. सूत्रों ने बताया कि चारों को 21 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. अमरावती के SP विशाल आनंद की मानें तो हमने पीड़ितों के परिवारों से संपर्क किया है और उनसे बयान देने का अनुरोध किया है. 

 कई लोग रडार पर

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (SIT) लगातार कार्रवाई कर रहा है. इससे पहले पुलिस मुख्य आरोपी अयान अहमद (19) सहित 8 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. इन सभी को फिलहाल पुलिस हिरासत में रखा गया है. जांच के दौरान सामने आया कि पीड़िताओं के अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया के जरिए फैलाए जा रहे थे. इसे देखते हुए पुलिस की साइबर सेल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 41 अकाउंट डिलीट कर दिए.

MORE NEWS