Live TV
Search
Home > अजब गजब न्यूज > ‘पापा की बारात’ में बच्चों ने उड़ाया गर्दा, ठहाके लगाकर हंसने लगे घर वाले; VIDEO देख नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी!

‘पापा की बारात’ में बच्चों ने उड़ाया गर्दा, ठहाके लगाकर हंसने लगे घर वाले; VIDEO देख नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी!

बच्चे अपने पिता की बारात की वीडियो में पूरी मस्ती के साथ एंजॉय कर रहे हैं. वीडियो पर यूजर्स ने काफी फनी कमेंट दिए हैं.

Written By:
Last Updated: 2026-07-19 19:13:42

Mobile Ads 1x1

Kids Dancing Father’s Wedding Video: क्या बचपन में आप भी अपने माता-पिता की शादी की एल्बम देखते थे और पूछते थे कि हम इसमें क्यों नहीं है? यदि आप भी मिडिल क्लास फैमिली से आते हैं तो अपने माता-पिता की शादी की वीडियो भी देखी होगी और अपने आप को जरूर तलाश किया होगा. हालांकि बड़े होकर ऐसी बातें काफी फनी लगती हैं लेकिन बचपन में वीडियो देख आपने भी डांस तो किया होगा. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बच्चे अपने माता-पिता की शादी का वीडियो देख काफी एंजॉय कर रहे हैं. इतना ही नहीं बच्चे अपने पिता की बारात के वीडियो को देखकर ऐसा गर्दा उड़ाते हैं कि इंटरनेट यूजर्स वीडियो को शेयर किए बिना नहीं रह पाते.

पिता की बारात में थिरके बच्चे

वायरल वीडियो में दो नन्हे बच्चे अपने पिता की बारात का वीडियो देख रहे हैं. पिता दोनों बच्चों को डांस करने के लिए बोल रहे हैं और बच्चे पूरी मस्ती के साथ बैंड-बाजे के म्यूजिक पर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं. वीडियो में एक बच्ची नजर आ रही है जिसने हाथ में गिलास लिया हुआ है और मुंह में चम्मच लगाए वो बैंड वालों की नकल कर रही है. वहीं छोटा लड़का अपनी बहन की नकल करने की कोशिश करता है. दोनों बच्चे अपनी ही दुनिया में खोए हैं. जबकि बच्चों के पिता ठहाके लगाकर डांस के वीडियो को रिकॉर्ड कर रहे हैं.

फैन्स ने दी चौंकाने वाली प्रतिक्रियाएं

बच्चों की यह मासूम हंसी और मस्ती इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत रही है. वीडियो देख ऐसा लग रहा है मानो बच्चे सच में पिता की शादी में शामिल हुए हैं और पूरी जान लगातर मजे कर रहे हैं. हालांकि वायरल वीडियो पर भी लोगों ने अपने बचपन की यादें शेयर की हैं. एक यूजर ने लिखा कि बच्चों ने टाइम मशीन ढूंढ ली है. अन्य यूजर ने लिखा कि पापा की बारात में बच्चों ने लेट एंट्री मार ली है. एक यूजर ने लिखा कि पुरानी यादों को सेलिब्रेट करने का इससे प्यारा तरीका और क्या होगा. कुल मिलाकर वीडियो लोगों के चेहरे पर मुसकान ले आया है.

ये भी पढ़ें:- मार्केट में आया ‘लुटेरा दूल्हा’… डॉक्टर, वकील और आला अफसर भी नहीं बच सकीं इसके चंगुल से; जानिए कैसे फंस जाती थीं हाई-प्रोफाइल महिलाएं?

MORE NEWS