Live TV
Search
Home > क्राइम > IRS Daughter Murder Case: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट देख डॉक्टरों की भी कांप गई रूह, हुआ चौंकाने वाला खुलासा, गर्दन की हड्डी…

IRS Daughter Murder Case: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट देख डॉक्टरों की भी कांप गई रूह, हुआ चौंकाने वाला खुलासा, गर्दन की हड्डी…

IRS ki beti ka murder: IRS की बेटी की हत्या के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है. हाल ही में मृतक पीड़िता की पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आयी, जिसमें चौंकाने वाले तथ्य सामने आये हैं.

Written By:
Last Updated: April 25, 2026 15:52:25 IST

Mobile Ads 1x1

बता दें कि दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के एक पॉश इलाके में बुधवार को एक वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की निर्मम हत्या कर दी गयी थी. प्रारंभिक जांच में युवती के शरीर पर चोट और घावों के निशान थे, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट कुछ और ही कहानी बयां कर रही है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

पोस्टमार्टम के बाद चिकित्सकों ने दिल दहला देने वाला खुलासा किया. उन्होंने बताया कि युवती के दोनों हाथों और पैरों पर चोटों के निशान थे. साथ ही, जिस चीज ने सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित किया, वो यह है कि उसकी नाक की हड्डी टूटी हुई थी, जो किसी भारी वस्तु से प्रहार की ओर संकेत देती है. सबसे चिंताजनक खुलासा गर्दन की जांच के दौरान हुआ. बता दें कि गर्दन की ‘स्टॉक्लेइडोमास्टॉइड’, ‘स्टर्नोथाइरॉइड’ और ‘स्टर्बोहायॉइड’ नामक मांसपेशियों में इंटरनल ब्लीडिंग पाई गयी जो हत्या की क्रूरता को दर्शाती है.

गला घोंटकर की हत्या

डॉक्टरों ने यह भी पुष्टि की कि गले की थाइरॉइड उपास्थि (कॉटिलेज) के दोनों हिस्सों में फ्रैक्चर था, जबकि ‘हायॉइड’ हड्डी सुरक्षित थी.इसके साथ ही शरीर के सभी इंटरनल ऑर्गन्स में रक्त का जमाव पाया गया, जो दिखाता है कि युवती की मृत्यु गला घोंटने के कारण हुई है. रिपोर्ट के अनुसार हत्या के दौरान युवती का दम घुट गया, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई है.

घटना की गहन जांच के लिए, फॉरेंसिक टीम ने कई महत्वपूर्ण नमूने सुरक्षित रख लिए हैं. इनमें युवती का विसरा, ‘लिगेचर मटेरियल’ (जिससे गला घोंटा गया हो), नाखून के खुरचन, खून के नमूने और गुप्तांगों से लिए गए स्वैब शामिल हैं. दरअसल, इन नमूनों की जाँच से पता चलेगा कि क्या युवती के साथ बलात्कार भी हुआ है. हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में कोई भी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है.

क्या था पूरा मामला 

दक्षिणी दिल्ली के पॉश इलाके कैलाश हिल में रहने वाले भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के वरिष्ठ अधिकारी की बेटी (22) की हाल ही में निर्मम तरीके से हत्या हो गई. जानकारी के अनुसार उनके पूर्व नौकर राहुल ने दुष्कर्म के बाद मोबाइल फोन चार्जर की केबल से गला घोंटकर बेरहमी से लड़की की हत्या कर दी. इस मामले का आरोपी IRS अधिकारी का नौकर राहुल मीणा है जो अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र का रहने वाला है. हत्या के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. बता दें कि युवती ने आईआईटी दिल्ली से इंजीनियरिंग की थी और अभी संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा की तैयारी कर रही थी. 

Tags:

MORE NEWS