Hartalika Teej Puja Vidhi In Hindi: हरतालिका तीज का व्रत विवाहित महिलाएं पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य की कामना से रखती हैं. वहीं अविवाहित युवतियां भी मनचाहे जीवनसाथी की प्राप्ति के लिए माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करती हैं.
हरतालिका तीज के दिन सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य और सुखी दांपत्य जीवन के लिए भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की विधि-विधान से पूजा करती हैं. आइये जानते हैं कि तीज पर किस तरह से भगवान शिव और माता पार्वती और गणेश जी की पूजा करना चाहिए.
हरतालिका तीज पूजा विधि
- सबसे पहले चौकी पर लाल या पीले रंग का कपड़ा बिछाएं.
- इस पर जल छिड़ककर शुद्ध करें. इसके बाद मिट्टी से बनी शिव, पार्वती और गणेश भगवान की मूर्ति स्थापित करें.
- अब तीनों को वस्त्र अर्पित करें.
- इसके बाद माता पार्वती को श्रृंगार का सामान अर्पित करें.
- भगवान शिव को भी दूल्हे के रूप में श्रृंगार करें.
- पुष्प और दूर्वा चढ़ाएं
- माला अर्पित करें
- इसके बाद धूप और कपूर जलायें
- इत्र का छिड़काव करें.
- फल और मिठाई चढ़ाएं.
- इसके बाद दक्षिणा चढ़ाएं
- अब हरितालिका तीज की कथा सुनें.
- इसके बाद आरती कर लें और महादेव-पार्वती से सौभाग्य की प्रार्थना करें.
इस तरह से पूजा संपन्न हो जाती है. इसके बाद घर के बड़ों का आशीर्वाद लें और जब तक हो सके सब लोग मिलकर महादेव और पार्वती माता का भजन करें.