<
Categories: धर्म

Jitiya Vrat 2026: 3 या 4 अक्टूबर…कब रखें जितिया व्रत? यहां जानें सही तारीख और पारण समय

Jitiya Vrat 2026: बिहार, झारखंड और यूपी में जितिया व्रत बच्चों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए रखा जाता है. इस साल नहायखाय 2 अक्टूबर और मुख्य व्रत 3 अक्टूबर 2026 को है.

Jitiya Vrat 2026: बिहार, झारखंड और यूपी में जितिया या जीवित्पुत्रिका व्रत का बहुत महत्व है. माताएं अपने बच्चों की लंबी उम्र, सुख और तरक्की के लिए यह व्रत रखती हैं. इस दिन माताएं 24 घंटे तक बिना पानी के निर्जला व्रत करती हैं. यह व्रत हर साल आश्विन महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मनाया जाता है. इसकी शुरुआत सप्तमी को ‘नहायखाय’ से होती है और नवमी को पारण के साथ खत्म होता है. इस साल नहायखाय 2 अक्टूबर को है, जबकि मुख्य व्रत 3 अक्टूबर 2026, शनिवार को रखा जाएगा.

जितिया 2026 के शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:38 से 05:26 बजे तक
  • अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:46 से दोपहर 12:34 बजे तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 02:08 से 02:56 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 06:05 से 06:29 बजे तक

पूजा के लिए जरूरी सामान

जितिया की पूजा के लिए कुशा, गन्ना, मौली, अक्षत, धूप, दीप, कर्पूर, घी, दूध, सिंदूर, रोली, जीमूतवाहन जी की मूर्ति, गोबरमिट्टी से बनी चील और सियारिन की मूर्ति, जितिया का धागा, बांस की डलिया, जनेऊ, फूलमाला, भीगे चने, फल, पानसुपारी, तोरई के पत्ते और प्रसाद के लिए ठेकुआ, हलवा, पुए और केले की जरूरत होती है.

जितिया व्रत की आसान पूजा विधि

  • सबसे पहले कुशा से जल छिड़ककर भगवान गणेश, जीमूतवाहन जी, चील और सियारिन की प्रतिमा को स्नान कराएं.
  • धूपदीप जलाकर सभी प्रतिमाओं पर फूल और अक्षत चढ़ाएं.
  • भगवान गणेश, चील और सियारिन को सिंदूर लगाएं और जीमूतवाहन जी को कुमकुमचंदन का टीका करें.
  • सभी को मौली यानी कलावा वस्त्र के रूप में अर्पित करें और गणेश जी और जीमूतवाहन जी को जनेऊ पहनाएं.
  • जीमूतवाहन जी को सफेद फूलों की माला और गणेश जी को लाल या पीले फूलों की माला पहनाएं.
  • अब भगवान को भोग लगाएं. अगर आप चील और सियारिन की पूजा देवी के रूप में कर रही हैं तो उन्हें श्रृंगार का सामान जरूर चढ़ाएं.
  • पूरी विधि से पूजा करने के बाद जितिया व्रत की कथा सुनें, आरती करें और सबको प्रसाद बांटें.
  • पूजा के अंत में महिलाएं अपने गले में जितिया का पवित्र धागा पहनती हैं, जिसे बच्चों की रक्षा का प्रतीक माना जाता है.

ये भी पढ़ें:  मां बनी हैवान; मॉडलिंग का चढ़ा भूत, अपने ही बच्चों की ले ली जान, ऐसे वारदात को दिया अंजाम

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

राजेश खन्ना का वो गाना, जो बाइबिल की सीख से बना था, किशोर कुमार की आवाज ने बनाया सदाबहार

Rajesh Khanna Hit Song: राजेश खन्ना के गानों का पुराने समय में एक अलग ही…

Last Updated: October 2, 2026 12:23:09 IST

न्यूजीलैंड से पहले बड़ी तैयारी! रणजी में कर्नाटक के लिए खेलेगा ये स्टार खिलाड़ी; फॉर्म में लौटने का मास्टरप्लान

KL Rahul To Play Ranji Trophy: केएल राहुल रणजी ट्रॉफी में कर्नाटक के लिए खेलेंगे.…

Last Updated: October 2, 2026 12:22:16 IST

बिग बॉस 20 से रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, काजी के फैंस में खुशी की लहर, जानें किसने बिगाड़ा खेल

Bigg Boss 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी को मिड-वीक एविक्ट कर दिया गया…

Last Updated: October 2, 2026 12:19:17 IST

ICC ODI World Cup 2027: 57 मैच, 12 टीमें और दो ग्रुप, 50 दिनों तक चलेगा क्रिकेट का महाकुंभ; देखें पूरा शेड्यूल

ICC ODI World Cup 2027: 2027 वनडे वर्ल्ड कप का फॉर्मेट बिल्कुल अलग और दिलचस्प…

Last Updated: October 2, 2026 11:57:55 IST

Election Commission SIR: वोटर लिस्ट से नाम कट गया तो क्या करें? बिल्कुल भी न हो परेशान; अब घर आकर खुद फॉर्म फरवाएंगे BLO

Election Commission SIR: चुनाव आयोग 20 राज्यों में विशेष अभियान चलाएगा. छूटे हुए और पहली…

Last Updated: October 2, 2026 11:37:17 IST