Jwalamukhi Yog 2026 Date: फरवरी महीने एक अशुभ योग बन रहा है. इसका नाम है ज्वालामुखी योग. यह नाम की तरह ही जीवन में उथल-पुथल कर सकता है. इसलिए इस योग के दौरान कुछ कार्य करने की मनाई होती है. अब सवाल है कि आखिर, ज्वालामुखी योग क्यों बनता है? साल 2026 का पहला ज्वालामुखी योग कब बन रहा है? आइए जानते हैं इस बारे में-
फरवरी में इस तारीख को बन रहे खतरनाक ज्वालामुखी योग से सावधान.
Jwalamukhi Yog 2026 Date: सनातन धर्म में व्रत-त्योहारों की तरह ही योग-संयोगों का भी विशेष महत्व होते हैं. इनका जिक्र भी ज्योतिष शास्त्र में प्रमुखता से होता है. हालांकि, कुछ योग शुभ और फलदायी होते हैं, तो वहीं कुछ योग अशुभ और गलत परिणाम देने वाले होते हैं. इसी महीने एक योग बन रहा है, जिसका प्रभाव अशुभ माना गया है. इसका नाम है ज्वालामुखी योग. यह नाम की तरह ही जीवन में उथल-पुथल कर सकता है. इसलिए इस योग के दौरान कुछ कार्य करने की मनाई होती है. अगर कोई इसकी अनदेखी करता है तो इसके अशुभ परिणाम मिल सकते हैं. अब सवाल है कि आखिर, ज्वालामुखी योग क्यों बनता है? साल 2026 का पहला ज्वालामुखी योग कब बन रहा है?
ज्योतिष गणना के अनुसार, ज्वालामुखी योग का निर्माण कुल 5 तिथियों पर विशेष नक्षत्रों की उपस्थिति पर होता है. जब प्रतिपदा तिथि पर मूल नक्षत्र, पंचमी तिथि पर भरणी नक्षत्र, अष्टमी तिथि पर कृतिका नक्षत्र, नवमी तिथि पर रोहिणी नक्षत्र या फिर दशमी तिथि पर अश्लेषा नक्षत्र हो. इस साल 2026 का पहला ज्वालामुखी योग फरवरी में बनने जा रहा है, जो सुबह से लेकर दोपहर तक रहेगा.
पंचांग के अनुसार, 24 फरवरी मंगलवार के दिन अष्टमी तिथि सुबह 07:01 ए एम से प्रारंभ हो रही है, वहीं कृत्तिका नक्षत्र प्रात:काल से लेकर दोपहर 03:07 पी एम तक है. ऐसे में साल का पहला ज्वालामुखी योग 24 फरवरी को बन रहा है. यह ज्वालामुखी योग सुबह में 7 बजकर 1 मिनट से दोपहर 3 बजकर 7 मिनट तक है.
साल के दूसरे ज्वालामुखी योग की बात करें तो, 25 फरवरी को सुबह में 04:51 ए एम से बन रहा है और दोपहर में 01:38 पी एम तक है. इस दिन नवमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र के संयोग से ज्वालामुखी योग बना है. ज्योतिषविद् कहते हैं इस दौरान कोई शुभ कार्य करने से बचना चाहिए.
RBI Action: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों…
Rishika Dutta Video: सोशल मीडिया पर एक महिला ने वीडियो बनाकर बनाता कि उन्होंने एक…
इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी…
अगर आप भी गर्मियों के मौसम में अपनी त्वचा को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो…
Viral Video: इंटरनेट पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक…
Funny Jokes of the Day: हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. आपकी…