Live TV
Search
Home > क्राइम > मसाज की आड़ में काला कारोबार! स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहा था गंदा काम, 40 युवक-युवतियां हिरासत में

मसाज की आड़ में काला कारोबार! स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहा था गंदा काम, 40 युवक-युवतियां हिरासत में

Gurugram Police Raid: गुरुग्राम के सेक्टर-90 स्थित सफायर 90 मॉल में पुलिस और हरियाणा राज्य महिला आयोग ने 18 स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमारी की. रात 10 बजे से सुबह 3 बजे तक चले ऑपरेशन में करीब 100 पुलिसकर्मी शामिल रहे. शुरुआती जांच में 8 स्पा सेंटरों में संदिग्ध गैर-कानूनी गतिविधियों के सबूत मिलने की बात कही गई है. पुलिस ने 30 महिलाओं और 20 पुरुषों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है और डिजिटल, इलेक्ट्रॉनिक व दस्तावेजी सबूत जब्त किए हैं.

Written By:
Last Updated: September 19, 2026 13:13:19 IST

Mobile Ads 1x1

Gurugram Police Raid: गुरुग्राम के सेक्टर-90 स्थित सफायर 90 मॉल में संदिग्ध गैर-कानूनी गतिविधियों की सूचना के बाद पुलिस ने बड़ा ऑपरेशन चलाया. गुरुग्राम पुलिस ने हरियाणा राज्य महिला आयोग के साथ मिलकर मॉल में संचालित 18 स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमारी की. करीब छह घंटे तक चले इस ऑपरेशन में लगभग 100 पुलिसकर्मी शामिल रहे. शुरुआती जांच में 8 स्पा सेंटरों में प्रथम दृष्टया संदिग्ध गैर-कानूनी गतिविधियों से जुड़े सबूत मिलने की बात सामने आई है.

रात 10 बजे शुरू हुई कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक, संयुक्त कार्रवाई रात करीब 10 बजे शुरू हुई और सुबह 3 बजे तक चली. बड़े स्तर पर की गई इस छापेमारी में करीब 100 पुलिसकर्मी शामिल थे, जिनमें लगभग 20 इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर भी थे. पुलिस टीमों ने मॉल में चल रहे सभी 18 स्पा सेंटरों की एक साथ जांच की.

महिला आयोग की चेयरपर्सन भी मौके पर मौजूद

कार्रवाई के दौरान हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शिनी भी अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहीं. इसके अलावा ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में भी कार्रवाई की गई. पुलिस और महिला आयोग की संयुक्त टीम ने स्पा सेंटरों में मौजूद लोगों से पूछताछ की और वहां से मिले सामान व दस्तावेजों की जांच की.

8 स्पा सेंटरों में मिले संदिग्ध गतिविधियों के सबूत

गुरुग्राम पुलिस के एसीपी मुख्यालय अभिलक्ष जोशी के मुताबिक, 18 स्पा सेंटरों पर की गई कार्रवाई के दौरान 8 जगहों पर प्रथम दृष्टया संदिग्ध गैर-कानूनी गतिविधियों के सबूत मिले हैं. पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल उपकरणों के साथ भौतिक एवं दस्तावेजी साक्ष्य भी जब्त किए हैं. इन सभी सबूतों की अब जांच की जा रही है. पुलिस स्पा सेंटरों के मालिकों, संचालकों, मैनेजरों और अन्य मददगारों की भूमिका की भी जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

30 महिलाएं और 20 पुरुष हिरासत में

छापेमारी के दौरान स्पा सेंटरों में करीब 30 महिलाएं और 20 पुरुष मौजूद मिले, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया है. पुलिस महिलाओं से पूछताछ कर उनकी परिस्थितियों और पूरे मामले में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी जुटा रही है. वहीं, मौके पर मिले पुरुषों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

अब SHO खेड़की दौला करेंगे मामले की जांच

पुलिस के अनुसार शुरुआती कार्रवाई एसीपी मुख्यालय-I और विशेष पुलिस अधिकारी की निगरानी में की गई. अब मामले की आगे की जांच थाना खेड़की दौला के एसएचओ करेंगे. पुलिस जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और दस्तावेजी साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि वैध कारोबारी प्रतिष्ठानों की आड़ में चल रही संगठित गैर-कानूनी गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

MORE NEWS