Mumbai Monty Baba News: महाराष्ट्र के मुंबई से एक और ढोंगी बाबा का खुलासा हुआ है. दिंडोशी पुलिस ने बीजेपी नेता और एडवोकेट सिद्धार्थ शर्मा के हस्तक्षेप के बाद इस ढोंगी बाबा को जब अरेस्ट किया, तो उसकी पोल खुल गई.
पुलिस ने मोंटी बाबा को किया गिरफ्तार
Mumbai Monty Baba: महाराष्ट्र से एक ढोंगी बाबा का मामला सामने आया है. मुंबई पुलिस ने जिम ट्रेनर से बाबा बने एक ढोंगी तांत्रिक को गिरफ्तार किया है. वह निःसंतान महिलाओंं को संतान उत्पन्न होने में हेल्प की बात कहता था. जानकारी के मुताबिक आरोपी रिदम पांचाल पर 60 से अधिक महिलाओं के यौन शोषण का आरोप है. पुलिस की शुरुआती जांच मेंं सामने आया है कि यह श्रद्वा और विश्वास के नाम पर अंधश्रद्धा का घिनौना काम कर रहा था.
मोंटी बाबा के नाम से मशहूर रिदम पांचाल सूर्यास्त के बाद एक्टिव होता था. वह रात आठ बजे से लेकर सुबह 7 बजे तक अपना दरबार लगाता था. वह उन महिलाओंं को निशाना बनाता था, जिन्हें संतान की प्राप्ति मेंं बाधा आ रही होती थी.
यही नहीं मोंटी बाबा उपचार के बहाने बकरे का कलेजा, जिंदा मुर्गी, महंगी शराब और सिगरेट जैसी चीजों की मांग करता था. पुलिस के अनुसार मोंटी बाबा भक्तों के सामने सिगरेट का धुआं पीकर छोड़ता था.
इस दौरान वह दावा करता था कि उनके शरीर से भूत उतार रहा है, जबकि इसी की आड़ मेंं वह महिलाओंं के साथ अश्लील कृत्य को अंजाम देता था. दिंडोशी पुलिस ने बीजेपी नेता एडवोकेट सिद्धार्थ शर्मा के हस्तक्षेप के बाद इस ढोंगी बाबा को जब अरेस्ट किया तो उसकी पोल खुल गई.
जानकारी मुताबिक मोंटी बाबा मलाड के एक खाली प्लॉट से अपना काम चलाता था और हर गुरुवार और शनिवार को रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक ‘दरबार’ लगाता था. उसने दावा किया कि उस पर एक देवी का साया है और उसने दर्जनों महिलाओं को बच्चे पैदा करने मेंं मदद करने के बहाने अपने जाल मेंं फंसाया.
साथ ही वह भूतों को भगाने के लिए मुंह में जलती हुई सिगरेट रखकर ‘अघोरी’ अनुष्ठान करता था. महंगी शराब, सिगरेट और जानवरों के कलेजे की उसकी मांगों ने कुछ भक्तों और स्थानीय लोगों के मन मेंं शक पैदा कर दिया था. फिलहाल इस मामले मेंं पुलिस जांच कर रही है.
Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' में उदिति सिंह ने करण वाही से अपने पुराने…
Silver Rate Today 30 Sep 2026: चांदी की कीमतों में रोजाना बदलाव होता है. खरीदारी…
Noida Sleeper Bus Rape Case: दिल्ली पुलिस ने ग्रेटर नोएडा से दिल्ली के सफर के…
Delhi Gangrape Case: दिल्ली में नाबालिग से स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में…
Gold Price 30 September 2026:बुधवार, 30 सितंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के दाम…
IND VS WI: तिरुवनंतपुरम मैच में वेस्टइंडीज को पहले बैटिंग करने का न्योता मिला. ग्रीव्स,…