Live TV
Search
Home > क्राइम > Crime: नीले ड्रम में खून से सनी लाश! मां के आशिक ने मासूम का किया सिर धड़ से अलग; मामला जान रह जाएंगे हैरान

Crime: नीले ड्रम में खून से सनी लाश! मां के आशिक ने मासूम का किया सिर धड़ से अलग; मामला जान रह जाएंगे हैरान

MP Crime News: मध्य प्रदेश के सतना ज़िले से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. दरअसल, यहां भी ठीक मेरठ में सौरभ हत्याकांड जैसी ही एक घटना सामने आई है. लेकिन यहां ड्रम में एक बच्चे की लाश मिलने से हड़कंप मच गया. बता दें कि शहर के सिद्धार्थ नगर इलाके में, एक मासूम 11 साल के बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी गई.

Written By: Heena Khan
Last Updated: April 21, 2026 08:30:14 IST

Mobile Ads 1x1

MP Crime News: मध्य प्रदेश के सतना ज़िले से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. दरअसल, यहां भी ठीक मेरठ में सौरभ हत्याकांड जैसी ही एक घटना सामने आई है. लेकिन यहां ड्रम में एक बच्चे की लाश मिलने से हड़कंप मच गया. बता दें कि शहर के सिद्धार्थ नगर इलाके में, एक मासूम 11 साल के बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी गई. सिर्फ यही नहीं बल्कि उसका गला किसी धारदार हथियार से काट दिया गया. इस जघन्य अपराध को अंजाम देने के बाद, हत्यारे ने बच्चे के शव को घर के अंदर रखे एक नीले ड्रम में छिपा दिया, सिर्फ यही नहीं बल्कि दरवाज़ा बाहर से बंद कर दिया और मौके से फरार हो गया. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत फैल गई.  वहीं इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने उसी जगह से एक धारदार हथियार बरामद किया है और हत्यारे की तलाश भी जारी है. 

मासूम की बेरहमी से हत्या 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये वारदात सिद्धार्थ नगर बैंक कॉलोनी (वार्ड नंबर 8) में हुई, जो कोलगवां पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है. मृतक की पहचान शिवराज उर्फ ​​बादल रजक (11) के रूप में हुई है, बताया जा रहा है कि ये मासूम 5वीं कक्षा का छात्र था. बादल की माँ, आशा रजक, घरों में काम करती हैं वो झाड़ू-पोछा लगाकर और खाना बनाकर अपने घर का गुजारा चलाती हैं. सोमवार को, जब आशा और उनका बड़ा बेटा काम से घर लौटे, तो उन्होंने देखा कि सामने का दरवाज़ा बाहर से बंद है.

नीले ड्रम में मिला शव 

काफी दिनों की जांच पड़ताल के बाद भी मासूम का कुछ पता नही चला. जिसके बाद मौके पर पहुँचकर और दरवाज़े का ताला तोड़कर अंदर जाने पर, पुलिस और परिवार वाले अंदर का खौफनाक मंज़र देखकर सन्न रह गए. कमरे की दीवारों और तकियों पर खून के धब्बे फैले हुए थे. शक होने पर, उन्होंने घर के अंदर रखा एक नीला ड्रम खोला, तो पाया कि बादल का खून से लथपथ शव उसी के अंदर पड़ा है. हत्यारे ने किसी धारदार हथियार से मासूम बच्चे के गले पर कई घाव किए थे. इस घटना के बाद मृतक की बड़ी बहन ने मथुरा नाम के एक युवक पर इस पूरे अपराध के पीछे होने का आरोप लगाया है. मृतक की बड़ी बहन का कहना है कि, आरोपी मथुरा, उसकी माँ पर शादी करने के लिए दबाव डाल रहा था. जब भी परिवार वाले उसकी मांगों का विरोध करते या उन्हें मानने से इनकार करते, तो वो अक्सर उन्हें धमकियाँ देता था.

Earthquake: भारत में 780 लोगों की गई जान, जापान में बिछ गई थीं 15000 लाशें; इन देशों में आए दुनिया के सबसे घातक भूकंप

कैसे दिया हत्या को अंजाम 

भाई के मर्डर के बाद सेजल पूरी तरह टूट गई और उसने बताया कि वो अक्सर कहता था कि अगर उसने उससे शादी नहीं की, तो वो उसके बच्चों को मार डालेगा. इतना ही नहीं उसने ये भी बताया कि “हमने उसे समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन उसने हमारी एक न सुनी.  घटना के समय बादल घर पर अकेला था. इसी मौके का फ़ायदा उठाकर आरोपी ने उसकी हत्या कर दी. जब पुलिस आरोपी के घर पहुँची, तो दरवाज़ा बंद मिला और उसका मोबाइल फ़ोन भी बंद था. वहीं अब इस पूरे मामले की जांच की जा रही है. 

MORE NEWS