Most Dangerous Story: इन दिनों अशोक खरात का नाम काफी चर्चे में है, लेकिन सिर्फ वही नहीं है और भी भारत में ऐसे दरिंदे हैं जिन्होंने महिलाओं के साथ काफी गलत काम किया है. आज के समय में समाज के कुछ लोग धर्म, विश्वास और ताकत का सहारा लेकर महिलाओं के साथ बेहद घिनौने अपराध कर रहे हैं. अशोक खरात, छांगुर बाबा और अक्कू यादव जैसे नाम इसी सच्चाई को उजागर करते हैं. इन लोगों ने महिलाओं का भरोसा तोड़ा, उनका शोषण किया और कई बार डर, धमकी और ब्लैकमेल का सहारा लेकर उनकी जिंदगी को नरक बना दिया. आइए अशोक खरात से लेकर अक्कू यादव के मामलों को जानते हैं-
अशोक खरात केस (Ashok Kharat Case)
स्वयंभू बाबा अशोक खरात को पुलिस ने रेप के आरोप में अरेस्ट किया है. इस मामले का सबसे चौंकाने वाला पहलू ये है कि उनके ही एक पूर्व कर्मचारी ने उनके काले कारनामों का पर्दाफाश किया. उस कर्मचारी ने खरात की केबिन में एक कैमरा छुपा के लगा दिया, जिसमें कई वीडियो सामने आए. इन वीडियो में दिखा कि महिलाओं को नशीले पदार्थ देकर उनके साथ गलत काम किया जा रहा था. पुलिस को 100 से ज्यादा क्लिप्स मिली हैं, जो इस केस की गंभीरता को दिखाती हैं. एक महिला ने ये भी आरोप लगाया कि 2020 से 2026 के बीच धार्मिक अनुष्ठान के नाम पर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया गया और उसे धमकाया गया.
अक्कू यादव (Akku Yadav Case)
अक्कू यादव, जिसका असली नाम भरत कालीचरण था, नागपुर की झुग्गियों में पला-बढ़ा एक कुख्यात अपराधी था. धीरे-धीरे उसने अपना गैंग बना लिया और इलाके में दहशत फैला दी. वो लोगों से जबरन वसूली करता था, अपहरण करता था और महिलाओं के साथ रेप जैसे अपराध करता था. उसके शिकारों में छोटी बच्चियां से लेकर बड़ी उम्र की महिलाएं तक शामिल थीं. खास बात ये थी कि उसके कई शिकार दलित समुदाय से थे, जिससे ये मामला और भी गंभीर हो जाता है. अक्कू याजदव ने महिलाओं के साथ दरिंदगी कर उन्हें बहुत तड़पाया है और साथ ही वीडियो बनाकर लोगों को ब्लैकमेल भी करता था.
अयान सेक्स स्कैंडल (Ayan Sex Scandal)
19 साल के मोहम्मद अयान उर्फ तनवीर पर आरोप है कि उसने करीब 180 लड़कियों को अपना शिकार बनाया. वो लड़कियों से संबंध बनाकर उनके वीडियो रिकॉर्ड करता था और फिर उन्हीं वीडियो के जरिए उन्हें ब्लैकमेल करता था. इस आरोपी को 21 अप्रैल को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था. ये मामला तब सामने आया जब कई अश्लील वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुए. इस घटना के बाद लोगों में भारी गुस्सा देखने को मिला, खासकर महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में लोगों के मन में डर पैदा हो गया.
छांगुर बाबा (Chhangur Baba)
छांगुर बाबा उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के एक छोटे से गांव से आते हैं. उनका बचपन गरीबी में बीता और उन्होंने भीख मांगने से लेकर छोटी-मोटी चीजें बेचने तक का काम किया. बाद में वे मुंबई गए और खुद को ‘पीर’ घोषित कर दिया. धीरे-धीरे उन्होंने अपना प्रभाव बढ़ाया और गांव में भी मजबूत पकड़ बना ली. उन पर आरोप है कि वे महिलाओं का धर्म परिवर्तन कराते थे और उन्हें प्रताड़ित करते थे. उनके खिलाफ अवैध गतिविधियों और पैसों के स्रोत को लेकर जांच भी चल रही है.
ये सभी मामले एक ही बात की ओर इशारा करते हैं अंधविश्वास और डर का फायदा उठाकर कुछ लोग अपराध को अंजाम दे रहे हैं. जरूरी है कि लोग जागरूक रहें, किसी भी व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा न करें और गलत के खिलाफ आवाज उठाएं.