Live TV
Search
Home > राज्य > दिल्ली > दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में खूनी खेल! पूछताछ के दौरान 5 पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला, आरोपी का एनकाउंटर

दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में खूनी खेल! पूछताछ के दौरान 5 पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला, आरोपी का एनकाउंटर

Delhi Jama Masjid: दिल्ली के जामा मस्जिद थाने के पुलिसकर्मी पारिवारिक विवाद के मामले में पूछताछ के लिए इलाके में गए थे. इसी दौरान आरोपी ने पुलिस वालों के चेहरे और गर्दन पर ताबड़तोड़ वार किए.

Written By:
Published: November 23, 2026 17:58:47 IST
Last Updated: November 23, 2026 17:58:47 IST

Mobile Ads 1x1

Delhi Jama Masjid: दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में सोमवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पारिवारिक विवाद के मामले में पूछताछ के लिए बुलाए गए एक युवक ने अचानक पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया. आरोपी ने पुलिस वालों के चेहरे और गर्दन पर ताबड़तोड़ वार किए. इस हमले में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए. इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है. वारदात के बाद आरोपी थाने से फरार हो गया और भागने के लिए एक दोपहिया वाहन भी लूट लिया. बाद में पुलिस ने उसे घेर लिया और मुठभेड़ के दौरान गोली चला दी.

थाने बुलाया गया था युवक

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान नबील के रूप में हुई है. उसके खिलाफ मां और बहन को परेशान करने की शिकायत मिली थी. इसी मामले में पूछताछ के लिए उसे सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे जामा मस्जिद थाने बुलाया गया था. पुलिसकर्मी उससे पारिवारिक विवाद को लेकर पूछताछ कर रहे थे. इसी दौरान उसने अचानक चाकू निकाल लिया और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया.

चेहरे और गर्दन पर किए वार

अचानक हुए इस हमले से थाने में हड़कंप मच गया. आरोपी ने पांच पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया. सभी के चेहरे और गर्दन पर चोटें आई हैं. घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. इनमें तीन पुलिसकर्मियों को बेहतर इलाज के लिए सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं दो का संजीवनी अस्पताल में इलाज चल रहा है. तीन पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

थाने से भागकर लूटी बाइक

हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि उसने भागने के लिए एक दोपहिया वाहन भी लूट लिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की ऑपरेशन यूनिट और सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की टीम सक्रिय हो गई. पुलिस ने तलाश शुरू की और आरोपी को चितली कबर इलाके में ट्रेस कर लिया.

पुलिस ने किया एनकाउंटर

पुलिस के मुताबिक, आरोपी को पकड़ने की कोशिश के दौरान उसने एक बार फिर पुलिस टीम पर हमला कर दिया. इसके बाद पुलिस को जवाबी कार्रवाई में गोली चलानी पड़ी. इस मुठभेड़ में आरोपी को गोली लगी और उसे काबू कर लिया गया. फिलहाल उसे पुलिस की निगरानी में अस्पताल पहुंचाया गया है. 

ये भी पढ़ें: ‘नाड़ा ढीला हो जाए तो किसी के साथ भी सो जाओ…’ अविनाश की चीटिंग पर रजत दलाल का खौला खून; बहन ईशा के लिए दे डाली खुली वार्निंग

MORE NEWS