Live TV
Search
Home > क्राइम > Husband wife dispute: होटल में दूसरी महिला के साथ पकड़ा गया पति, पत्नी ने जड़े ताबड़तोड़ थप्पड़…बोली तूने मुझसे लव मैरिज की थी

Husband wife dispute: होटल में दूसरी महिला के साथ पकड़ा गया पति, पत्नी ने जड़े ताबड़तोड़ थप्पड़…बोली तूने मुझसे लव मैरिज की थी

Husband wife dispute: रतलाम के जावरा स्थित होटल प्रेसिडेंट में एक महिला ने अपने पति को दूसरी युवती के साथ देखकर हंगामा कर दिया. वायरल वीडियो में महिला पुलिस की मौजूदगी में पति को थप्पड़ मारते और उससे सवाल जवाब करते नजर आ रही है. महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति विजय दगदी के खिलाफ मारपीट और संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Written By:
Last Updated: October 3, 2026 18:34:43 IST

Mobile Ads 1x1

Husband wife dispute: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जावरा में एक होटल के कमरे में उस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया, जब एक शादीशुदा महिला ने अपने पति को दूसरी युवती के साथ देख लिया. पत्नी पति को रंगे हाथ पकड़ने के बाद आपा खो बैठी और मौके पर ही उसे थप्पड़ मारने लगी. खास बात यह रही कि जिस समय यह विवाद हुआ, वहां डायल 112 की पुलिस टीम भी मौजूद थी. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

पति के मोबाइल पर आया अनजान महिला का फोन

पुलिस के मुताबिक, आरोपी विजय दगदी (आचार्य) गुरुवार सुबह करीब 8 बजे अपने घर पर था. इसी दौरान उसके मोबाइल पर किसी अज्ञात महिला का फोन आया. पत्नी ने जब फोन को लेकर उससे सवाल किए तो आरोप है कि विजय ने बात छिपाने की कोशिश की और दोनों के बीच विवाद हो गया. महिला का आरोप है कि इस दौरान पति ने उसके साथ मारपीट भी की. दो बच्चों की मां पत्नी को पति के व्यवहार पर शक हुआ. इसके बाद उसने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी और खुद जावरा के औद्योगिक इलाके में स्थित होटल प्रेसिडेंट पहुंच गई.

होटल के कमरे में दूसरी युवती के साथ मिला पति

पुलिस टीम के साथ महिला होटल पहुंची. कमरे का दरवाजा खुलने के बाद उसने पति को दूसरी युवती के साथ देखा. इसके बाद वहां जमकर विवाद शुरू हो गया. वायरल वीडियो में पत्नी पति से सवाल जवाब करती नजर आ रही है और उसे थप्पड़ भी मार रही है. वीडियो में महिला पति को उनकी लव मैरिज की याद दिलाते हुए उससे सवाल करती दिखाई देती है. इस दौरान वह कमरे में मौजूद दूसरी युवती को भी चेतावनी देती है. महिला ने कथित तौर पर उससे कहा, “तू अपने आप को क्या समझती है? तू बहुत पहले से मेरी नजर में है. खैर मना कि मैंने तुझ पर हाथ नहीं उठाया.”

थाने पहुंची पत्नी, पति के खिलाफ दर्ज हुआ केस

घटना के बाद महिला जावरा के औद्योगिक क्षेत्र थाने पहुंची और पति के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने उसकी शिकायत और प्राथमिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी विजय दगदी के खिलाफ मारपीट और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है. रतलाम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक लाल ने बताया कि जावरा के औद्योगिक क्षेत्र थाना क्षेत्र के एक होटल में पति पत्नी के बीच विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है. महिला की शिकायत और प्राथमिक साक्ष्यों के आधार पर पति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद होटल में हुए इस विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है. हालांकि पति और दूसरी युवती के बीच संबंधों को लेकर लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट होगी.

MORE NEWS