होम / Dhanteras Diwali : धनतेरस पर करें इन देवताओं की आराधना, होगी हर मनोकामना पूरी

Dhanteras Diwali : धनतेरस पर करें इन देवताओं की आराधना, होगी हर मनोकामना पूरी

Reepu kumari • LAST UPDATED : November 10, 2023, 12:20 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), Dhanteras Diwali : देश में हर साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है। इसी तिथि पर भगवान धन्वंतरि सोने के कलश के साथ धरती पर प्रकट हुए थे। इसके साथ ही त्रयोदशी के दिन ही आयुर्वेद के देवता कहे जाने वाले धन्वंतरि जी की जयंती भी मनाई जाती है। इस साल आज दिन शुक्रवार, 10 नवंबर को धनतेरस मनाया जा रहा है। धनतेरस पर नई चीजों का बहुत ही महत्व होता है। ऐसी मान्यता है कि जो कोई भी धनतेरस के दिन खरीदारी करता है, उसके घर पर सुख और समृद्धि आती है। साथ ही आज के दिन किस देवी देवता की पूजा करना बेहद लाभकारी होता है हमें इसके बारे में भी जान लेना चाहिए।धनतेरस के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 45 मिनट से शुरू होकर 7 बजकर 42 मिनट पर समाप्त हो जाएगा।

इन देवताओं की पूजा

धन्वंतरि पूजा करें

धनतेरस के दिन इसी तिथि पर भगवान धन्वंतरि सोने के कलश के साथ धरती पर प्रकट हुए थे। अमृत कलश के अमृत का पान करके देवता अमर हो गए थे। यही कारण है कि लंबी आयु और स्वास्थ्य के लिए उनकी पूजा की जाती है।

लक्ष्मी पूजा करें

इस धनतेरस के पावन पर्व पर भगवान गणेश, मां लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा होती है। धनतेरस पर लक्ष्मी की पूजा का शुभ मुहूर्त आज शुक्रवार को शाम 05 बजकर 47 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 47 मिनट तक रहेगा।

यम की पूजा

धनतेरस के दिन यम की भी पूजा की जाती है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन यमराज के निमित्त जहां दीपदान किया जाता है, इससे अकाल मृत्यु नहीं होती है।

पशु की पूजा

धनतेरस के दिन गांव में लोग मवेशियों को अच्छे से सजाकर उनकी पूजा करते हैं। इन ग्रामीणों के लिए पशु धन का सबसे ज्यादा महत्व होता है।

Also Read:-

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

IPL 2024, KKR vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला
Taapsee Pannu का खुलासा, शादी के आउटफिट्स किसी डिजाइनर ने नहीं, बल्कि कॉलेज के दोस्त ने किए थे तैयार -Indianews
अशोक चोपड़ा के निधन को अब तक भूला नहीं पाई हैं Priyanka Chopra, पिता को खोने का दर्द किया बयां -Indianews
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने बदल दिया अपना ही फैसला, 14 वर्षीय बलात्कार पीड़िता से जुड़ा है मामला- Indianews
Google Layoffs 2024: Google ने एक बार फिर छंटनी का एलान, पाइथॉन टीम सबसे ज्यादा प्रभावित-Indianews
Khalistani Terrorist: अमेरिकी मीडिया का बड़ा दावा, गुरपतवंत पन्नून को मारने के लिए RAW अधिकारी ने बनाया था हिट टीम
Rakesh Roshan ने अपने हार्डकोर वर्कआउट का वीडियो किया शेयर, पिता की फिटनेस पर ऋतिक रोशन ने किया रिएक्ट -Indianews
ADVERTISEMENT