<
Categories: धर्म

Chantra Grahan 2026: होली पर चंद्र ग्रहण और भद्रा भी… तो होलिका दहन कब होगा? कब लगेगा सूतक, जानें समय और महत्व

Chantra Grahan on Holika 2026: ज्योतिष गणना के अनुसार, इस बार होलिका दहन 3 मार्च होगा. इसलिए होली 4 मार्च को होगी. ध्यान देने की बात यह है कि, होली के दिन ही चंद्र ग्रहण और भद्रा भी लगेगी. ऐसे में लोगों का सवाल है कि, चंद्र ग्रहण होने के कारण होली पर पूजन का समय क्या रहेगा? ग्रहण का समय क्या रहेगा? सूतक कब शुरू होगा? इस बारे में बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य ऋषिकांत मिश्र शास्त्री-

Chantra Grahan on Holika 2026: होली हिन्दू धर्म के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है. यह त्योहार पूरी निष्ठा और परंपरा के साथ मनाया जाता है. माना जाता है कि, होलिका दहन के साथ सभी बुराइयों का नाश हो जाता है. फाल्गुन पूर्णिमा की रात को लोग मिलकर होलिका जलाते हैं और भगवान से प्रार्थना करते हैं कि उनके जीवन से दुख, तनाव और बुरी ऊर्जा दूर हो जाएं. ज्योतिष गणना के अनुसार, इस बार होलिका दहन 3 मार्च होगा. इसलिए होली 4 मार्च को होगी. ध्यान देने की बात यह है कि, होली के दिन ही चंद्र ग्रहण भी लगेगा. ऐसे में लोगों का सवाल है कि, चंद्र ग्रहण होने के कारण होली पर पूजन का समय क्या रहेगा? ग्रहण का समय क्या रहेगा? सूतक कब से शुरू हो जाएगा? इस बारे में India News को बता रहे हैं उन्नाव के ज्योतिषाचार्य ऋषिकांत मिश्र शास्त्री-

होली 2026 कब है?

ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, साल 2026 में होली  4 मार्च 2026, बुधवार को मनाई जाएगी. वहीं, होलिका दहन 3 मार्च 2026, मंगलवार को अर्धरात्रि में किया जाएगा. बता दें कि, फाल्गुन पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 2 मार्च को शाम 5 बजकर 55 मिनट पर हो जाएगी. फिर इस तिथि का समापन 3 मार्च को शाम 5 बजकर 7 मिनट पर हो जाएगा. ऐसे में तिथि की गणना के अनुसार, 3 मार्च 2026 को होलिका दहन किया जाएगा. इसी दिन चंद्र ग्रहण लगेगा, जोकि भारत में देखा जा सकेगा. इसके बाद 4 मार्च 2026 को रंगों की होली खेली जाएगी.

चंद्र ग्रहण का समय क्या है?

खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वालों के लिए होली का दिन बेहद खास होने वाला है. यानी होलिका दहन के दिन चंद्र ग्रहण का साया बना रहेगा. ग्रहण का समय 3 मार्च को दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और शाम 6 बजकर 47 मिनट पर समाप्त होगा. यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जिसे पूरे एशिया और ऑस्ट्रेलिया में देखा जा सकता है. इसके अलावा पैसिफिक द्वीपों और उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका में भी यह नजर आ सकता है.

चंद्र ग्रहण का सूतक काल कब लगेगा?

होलिका दहन के दिन चंद्र ग्रहण लगेगा. इस ग्रहण को ब्लड मून कहा जाएगा. भारत में सूतक काल सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर प्रारंभ हो जाएगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले, यानी सुबह लगभग 06:20 बजे से ही शुरु हो जाएगा. सूतक काल के दौरान मंदिरों के कपाट बंद रहते हैं और किसी भी प्रकार की नई शुरुआत या पूजा-पाठ की मनाही होती है. क्योंकि ग्रहण शाम 06:47 बजे समाप्त हो रहा है, इसलिए होलिका दहन का कोई भी विधान इस समय के बाद ही किया जाना चाहिए.

होली पर भद्रा काल का समय क्या?

इस साल पंचांग के अनुसार, 3 मार्च 2026 को भद्रा का समय सुबह 1 बजकर 25 मिनट से सुबह 4 बजकर 30 मिनट तक रहेगी. ज्योतिष मत के अनुसार, भद्रा में होलिका दहन करना वर्जित माना गया है. इसलिए भद्रा समाप्त होने के बाद ही होलिका दहन करना शुभ रहेगा. फाल्गुन पूर्णिमा की रात 2 मार्च को भद्रा से पहले होलिका दहन किया जाएगा.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Recent Posts

IIM ग्रेजुएट के साथ हुआ बड़ा Job Scam, सोशल मीडिया पर खुली कंपनी और एमडी की पोल; डूबे 75,000!

एक चौंकाने वाला जॉब स्कैम सामने आया है, जहां आईआईएम ग्रेजुएट को फर्जी ऑफर लैटर…

Last Updated: May 22, 2026 13:12:04 IST

लौकी-तुरई मांग-मांगकर खाएंगे! नोट कर लें हेल्थ बेनिफिट वाली ये लाजवाब डिशेज, उंगलियां चाटते रह जाएंगे घरवाले!

जो लोग गर्मी के सीजन में लौकी और तुरई जैसी न्यूट्रिशस सब्जियों को देखकर अपनी…

Last Updated: May 22, 2026 11:10:34 IST

ऋषिकेश में हरियाणा के 2 युवकों को गुस्साई भीड़ ने पहले किया नंगा, फिर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, महिला से छेड़छाड़ का आरोप

Rishikesh Viral Video: उत्तराखंड के ऋषिकेश में हरियाणा के 2 युवकों को नंगा करके दौड़ा-दौड़ाकर…

Last Updated: May 22, 2026 00:00:48 IST

धार जिला बना किला! भोजशाला फैसले पर अफवाह फैलाने वालों को एसपी की अंतिम चेतावनी, कहा- हिम्मत है तो…

Dhar SP Last Warning: मध्य प्रदेश के धार जिले में भोजशाला मामले पर हाईकोर्ट का…

Last Updated: May 21, 2026 22:58:35 IST

Today Silver Rate 21 May 2026: चांदी के दाम में गिरावट हुई या बढ़े दाम, यहां करें नोट

Today Silver Rate 21 May 2026: सोने से ज्यादा चांदी का भाव कभी ऊपर चढ़…

Last Updated: May 21, 2026 22:29:32 IST

Gold Price Today 21 May 2026: क्या रहे सोने के दाम, नोट करें अपने शहरों के रेट्स

Gold Price Today 21 May 2026: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अस्थिरता के चलते सोने के दामों…

Last Updated: May 21, 2026 22:31:16 IST