Live TV
Search
Home > क्राइम > Jhansi Crime: प्यार से शुरू हुई कहानी का खौफनाक अंत…रात में पति से हुआ विवाद, सुबह बिस्तर पर मिली पत्नी की लाश

Jhansi Crime: प्यार से शुरू हुई कहानी का खौफनाक अंत…रात में पति से हुआ विवाद, सुबह बिस्तर पर मिली पत्नी की लाश

Jhansi Crime: झांसी में 27 वर्षीय शिवानी वंशकार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. परिवार के मुताबिक, पति यश ठाकुर से रात में विवाद हुआ था और बाद में वह बैग लेकर कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर चला गया. सुबह शिवानी बिस्तर पर मृत मिली. महिला के गले पर चोट का निशान मिला है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और फरार पति की तलाश कर रही है. फिलहाल हत्या की पुष्टि नहीं हुई है.

Written By:
Last Updated: September 1, 2026 18:19:34 IST

Mobile Ads 1x1

Jhansi Crime: झांसी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. करीब डेढ़ साल पहले सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदली और दोनों ने परिवार की सहमति से शादी कर ली. शादी के कुछ समय बाद पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगे. परिवार का आरोप है कि दोनों के बीच कई बार मारपीट तक की नौबत आई. रविवार रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था. इसके कुछ घंटे बाद पति ने अपना बैग मांगा, कमरे की कुंडी बाहर से बंद की और वहां से चला गया. सुबह जब कमरे का दरवाजा खोला गया तो पत्नी बिस्तर पर मृत मिली. मामला झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के आवास विकास इलाके का है. मृतका की पहचान मध्य प्रदेश के दतिया जिले के इंदरगढ़ निवासी 27 वर्षीय सुधा उर्फ शिवानी वंशकार के रूप में हुई है. घटना के बाद उसका पति यश ठाकुर फरार बताया जा रहा है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है. हालांकि, पुलिस ने फिलहाल हत्या की पुष्टि नहीं की है और मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होने की बात कही है.

सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, फिर परिवार की रजामंदी से शादी

परिजनों के मुताबिक, करीब डेढ़ साल पहले शिवानी की पहचान सोशल मीडिया के जरिए ग्वालियर निवासी 28 वर्षीय यश ठाकुर से हुई थी. दोनों के बीच पहले बातचीत शुरू हुई और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई. जब परिवार को उनके रिश्ते के बारे में पता चला तो दोनों ने शादी करने की इच्छा जताई. यश कपड़ों की दुकान पर काम करता था. परिवार की सहमति के बाद करीब डेढ़ साल पहले दोनों की शादी हो गई. शादी के बाद शिवानी ग्वालियर में पति के साथ रहने लगी. शुरुआत में सब ठीक रहा, लेकिन कुछ समय बाद दोनों के रिश्ते में तनाव बढ़ने लगा.

शादी के बाद बढ़ते गए विवाद, झांसी आ गई थी शिवानी

शिवानी की बहन मुस्कान का आरोप है कि शादी के बाद छोटी-छोटी बातों को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होने लगा था. उसने यश पर शिवानी के साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया है. विवाद बढ़ने के बाद शिवानी ग्वालियर छोड़कर झांसी आ गई थी. वह आवास विकास इलाके में फौजी तिराहा के पास किराए के कमरे में अपनी बहन मुस्कान और भाई अनिकेत के साथ रहने लगी. हालांकि, पति यश से उसका संपर्क पूरी तरह खत्म नहीं हुआ था. परिवार के अनुसार, यश उससे मिलने झांसी आता-जाता था. परिवार के मुताबिक, रक्षाबंधन से एक दिन पहले शिवानी अपने छोटे भाई कपिल के साथ ग्वालियर गई थी. वहां करीब दो दिन रुकने के बाद वह पति यश के साथ झांसी लौट आई थी. कपिल बाद में गांव चला गया, जबकि शिवानी झांसी में रहने लगी. रविवार की रात एक बार फिर दोनों के बीच विवाद हुआ. परिजनों के मुताबिक, रात करीब 10 से 10:30 बजे के बीच किसी बात को लेकर शिवानी और यश में बहस शुरू हुई. आरोप है कि इस दौरान यश परिवार के लोगों के बारे में भी अपशब्द कह रहा था. विवाद बढ़ता देख पास में रहने वाले मामा संतोष ने दोनों को समझाया और किसी तरह मामला शांत कराया. इसके बाद शिवानी का भाई अनिकेत मामा के घर चला गया, जबकि मुस्कान अपने कमरे में जाकर सो गई. शिवानी और यश दूसरे कमरे में चले गए.

रात में मांगा बैग और कमरे की बाहर से लगा दी कुंडी

परिजनों के मुताबिक, रात करीब 1:30 से 2 बजे के बीच यश ने अपना बैग और उसमें रखा सामान मांगा. मुस्कान ने उसे बैग दे दिया. परिवार का आरोप है कि सामान लेने के बाद यश ने जिस कमरे में शिवानी थी, उसकी कुंडी बाहर से लगा दी और वहां से चला गया. उस समय घर में मौजूद लोगों को अंदाजा नहीं था कि कमरे के अंदर शिवानी किस हालत में है. कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था और इसके बाद यश वहां से चला गया. सुबह करीब 5 बजे मुस्कान को बाथरूम जाना था. उसने कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन बाहर से कुंडी लगी हुई थी. उसने शिवानी और यश को कई बार आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. परिवार के मुताबिक, दोनों के मोबाइल फोन भी बंद थे. मुस्कान को लगा कि शायद दोनों सो रहे हैं. करीब आधे घंटे तक आवाज लगाने के बाद भी प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर वह वापस सो गई. करीब 9 बजे शिवानी का भाई अनिकेत घर पहुंचा. कमरे के बाहर कुंडी लगी देखकर उसने दरवाजा खोला. अंदर बिस्तर पर शिवानी पड़ी हुई थी. आवाज लगाने और उठाने की कोशिश करने के बावजूद उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. परिजनों के मुताबिक, शिवानी के हाथ अकड़े हुए थे और उसके मुंह से खून भी दिखाई दे रहा था. इसके बाद परिवार के लोग उसे आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

गले पर चोट का निशान

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. सीओ सिटी रामवीर सिंह के मुताबिक, महिला के गले पर चोट का निशान दिखाई दिया है. शरीर के अन्य हिस्सों पर फिलहाल कोई स्पष्ट चोट नहीं मिली है. महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आएगी. पुलिस पति-पत्नी के बीच हुए विवाद, कमरे की परिस्थितियों और परिजनों के बयानों समेत तमाम पहलुओं की जांच कर रही है. घटना के बाद से यश ठाकुर फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. परिवार की ओर से उस पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं, लेकिन इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है.

Tags:

MORE NEWS