<
Categories: खेल

WWE के 5 सबसे अमीर रेसलर्स, जिनकी कमाई अरबों में, एक तो 35000 करोड़ का मालिक

Richest WWE Wrestlers: WWE में कई ऐसे रेसलर हुए हैं, जिन्होंने रिंग में नाम कमाने के साथ-साथ करोड़ों-अरबों की दौलत भी बनाई. इस लिस्ट में ब्रॉक लेसनर, जॉन सीना, ट्रिपल एच समेत कई रेसलर शामिल हैं.

WWE के कई रेसलर्स में से किसी ने फिल्मों से पैसा कमाया, किसी ने कारोबार शुरू किया, तो किसी ने कंपनी में बड़े पद पर पहुंचकर अपनी संपत्ति बढ़ाई. आइए जानते हैं WWE इतिहास के 5 सबसे अमीर रेसलरों के बारे में.

विंस मैकमोहन: विंस मैकमैहन WWE इतिहास के सबसे अमीर रेसलर हैं. उनकी कुल संपत्ति करीब 3.5 अरब डॉलर (लगभग 35000 करोड़) बताई जाती है. विंस ने WWE को एक छोटी कंपनी से दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी बना दिया. उन्होंने कई बड़े कार्यक्रम शुरू किए और WWE को पूरी दुनिया में लोकप्रिय बनाया.

द रॉक: ड्वेन जॉनसन, जिन्हें पूरी दुनिया द रॉक के नाम से जानती है, इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं. उनकी कुल संपत्ति करीब 80 करोड़ डॉलर है. द रॉक ने WWE छोड़ने के बाद हॉलीवुड में कदम रखा और दुनिया के सबसे बड़े फिल्म सितारों में शामिल हो गए. फिल्मों के अलावा उन्होंने अपने कारोबार और विज्ञापनों से भी खूब पैसा कमाया.

ट्रिपल एच: ट्रिपल एच की कुल संपत्ति करीब 19 से 25 करोड़ डॉलर के बीच है. उन्होंने लंबे समय तक WWE में रेसलिंग की और कई बार चैंपियन बने. बाद में वह कंपनी के बड़े अधिकारी भी बने. ट्रिपल एच ने पर्दे के पीछे काम करते हुए भी काफी पैसा कमाया.

जॉन सीना: जॉन सीना भी WWE के सबसे बड़े नामों में से एक हैं. उनकी कुल संपत्ति करीब 8 से 32 करोड़ डॉलर के बीच बताई जाती है. जॉन सीना ने रेसलिंग के साथ-साथ फिल्मों, टीवी कार्यक्रमों और विज्ञापनों में भी काम किया. आज वह हॉलीवुड में भी एक बड़ा नाम बन चुके हैं.

ब्रॉक लैसनर: ब्रॉक लैसनर इस सूची में पांचवें नंबर पर हैं. उनकी कुल संपत्ति करीब 2.5 करोड़ डॉलर है. ब्रॉक ने WWE में शानदार सफलता हासिल की. इसके अलावा उन्होंने यूएफसी में भी लड़ाई लड़ी और वहां से भी काफी पैसा कमाया. ब्रॉक कम मुकाबले लड़ते हैं, लेकिन हर मुकाबले के लिए बड़ी रकम लेते हैं.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Delhi Gangrape Case: बस में अकेली थी लड़की…ड्राइवर ने लॉक किया दरवाजा; फिर शुरू हुआ हैवानियत का वो मंजर; पूरी रात नहीं बंद हुईं चीखें

Delhi Gangrape Case: दिल्ली में नाबालिग से स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में…

Last Updated: September 30, 2026 09:35:32 IST

Gold Price 30 September 2026: त्योहारों से पहले मिली बड़ी राहत! सोना फिर हुआ सस्ता, जानें 30 सितंबर का नया भाव

Gold Price 30 September 2026:बुधवार, 30 सितंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के दाम…

Last Updated: September 30, 2026 09:29:12 IST

IND VS WI: दूसरे मुकाबले से पहले बैड न्यूज,जिस पर था टीम को नाज, वहीं स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर; सदमे में फैंस

IND VS WI: तिरुवनंतपुरम मैच में वेस्टइंडीज को पहले बैटिंग करने का न्योता मिला. ग्रीव्स,…

Last Updated: September 30, 2026 09:03:00 IST

World Cup 2027: कब खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान विश्व कप मुकाबला? इस दिन जारी होगा वर्ल्ड कप का शेड्यूल; नोट कर लें डेट

World Cup 2027 Schedule: 2027 वर्ल्ड कप ODI शेड्यूल की तारीखों का खुलासा किया गया…

Last Updated: September 30, 2026 08:50:49 IST