<
Categories: धर्म

देवउठनी एकादशी के बाद खुलेंगे मांगलिक कार्यों के द्वार, नवंबर में इन 14 तारीखों पर होंगे विवाह

Dev uthani Ekadashi 2025: देवउठानी एकादशी के अगले दिन यानी की तुलसी विवाह से सारे मांगलिक कार्य और विवाह की शुरूआत हो जाएगी. ऐसे में आइए जानें कि नंवबर को कौन सी तारीखों का शुभ मुहूर्त निकलता है.

Hindu Marriage Muhurat November 2025: कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि, जिसे देवउठनी एकादशी या देव प्रबोधिनी एकादशी कहा जाता है, इस वर्ष शनिवार, 1 नवंबर 2025 को मनाई जाएगी. हिंदू पंचांग के अनुसार, यह दिन अत्यंत पावन और शुभ माना जाता है, क्योंकि इसी दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं और चातुर्मास की समाप्ति होती है.

शुभ कार्यों की होगी शुरुआत

हिंदू मान्यताओं के अनुसार, चातुर्मास की शुरुआत 6 जुलाई 2025 से हुई थी. इस अवधि में भगवान विष्णु शयन करते हैं और इस दौरान विवाह, गृह प्रवेश, नामकरण, उपनयन जैसे सभी शुभ कार्यों पर रोक रहती है. यह अवधि आत्मसंयम, भक्ति और तपस्या के लिए मानी जाती है. अब 1 नवंबर को देवउठनी एकादशी के साथ जब भगवान विष्णु प्रबोधन करेंगे, तो यह विराम समाप्त हो जाएगा और सभी शुभ-मांगलिक कार्यों का आरंभ होगा.

तुलसी विवाह से खुलेंगे शुभ मुहूर्त

देवउठनी एकादशी के अगले दिन भगवान विष्णु के शालीग्राम स्वरूप का विवाह मां तुलसी से किया जाता है, जिसे तुलसी विवाह कहा जाता है. इस दिन से विवाह के मुहूर्त प्रारंभ हो जाते हैं. परंपरागत रूप से इसी समय को “शादी का सीजन” कहा जाता है, क्योंकि इसके बाद नवंबर और दिसंबर के महीनों में अधिकतर विवाह संपन्न होते हैं.

नवंबर 2025 में विवाह के लिए 14 शुभ तिथियां

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास के अनुसार, नवंबर 2025 में कुल 14 शुभ मुहूर्त विवाह के लिए रहेंगे। ये तिथियां हैं 2, 3, 6, 8, 12, 13, 16, 17, 18, 21, 22, 23, 25 और 30 नवंबर 2025. हालांकि हर तिथि में ग्रह-नक्षत्र और योगों का अलग प्रभाव रहता है, इसलिए विवाह की सही तारीख और समय तय करने से पहले कुंडली और नक्षत्रों के अनुसार पंडित से परामर्श लेना जरूरी है.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

अगर साथ जी नहीं सकते तो… मांग में सिंदुर भर प्रेमी जोड़े ने खाया जहर; वीडियो बना मां को भेजा

Bhagalpur Couple Suicide Case: भागलपुर में एक प्रेमी जोड़े ने लव मैरिज कर जहर खा…

Last Updated: May 16, 2026 23:08:25 IST

Maruti Breeza vs Toyota Hyryder: लेना चाहते हैं बड़े साइज की Compact SUV? क्या है वेल्यू फॉर मनी

परफॉर्मेंस, फीचर्स, बजट में फिट बैठने के साथ ही यह दोनों कारें लुक्स में भी…

Last Updated: May 16, 2026 22:14:46 IST

Honor 400 vs Oppo Find X9 Ultra: फीचर्स से लेकर बैटरी तक क्या है अंतर? कौन सा फोन ज्यादा किफायती

कुछ ही हजार की कीमत में आप एक अच्छा स्मार्टफोन ले सकते है, जो वास्तव…

Last Updated: May 16, 2026 22:12:26 IST

Silver Import Rules Change: सोने के बाद अब चांदी को लेकर सरकार ने बदल दिया नियम, जानें क्या पड़ेगा असर

Silver Import Rules Change: चांदी के व्यापार पर बड़ा फैसला लेते हुए केंद्र सरकार ने…

Last Updated: May 16, 2026 21:29:03 IST

दरवाजे के पीछे भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें,  छोटी आदतें बन सकती हैं आर्थिक और मानसिक तनाव की वजह

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर के हर हिस्से को खास महत्व दिया गया है.…

Last Updated: May 16, 2026 20:36:07 IST

आंध्र प्रदेश के सीएम ने आखिर क्यों कि ज्यादा बच्चे करने की मांग? वजह जान चौंक जाएंगे

Andhra Pradesh Population Scheme: आंध्र प्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को श्रीकाकुलम…

Last Updated: May 16, 2026 20:24:34 IST