<
Categories: क्राइम

पति की शर्मनाक करतूत! शादी की रात पांच दोस्तों को घर बुलाया, दुल्हन को भी पिलाई शराब, फिर जानें क्या किया?

Hyderabad Crime News: हैदराबाद में बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने शादी की रात अपने ही दोस्तों से पत्नी का गैंगरेप कराया. इस मामले का राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य पुलिस से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है.

Hyderabad Crime: तेलंगाना के हैदराबाद से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. इस खबर को पढ़कर आप भी सोच में पड़ जाएंगे कि आखिर कोई ऐसा कैसे कर सकता है. जिससे शादी हुई उसी ने गैंगरेप कराया. दरअसल, एक नवविवाहिता ने अपने पति और उसके दोस्तों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है. हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी पति ने सुहागरात को ही पत्‍नी को दूसरे मर्दों के हवाले कर दिया.

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने हाल ही में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने बताया कि यह घटना उसकी शादी की रात ही हुई थी. महिला का आरोप है कि 28 जुलाई 2025 को उसने आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के एक व्यक्ति से कुकटपल्ली स्थित सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में विवाह किया था.

दुल्हन ते बेहोश होने पर किया गैंगरेप

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद दोनों बेगमपेट के एक किराए के मकान में रहने लगे. शादी की रात उसके पति ने अपने पांच दोस्तों को घर बुलाया, जहां सभी ने शराब का सेवन किया और उन्‍हें भी जबरन शराब पिलाई गई. महिला के मुताबिक जब वह बेहोश हो गई, तब उसके पति और उनके दोस्तों ने उनके साथ गैंगरेप किया.

शिकायत के आधार पर बेगमपेट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. बताया जा रहा है कि सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी तलाश जारी है. इससे पहले पीड़िता ने कुकटपल्ली पुलिस स्टेशन से संपर्क किया था, लेकिन घटना का स्थान बेगमपेट क्षेत्र में होने के कारण मामला वहां ट्रांसफर कर दिया गया.

विधवा मां और छोटी बहन के साथ रहती है पीड़िता

पीड़िता कुकटपल्ली में अपनी विधवा मां और छोटी बहन के साथ रहती है. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

इस घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य पुलिस से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है. महिला आयोग की चेयरपर्सन ने तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिया है कि मामले में तत्काल प्रभाव से प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की जाए, सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए और जांच को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए.

पीड़िता की सुरक्षा के लिए भी दिए गए निर्देश

इसके अलावा आयोग की ओर से पीड़िता की सुरक्षा के लिए पर्याप्त कदम उठाने के भी निर्देश दिए गए हैं. आयोग ने सात दिनों के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है. एनसीडब्ल्यू ने अपने बयान में इस घटना को महिला की गरिमा, शारीरिक स्वायत्तता और विवाह संस्था की पवित्रता का गंभीर उल्लंघन बताया है. साथ ही कहा कि यह घटना समाज के लिए अत्यंत चिंताजनक है. फिलहाल पुलिस की कार्रवाई जारी है.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Share
Published by
Hasnain Alam

Recent Posts

20 साल की शादी का खौफनाक अंत; घरेलू कलेश ने ले ली रिपोर्टर की जिंदगी, पत्नी ने सिल-बट्टे से कर दी हत्या

Telangana Crime: तेलंगाना के मंचिरियल शहर में एक घरेलू विवाद हत्या का कारण बन गया.…

Last Updated: September 29, 2026 18:13:23 IST

सर्वोटेक ने ‘नवआरंभ 2026’ में नेक्स्ट-जेन सोलर इनवर्टर्स लॉन्च कर चैनल पार्टनरशिप का जश्न मनाया

नई दिल्ली,29 सितंबर: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत…

Last Updated: September 29, 2026 18:07:20 IST

हर बच्चे की थाली में सुरक्षित भोजन: पोषण, स्वच्छता और गुणवत्ता का संकल्प

नई दिल्ली,28 सितंबर: किसी बच्चे के लिए स्कूल में मिलने वाला भोजन केवल एक थाली…

Last Updated: September 29, 2026 17:52:21 IST

UP Crime: स्कूल कैंपस में खून से लथपथ मिले प्रिंसिपल और टीचर पत्नी, कुल्हाड़ी से काटकर डबल मर्डर; सामने आया चुनाव का एंगल!

UP Crime: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और उनकी पत्नी,…

Last Updated: September 29, 2026 17:44:55 IST

भारत-म्यांमार सीमा पर फिर बढ़ी हलचल, असम राइफल्स की टीम पर हमला, एक जवान शहीद, 4 घायल

Assam Rifles: अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास 21 असम राइफल्स…

Last Updated: September 29, 2026 17:59:35 IST

Rajasthan News: ATM काटने घुसे चोर, पीछे से पुलिस ने किया धप्पा; मजे ले रहे यूजर्स

Rajasthan News: राजस्थान के नागौर में दो चोर चोरी करने के लिए एटीएम में घुसे…

Last Updated: September 29, 2026 17:39:18 IST