होम / दंगा की फैक्टरी चला रही है आम आदमी पार्टी जांच हो : मनोज तिवारी Manoj Tiwari Blames on Aam Aadmi Party

दंगा की फैक्टरी चला रही है आम आदमी पार्टी जांच हो : मनोज तिवारी Manoj Tiwari Blames on Aam Aadmi Party

Bharat Kumar Mishra • LAST UPDATED : April 18, 2022, 5:44 pm IST

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली।
Manoj Tiwari Blames on Aam Aadmi Party : जहांगीरपुरी के दंगों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि जहांगीरपुरी में जो सांप्रदायिक दंगे हुए उसका मुख्य आरोपी अंसार (Ansar) आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता निकला इससे पहले उत्तर पूर्वी दिल्ली के दंगों में भी मास्टरमाइंड आम आदमी पार्टी का पार्षद ताहिर हुसैन (ahir Hussain) ही था।

Read More: Manoj Tiwari Statement On Delhi Riots: जहांगीरपुरी हिंसा पर बोले मनोज तिवारी, कहा- जिम्मेदारी से पल्ला न झाड़ें केजरीवाल

क्या आम आदमी पार्टी दंगों की फैक्टरी चला रही है। सीएए (CAA) और एनआरसी (NRC) के विरोध के तौर पर विभिन्न आपराधिक कृत्यों को अंजाम देने में आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता लिप्त पाए गए उन्हें पार्टी में शामिल किया जाता है बड़े बड़े पद मिलते हैं उनके आसानी से आधार कार्ड राशन कार्ड और पहचान पत्र बन जाते हैं।

Read More : Bhojpuri Superstar Manoj Tiwari Birthday दिलचस्प रही एक्टर से पॉलिटिशियन बनने की जर्नी

सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने कहा कि यह मामूली बात नहीं है कि दंगे की हर बड़ी वारदात और अपराधिक घटनाओं के पीछे साजिश से लेकर अपराध करने तक आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता या नेता पाया जाता है और पुलिस जब जांच करने जाती है तो उनके ऊपर भी कातिलाना हमला होता है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का साजिश वाला एक घिनौना चेहरा अब बेनकाब हो चुका है। पुलिस और जांच एजेंसियों को इस पूरे मामले की तह तक जाकर कठोर कार्यवाही करने की जरूरत है।

Manoj Tiwari Blames on Aam Aadmi Party

Read More: Manoj Tiwari On Delhi Riots : बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी की अपील- सद्भावना बनाए रखें

Connect Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT