<
Categories: धर्म

Griha Pravesh Muhurat 2026: नए घर में कदम रखने से पहले जान लें 2026 के सबसे शुभ गृह प्रवेश मुहूर्त, यहां देखें पूरी लिस्ट

Griha Pravesh Muhurat 2026: अगर आप नए साल में अपने नए घर में जाने का प्लान बना रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि 2026 में कौन से दिन गृह प्रवेश के लिए सबसे शुभ माने जाते हैं. आइए जानते हैं कि 2026 में जनवरी से दिसंबर तक कौन से दिन गृह प्रवेश के लिए सही हैं.

Griha Pravesh Muhurat 2026: हिंदू परंपरा में, गृह प्रवेश को एक महत्वपूर्ण धार्मिक समारोह माना जाता है. नए घर में रहने से पहले शुभ और सही समय पर गृह प्रवेश की रस्म करने से घर में खुशी, समृद्धि, शांति और सकारात्मक माहौल बना रहता है.अगर आप 2026 में अपने नए घर में जाने का प्लान बना रहे हैं, तो नीचे दिए गए शुभ गृह प्रवेश मुहूर्त आपके लिए लाभदायक हो सकते हैं.

2026 में गृह प्रवेश के लिए कई शुभ तारीखें हैं. शुभ समय का चुनाव पंचांग (हिंदू कैलेंडर) के अनुसार तारीख, दिन, नक्षत्र, लग्न और ग्रहों की स्थिति को ध्यान में रखकर किया जाता है. वास्तु दोष और ग्रहों की बाधाओं से बचने के लिए, खासकर जब कोई नया घर बनाया गया हो या हाल ही में खरीदा गया हो, तो शुभ दिन पर गृह प्रवेश करना बहुत जरूरी माना जाता है. तो, आइए जानते हैं कि 2026 में जनवरी से दिसंबर तक कौन से दिनों में गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं.

फरवरी 2026 गृह प्रवेश मुहूर्त  (February 2026 Griha Pravesh Muhurat)

19 फरवरी, गुरुवार

20 फरवरी, शुक्रवार: सुबह 06:55 से दोपहर 02:40

21 फरवरी, शनिवार: दोपहर 01:03 से शाम 07:07

26 फरवरी, गुरुवार: सुबह 06:49 से दोपहर 12:12

मार्च 2026 गृह प्रवेश मुहूर्त (March 2026 Griha Pravesh Muhurat)

4 मार्च, बुधवार: सुबह 07:39 से सुबह 06:43 (अगले दिन)6 मार्च, शुक्रवार: सुबह 09:30 से शाम 05:56

14 मार्च, शनिवार: सुबह 06:32 से सुबह 04:49 (अगले दिन)

मई 2026 गृह प्रवेश मुहूर्त (May 2026 Griha Pravesh Muhurat)

4 मई, सोमवार: सुबह 05:38 से सुबह 09:58

8 मई, शुक्रवार: दोपहर 12:25 से रात 09:20

13 मई, बुधवार: सुबह 05:31 से दोपहर 01:33

14 मई, गुरुवार: सुबह 11:23 से रात 10:34

जून 2026 गृह प्रवेश मुहूर्त (June 2026 Griha Pravesh Muhurat)

24 जून, बुधवार: सुबह 05:24 से दोपहर 01:59

27 जून, शनिवार: सुबह 05:25 से रात 10:12

जुलाई 2026 गृह प्रवेश मुहूर्त (July 2026 Griha Pravesh Muhurat)

1 जुलाई, बुधवार: सुबह 06:52 से सुबह 05:26 (अगले दिन)

2 जुलाई, गुरुवार: सुबह 05:26 से सुबह 09:28

6 जुलाई, सोमवार

नवंबर 2026 गृह प्रवेश मुहूर्त (November 2026 Griha Pravesh Muhurat)

11 नवंबर, बुधवार: सुबह 06:40 से सुबह 11:38

20 नवंबर, शुक्रवार: सुबह 06:57 से सुबह 06:47 (अगले दिन)

25 नवंबर, बुधवार: सुबह 06:51 से सुबह 06:51 (अगले दिन)

26 नवंबर, गुरुवार: सुबह 06:52 से शाम 05:48

दिसंबर 2026 गृह प्रवेश मुहूर्त (December 2026 Griha Pravesh Muhurat)

4 दिसंबर, शुक्रवार: सुबह 10:23 से रात 11:46

12 दिसंबर, शनिवार: सुबह 07:03 से दोपहर 02:08

19 दिसंबर, शनिवार: सुबह 07:08 से दोपहर 03:58

30 दिसंबर, बुधवार: सुबह 07:13 से दोपहर 12:38

Disclaimer : प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. INDIA News इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

बांग्लादेश में ‘डोनाल्ड ट्रंप’ नामक भैंसे का जलवा; ईद पर हो सकती है कुर्बानी

Bangladesh News: बांग्लादेश में ईद-उल- जुहा के मौके पर "डोनाल्ड ट्रंप" नामक दुर्लभ अल्बिनो भैंसे…

Last Updated: May 27, 2026 16:42:39 IST

Funny Jokes: छोटी हाइट की लड़कियों को बड़ा फायदा होता है, मोनू के पूछने पर सोनू ने कही ऐसी बात, सुनकर…

Funny Jokes In Hindi: एक्सपर्ट की मानें तो, हंसी-मजाक करने से जीवन में सकारात्मक माहौल…

Last Updated: May 27, 2026 16:30:02 IST

Silver Price Today 27 May 2026 :  चांदी के दामों में आई गिरावट, यहां नोट करें अपने शहरों के दाम

Silver Price Today 27 May 2026 : बुधवार (27 मई, 2026) को चांदी के दामों…

Last Updated: May 27, 2026 15:12:35 IST

Gold Price Today 27 May 2026: सोने के दामों में आया उछाल या हुई गिरावट? जानें देश के शहरों के दाम

Gold Price Today 27 May 2026: बुधवार (27 मई, 2026) को सोने के दामों में…

Last Updated: May 27, 2026 14:55:25 IST

IPL 2026: पर्पल कैप के लिए भुवी-रबाडा में जंग, संतरी टोपी पर किसका कब्जा, देखें लिस्ट

IPL 2026: आईपीएल 2026 में भुवनेश्वर कुमार और कगिसो रबाडा के बीच पर्पल कैप के…

Last Updated: May 27, 2026 14:21:46 IST

IPL Records: किस टीम ने खेला सबसे ज्यादा फाइनल? MS धोनी की CSK नंबर-1, RCB-MI का क्या हाल

IPL Records: आरसीबी ने 5वीं बार आईपीएल के फाइनल में अपनी जगह बनाई है. इससे…

Last Updated: May 27, 2026 13:48:07 IST