<
Categories: धर्म

Anant Chaturdashi 2025: इस तारीख को मनाया जाएगा अंनत चतुर्दशी, जानें क्या हैं महत्व, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त?

Anant Chaturdashi date: भगवान विष्णु को समर्पित अनंत चतुर्दशी का पर्व इस साल 6 सितंबर को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और गणेश उत्सव के समापन के लिए जाना जाता है।

Anant Chaturdashi: भारत विविध परंपराओं और संस्कृतियों का देश है। यहां हर त्योहार केवल धार्मिक दृष्टि से ही महत्वपूर्ण नहीं होता, बल्कि समाज को जोड़ने और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाने का भी माध्यम बनता है। इन्हीं पर्वों में से एक है अनंत चतुर्दशी (Anant Chaturdashi), जो भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। यह दिन विशेष रूप से भगवान विष्णु की पूजा और गणेश उत्सव के समापन के लिए जाना जाता है। इस वर्ष अनंत चतुर्दशी का पर्व 6 सितंबर, शनिवार को मनाया जाएगा।

अनंत चतुर्दशी का महत्व (Importance of Anant Chaturdashi)

अनंत चतुर्दशी का अर्थ ही है “अनंत” यानी असीम और “चतुर्दशी” यानी चंद्र मास की चौदहवीं तिथि। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित है और मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से जीवन के सारे दुख-दर्द समाप्त होकर सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त होती है। साथ ही, दस दिनों तक चले गणेश उत्सव का समापन भी इसी दिन धूमधाम से गणेश विसर्जन के साथ होता है।

अनंत सूत्र का प्रतीकात्मक महत्व

इस दिन पूजा के दौरान एक विशेष धागा बांधा जाता है जिसे अनंत सूत्र कहते हैं। यह लाल-पीले रंग का पवित्र धागा होता है, जिसमें चौदह गांठें लगाई जाती हैं। ये गांठें भगवान विष्णु द्वारा रचित चौदह लोकों का प्रतीक मानी जाती हैं। इस सूत्र को महिलाएं बाएं हाथ में और पुरुष दाएं हाथ में धारण करते हैं। माना जाता है कि इसे पहनने से व्यक्ति को अनंत आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं।

अनंत चतुर्दशी का शुभ मुहुर्त (Anant Chaturdashi Shubh muhurat)

  • तिथि प्रारंभ: 6 सितंबर सुबह 3:12 बजे
  • तिथि समापन: 7 सितंबर रात्रि 1:41 बजे
  • पूजन मुहूर्त: 6 सितंबर शाम 6:02 बजे से 7 सितंबर रात्रि 1:41 बजे तक

गणेश विसर्जन के प्रमुख मुहूर्त (Ganesh Visarjan Shubh muhurat)

  •  प्रातः मुहूर्त (शुभ) – सुबह 7:36 से 9:10 बजे तक
  •  अपराह्न मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत) – दोपहर 12:19 से शाम 5:02 बजे तक
  •  सायाह्न मुहूर्त (लाभ) – शाम 6:37 से रात 8:02 बजे तक
  •  रात्रि मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर) – रात 9:28 से 7 सितंबर रात 1:45 बजे तक
  • उषाकाल मुहूर्त (लाभ) – 7 सितंबर सुबह 4:36 से 6:02 बजे तक

अनंत चतुर्दशी की पूजन विधि (Anant Chaturdashi Pujan Vidhi)

1. प्रातः स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें।

2. घर के पवित्र स्थान पर भगवान विष्णु की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें।

3. पूजा में रोली, चावल, फूल, फल, मिठाई और तांबे का पात्र उपयोग करें।

4. भगवान विष्णु का ध्यान कर अनंत सूत्र को पूजा के बाद हाथ में बांधें।

5. इसके बाद अनंत चतुर्दशी की कथा का श्रवण करें।

6. अंत में आरती कर प्रसाद वितरित करें और परिवार सहित भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करें।

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Silver Price Today 15 May 2026: क्या है चांदी की कीमत, जानें यूपी-दिल्ली समेत अपने-अपने शहर के दाम

Silver Price Today 15 May 2026: चांदी के दामों में गिरावट की वजह से मुनाफावसूली…

Last Updated: May 15, 2026 19:28:33 IST

Funny Jokes: लड़कियां पराया धन तो लड़के क्या? टीचर के पूछने पर छात्र का जवाब सुन ठहाके लगाएंगे

Funny Jokes In Hindi: एक्सपर्ट की मानें तो, हंसी-मजाक करने से जीवन में सकारात्मक माहौल…

Last Updated: May 15, 2026 19:16:55 IST

‘अच्छी रैंक आने की उम्मीद थी…’ NEET एग्जाम रद्द होने से हताश छात्रा ने किया सुसाइड, परिजनों पर टूटा पहाड़

दिल्ली के आदर्श नगर में एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली है. 21 वर्षीय छात्रा…

Last Updated: May 15, 2026 18:40:55 IST

पंजाब किंग्स की हार का जिम्मेदार कौन? सुनील गावस्कर ने श्रेयस अय्यर पर लगाया इल्जाम, बोले- अगर वो…

सुनील गावस्कर ने कहा कि पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीता हुआ मुकाबला…

Last Updated: May 15, 2026 18:35:54 IST

पटना में MLA के भाई से चेन स्नैचिंग! कंकड़बाग में सुबह-सुबह बदमाशों का हमला

Viral Video: बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद नजर आ रहे…

Last Updated: May 15, 2026 18:11:20 IST