<
Categories: देश

Aaj Ka Mausam: हिमाचल से लेकर बेंगलुरु तक तबाही मचाएगी बारिश; जानें कहां आएगा तूफान-गिरेंगे ओले

Today Weather News 6 May 2026:  बुधवार (6 मई, 2026) को पहाड़ी राज्यों में बड़े-बड़े ओले गिरने की चेतावनी IMD की ओर से जारी की गई है. पूर्वी राज्यों में भी बारिश होने की आशंका जताई गई है.

Today Weather News 6 May 2026:  एक सप्ताह पहले सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर अब भी उत्तर भारत के कई राज्यों में है. यही वजह है कि कई जगहों पर बारिश, आंधी-तूफान के अलावा ओलावृष्टि हो रही है. खासतौर से पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल दिया है. आलम यह है कि हिमाचल प्रदेश के शिमला समेत कई जिलों में ठंड पड़ रही है, जबकि कई जिलों में लोगों ने कंबल और रजाई तक ओढ़ना शुरू कर दिया है. पश्चिम विक्षोभ के एक्टिव होने और चक्रवाती संचरण के प्रभाव से आगामी 24-36 घंटों के दौरान दिल्ली से असम तक बारिश और आंधी तूफान का अलर्ट है. 

उत्तर भारत में कहां-कहां होगी बारिश?

पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले 2 दिनों के दौरान आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है. हल्की बारिश और आंधी के चलते तापमान में बड़ी गिरावट से गर्मी और लू से काफी राहत रहेगी. मौसम विभाग की ओर से (6 मई, 2026) को यूपी, बिहार, राजस्थान समेत 11 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है. 6 मई को दिल्ली और मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे और इस दौरान हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है.

दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में कहां होगी बारिश?

पूर्वी राज्यों में बिजली गिरने की आशंका जताई गई है, जबकि पूर्वोत्तर के राज्यों  में भी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अलर्ट है. अगले 24 से 72 घंटे के दौरान  पूर्वोत्तर के राज्य असम, अरुणाचल, सिक्किम, नगालैंड में बारिश होने का अलर्ट है. वहीं, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों पर तेज हवाएं चलने और बारिश होने का अलर्ट है.

बेंगलुरु में भी तेज बारिश का अलर्ट

मौसम की जानकारी देने वाली एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक,  तमिलनाडु और केरल के सीमावर्ती हिस्सों पर तेज बारिश की संभावना है, जबकि तेलंगाना, आंध्र प्रदेश रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक में भी बुधवार (6 मई, 2026) को बारिश की चेतावनी जारी की गई है. उधर, बेंगलुरु के भी कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.  इस बीच दक्षिण भारत के कई राज्यों में लगातार कई दिनों तक या कहें पूरे सप्ताह मौसम सुहाना बने रहने का अलर्ट है. 

यह भी पढ़ें: Delhi Weather Update: 10 मई तक दिल्ली में बारिश होगी या चलेगी आंधी, IMD ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Gwalior Accident: शीतला माता मंदिर के पास बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 12 की मौत; 39 लोग अस्पताल पहुंचे

Gwalior Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास धान से भरा बेकाबू ट्रक श्रद्धालुओं…

Last Updated: October 18, 2026 08:51:59 IST

Petrol Diesel Price 18 October 2026: दिल्ली से मुंबई तक जानें ताजा रेट, कहां मिल रहा सबसे महंगा पेट्रोल?

Petrol Diesel Price 18 October 2026: आज पेट्रोल-डीजल की कीमतें आम लोगों के बजट को…

Last Updated: October 18, 2026 08:23:04 IST

Kolkata Chorbagan Stampede Update: अचानक बारिश, भीड़ और अंधेरा…चोरबागान पंडाल में कैसे बिगड़े हालात? चश्मदीदों ने सुनाई आपबीती

Kolkata Chorbagan Stampede Update: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भारी भीड़ और अचानक…

Last Updated: October 18, 2026 07:48:56 IST

Navratri Day 8: आज महाअष्टमी पर ऐसे करें मां महागौरी की पूजा, बरसेगी माता रानी की कृपा! जानें शुभ तिथि और पूजा विधि

Shardiya Navratri 2026: महाअष्टमी पर मां महागौरी की पूजा का विशेष महत्व है. भक्त सुख-समृद्धि,…

Last Updated: October 18, 2026 07:26:07 IST

Delhi Weather Today: बारिश की छुट्टी, निकली तेज धूप! 31°C तक पहुंचेगा तापमान, जानें नोएडा-गुरुग्राम का हाल

Delhi Weather Today 18 October 2026: दिल्ली-NCR में आज मौसम साफ रहने और तेज धूप…

Last Updated: October 18, 2026 07:11:20 IST

PM Kisan 24th Installment: किसानों को ₹2,000 का इंतजार, जानें कब आ सकती है अगली किस्त और कैसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan 24th Installment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर…

Last Updated: October 17, 2026 23:22:50 IST