<
Categories: खेल

ICC ODI World Cup 2027: 57 मैच, 12 टीमें और दो ग्रुप, 50 दिनों तक चलेगा क्रिकेट का महाकुंभ; देखें पूरा शेड्यूल

ICC ODI World Cup 2027: 2027 वनडे वर्ल्ड कप का फॉर्मेट बिल्कुल अलग और दिलचस्प है. इस बार वर्ल्ड कप के पहले राउंड में तीन मैच होंगे. इस राउंड में वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाली तीन सबसे कम रैंक वाली टीमों के बीच तीन मैच खेले जाएंगे. दूसरे राउंड में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी, इन टीमों के बीच कुल 30 मैच खेले जाएंगे.

ICC ODI World Cup 2027: आईसीसी ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल अनाउंस कर दिया है. टूर्नामेंट में इंडिया और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है. 2027 आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में 2 अक्टूबर से 21 नवंबर तक होगा, जिसमें 12 टीमों के बीच 12 जगहों पर कुल 57 मैच खेले जाएंगे. साउथ अफ्रीका 2027 वनडे वर्ल्ड कप के ज़्यादातर मैच आठ ग्राउंड पर होस्ट करेगा. वांडरर्स स्टेडियम (जोहान्सबर्ग), सेंचुरियन (त्शवाने), न्यूलैंड्स (केप टाउन), किंग्समीड (डरबन), सेंट जॉर्ज पार्क (गबरहा), मैंगाउंग ओवल (ब्लोमफोंटेन), बोलैंड पार्क (पार्ल), और बफ़ेलो पार्क. जिम्बाब्वे हरारे स्पोर्ट्स क्लब (हरारे), क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (बुलावायो), और विक्टोरिया फॉल्स में हाल ही में बने फाले मोसी-ओ-तुन्या इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मैच होस्ट करेगा. नामीबिया अपने वर्ल्ड कप मैच विंडहोक में हाल ही में बने नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर खेलेगा.

ICC 2027 ODI वर्ल्ड कप का फॉर्मेट बिल्कुल अलग और दिलचस्प है. इस बार वर्ल्ड कप के पहले राउंड में तीन मैच होंगे. इस राउंड में वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाली तीन सबसे कम रैंक वाली टीमों के बीच तीन मैच खेले जाएंगे. दूसरे राउंड में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी, इन टीमों के बीच कुल 30 मैच खेले जाएंगे. इन 12 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. इस राउंड में सभी टीमें अपने ग्रुप की बाकी टीमों के खिलाफ खेलेंगी. हर ग्रुप से टॉप तीन टीमें अगले राउंड में जाएंगी, लेकिन इसमें एक ट्विस्ट है. हर ग्रुप में चौथे नंबर पर रहने वाली सबसे अच्छी टीम अगले राउंड में जाएगी. इसके बाद सुपर 7 स्टेज शुरू होगा. सात टीमें बाकी टीमों के खिलाफ खेलेंगी. इन टीमों में से टॉप चार सेमीफाइनल में जाएंगी. पहला सेमीफाइनल 17 नवंबर को और दूसरा सेमीफाइनल 18 नवंबर को खेला जाएगा. इसके बाद 21 नवंबर को दोनों सेमीफाइनल के विजेताओं के बीच फाइनल खेला जाएगा.

ODI World Cup 2027 Schedule:

ग्रुप ए- अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, भारत, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे और क्वालीफायर-ए 

ग्रुप बी- बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और क्वालीफायर-बी

2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल

सुपर सीरीज

2 अक्टूबर 2027: क्वालीफायर 1 बनाम क्वालीफायर 3 (विंडहोक)
4 अक्टूबर 2027: क्वालीफायर 1 बनाम क्वालीफायर 2 (विंडहोक)
6 अक्टूबर 2027: क्वालीफायर 2 बनाम क्वालीफायर 3 (विंडहोक)

ग्रुप स्टेज

7 अक्टूबर 2027: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (केप टाउन)
8 अक्टूबर 2027: पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान (त्शवाने)
8 अक्टूबर 2027: इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश (विंडहोक)
9 अक्टूबर 2027: जिम्बाब्वे बनाम क्वालीफायर ए (बुलावायो)
9 अक्टूबर 2027: साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड (केप टाउन)
10 अक्टूबर 2027: भारत बनाम पाकिस्तान (जोहान्सबर्ग)
10 अक्टूबर 2027: श्रीलंका बनाम क्वालीफायर बी (विंडहोक)
11 अक्टूबर 2027: जिम्बाब्वे बनाम अफगानिस्तान (बुलावायो)
12 अक्टूबर 2027: ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर ए (पार्ल)
12 अक्टूबर 2027: न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश (कुगोम्पो सिटील)
13 अक्टूबर 2027: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका (विंडहोक)
13 अक्टूबर 2027: साउथ अफ्रीका बनाम क्वालीफायर बी (पार्ल)
14 अक्टूबर 2027: भारत बनाम अफगानिस्तान (त्शवाने)
15 अक्टूबर 2027: पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर ए (ब्लोमफोनटेन)
15 अक्टूबर 2027: जिम्बाब्वे बनाम ऑस्ट्रेलिया (हरारे)
16 अक्टूबर 2027: श्रीलंका बनाम बांग्लादेश (डरबन)
16 अक्टूबर 2027: साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड (गेबेरहा)
17 अक्टूबर 2027: भारत बनाम क्वालीफायर ए (ब्लोमफोनटेन)
17 अक्टूबर 2027: न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर बी (हरारे)
18 अक्टूबर 2027: ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान (कुगोम्पो सिटील)
19 अक्टूबर 2027: जिम्बाब्वे बनाम पाकिस्तान (हरारे)
19 अक्टूबर 2027: साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश (डरबन)
20 अक्टूबर 2027: न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका (जोहान्सबर्ग)
20 अक्टूबर 2027: इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर बी (हरारे)
21 अक्टूबर 2027: अफगानिस्तान बनाम क्वालीफायर ए (कुगोम्पो सिटील)
22 अक्टूबर 2027: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान (पार्ल)
22 अक्टूबर 2027: साउथ अफ्रीका बनाम श्रीलंका (जोहान्सबर्ग)
23 अक्टूबर 2027: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड (गेबेरहा)
23 अक्टूबर 2027: बांग्लादेश बनाम क्वालीफायर बी (त्शवाने)
24 अक्टूबर 2027: जिम्बाब्वे बनाम भारत (विक्टोरिया फॉल्स)

