इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
Four People Shot At In Outer Delhi देश की राजधानी दिल्ली में घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने पत्नी व दो सालों (पत्नी के भाई) की हत्या कर दी और एक अन्य महिला (सरहज) को गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात कल देर रात बाहरी दिल्ली के शकूरपुर गांव में हुई। घरेलू मसले में ससुराल पक्ष के लोग हस्तक्षेप करते थे और इसी के कारण व्यक्ति ने गुस्से में आकर चारों लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियों बरसा दीं। पत्नी व दोनों सालों की मौके पर मौत हो गई और महिला की हालत गम्भीर बताई गई।
Three People Murdered In Outer Delhi
Also Read : Delhi Crime News लूटेरों ने पत्थरों से हमला कर दो युवकों को अधमरा किया
हत्यारे पति की पहचान 47 वर्षीय हितेंद्र यादव के रूप में हुई है। आरोपी ने लाइसेंसी रिवाल्वर से वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने रिवाल्वर बरामद कर लिया है और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के लिए शवों को रोहिणी के अंबेडकर अस्पताल में रखवाया गया है। हितेंद्र शराब पीने का आदी था और गांव में ही रहता था। शराब पीकर पत्नी सीमा से मारपीट भी करता था।
हितेंद्र कल देर रात व अपने दोस्त ललित के साथ शराब पीकर घर आया था। जानकारी के अनुसार सीमा ने खाना नहीं बनाया था। इस पर हितेंद्र नाराज होकर सीमा को पीटने लग गया। सीमा ने अपने भाइयों विजय व सुरेंद्र को बता दिया क हितेंद्र उसे पीट रहा है। विजय उसकी पत्नी बबिता और भाई सुरेंद्र शकूरपुर पहुंच गए और उन्होंने हितेंद्र को समझाने का प्रयास किया। उस समय हिमेंद्र का दोस्त ललित भी वहां था।
Read More: Delhi Crime कालकाजी इलाके में किर्गिस्तान की महिला व उसके बेटे का मर्डर
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ललित ने वारदात को अंजाम देने के लिए हितेंद्र को उकसाया। उसने हितेंद्र से कहा कि ससुराल पक्ष किस तरह किसी के घरेलू विवाद में हस्तक्षेप कर सकता है। गोलियां लगने से घायल सुरेंद्र विजय, सीमा और बबिता को पड़ोसियों ने पास के भगवान महावीर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल मेकं विजय, सीमा व सुरेंद्र की मौत होग गई, जबकि बबीता की हालत गंभीर है। पुलिस ललित व हितेंद्र को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।
Also Read : Delhi Crime ननद की शादी तुड़वाकर लिया पति व ससुरालियों के बुरे बर्ताव का बदला