सुपर 7 स्टेज

25 अक्टूबर 2027: ए 2 बनाम बी 3 (जोहान्सबर्ग)
26 अक्टूबर 2027: बी 1 बनाम ए 3 (गेबेरहा)
27 अक्टूबर 2027: बी 2 बनाम एबी 4 (त्शवाने)
28 अक्टूबर 2027: ए 1 बनाम ए 2 (विक्टोरिया फॉल्स)
29 अक्टूबर 2027: बी 1 बनाम बी 3 (कुगोम्पो सिटील)
30 अक्टूबर 2027: ए 3 बनाम एबी 4 (विक्टोरिया फॉल्स)
31 अक्टूबर 2027: बी 2 बनाम ए 1 (जोहान्सबर्ग)
1 नवंबर 2027: ए 2 बनाम बी 1 (विक्टोरिया फॉल्स)
2 नवंबर 2027: बी 3 बनाम एबी 4 (केप टाउन)
3 नवंबर 2027: बी 2 बनाम ए 3 (डरबन)
4 नवंबर 2027: ए 1 बनाम बी 1 (पार्ल)
5 नवंबर 2027: ए 2 बनाम एबी 4 (डरबन)
6 नवंबर 2027: बी 2 बनाम बी 3 (ब्लोमफोनटेन)
7 नवंबर 2027: ए 1 बनाम ए 3 (केप टाउन)
8 नवंबर 2027: बी 1 बनाम एबी 4 (डरबन)
9 नवंबर 2027: बी 2 बनाम ए 2) (गेबेरहा)
10 नवंबर 2027: ए 3 बनाम बी 3 (ब्लोमफोनटेन)
11 नवंबर 2027: ए 1 बनाम एबी 4 (गेबेरहा)
12 नवंबर 2027: बी 2 बनाम बी 1 (केप टाउन)
13 नवंबर 2027: ए 2 बनाम ए 3 (ब्लोमफोनटेन)
14 नवंबर 2027: ए 1 बनाम बी 3 (डरबन)
17 नवंबर 2027: सेमीफाइनल 1 (केप टाउन)
18 नवंबर 2027: सेमीफाइनल 2 (त्शवाने)
21 नवंबर 2027: फाइनल (जोहान्सबर्ग)

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

बिना बैंक अकाउंट के भी भेज सकेंगे ₹50,000, RBI ने जारी किए घरेलू मनी ट्रांसफर के नए नियम

RBI के नए नियमों के तहत बिना बैंक अकाउंट के भी NEFT से ₹50,000 भेज…

Last Updated: November 12, 2026 09:21:34 IST

Watch Video: कौन था विजय बाजिया? जिसके पीछे कैंपर लेकर आए 6 बदमाश, फिर फिल्मी स्टाइल में कुल्हाड़ी से किए टुकड़े-टुकड़े

History Sheeter Vijay Bajia Murder Case: जयपुर के जगदम्बा नगर में कैंपर सवार 4-6 बदमाशों…

Last Updated: November 12, 2026 08:47:12 IST

सेंसेक्स-निफ्टी की आज कैसी रहेगी शुरुआत? GIFT Nifty ने दिए फ्लैट से कमजोर ओपनिंग के संकेत

GIFT Nifty ने शेयर बाजार में सुस्त शुरुआत के संकेत दिए हैं. बैंकिंग, ऑटो शेयर,…

Last Updated: November 12, 2026 08:53:33 IST

Watch Video: विधवा क्या होती है? फिर कर दिया गोलियों से छलनी, CCTV में कैद हुए मौत से पहले के वो चंद सेकंड

Faridabad Murder Case: फरीदाबाद में धनतेरस की शाम परमजीत धनखड़ की हत्या का CCTV सामने…

Last Updated: November 12, 2026 08:11:54 IST

Ramayana Box Office Collection Day 7: नहीं थम रहा ‘रामायण’ का तूफान! दुनियाभर में 900 करोड़ पार, अब अगला निशाना 1000 करोड़

Ramayana Box Office Collection Day 7: रणबीर कपूर की 'रामायण' ने सातवें दिन भी बॉक्स…

Last Updated: November 12, 2026 07:30:35 IST