Kalava Ke Niyam: हिंदू धर्म में किसी भी पूजा-पाठ के बाद अक्सप रक्षा-सुत्र कलाई में बांधा जाता है,जिसे कलावा भी कहते हैं,इसके पहनने के भी नियम होते हैं,लेकिन बहुत सारे लोग जाने-अनजाने में इसको लंबे समय तक धारण किए रहते हैं,आइए जानते हैं इसके सही नियम के बारे में.
हाथ में बंधा कलावा दे रहा है अशुभ संकेत?
Kalava Upay: हिंदू धर्म में कलावा, मौली या रक्षासूत्र का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है. पूजा-पाठ, यज्ञ, हवन, व्रत, शुभ कार्य या किसी मांगलिक अवसर पर कलाई पर कलावा बांधने की परंपरा बहुत पुरानी है. इसे सिर्फ एक धागा नहीं, बल्कि सुरक्षा, शुभता और संकल्प का प्रतीक माना जाता है. मान्यता है कि इसे धारण करने से व्यक्ति को सकारात्मक ऊर्जा, मानसिक शक्ति और ईश्वर का आशीर्वाद मिलता है.
अक्सर लोग पूजा के समय कलावा बंधवाने के बाद उसे कई महीनों तक हाथ में बांधे रखते हैं. कई लोग तब तक नहीं उतारते, जब तक वह अपने आप टूटकर गिर न जाए. लेकिन धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, लंबे समय तक पुराना कलावा पहनना उचित नहीं माना जाता. समय-समय पर इसे बदलना जरूरी बताया गया है. आइए जानते हैं इसके पीछे क्या कारण हैं और कब बदलना चाहिए.
जब पूजा या अनुष्ठान के दौरान पंडित मंत्रोच्चारण के साथ कलाई पर कलावा बांधते हैं, तो उसे एक शुभ संकल्प और सकारात्मक भावना से जोड़ा जाता है. इसी वजह से यह केवल धागा नहीं, बल्कि धार्मिक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है.
मान्यता है कि कलावे का प्रभाव एक निश्चित अवधि तक अधिक सक्रिय रहता है. कुछ परंपराओं के अनुसार लगभग 21 दिन तक इसका शुभ प्रभाव माना जाता है. इसके बाद धागा पुराना होने लगता है और उसका महत्व धीरे-धीरे कम माना जाता है.
कलावा सामान्यतः सूती धागे से बना होता है. रोजमर्रा के काम, पसीना, धूल, स्नान और बाहरी संपर्क के कारण यह गंदा या कमजोर हो सकता है. ऐसे में पुराना और मैले रूप में इसे पहनना शुभ नहीं माना जाता.
यदि कलावा टूट जाए, बिखर जाए या बहुत खराब हो जाए तो इसे बदल लेना बेहतर माना जाता है. धार्मिक दृष्टि से खराब अवस्था में रक्षासूत्र धारण करना उचित नहीं माना जाता.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कुछ दिन विशेष रूप से शुभ माने जाते हैं, जिनमें नया कलावा धारण किया जा सकता है.
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.
Mumbai Crime News: कल्याण इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने…
वर्ल्ड वॉर के खतरे और एलिंयस की थ्योरी पर दो विदेशी महिलाओं ने चुटकी ली…
दोनों कारों की परफॉर्मेंस, फीचर्स और ड्राइविंग एक्सपीरिएंस के बारे में जान लेना जरूरी है.…
आज हम बात करने जा रहे हैं Suzuki GSX R1000R vs Kawasaki W800 की. दोनों…
हाथ में स्टीयरिंग, मुंह में विमल और फिर ड्राइवर ने ऐसी हालत में दौड़ाई जीप…
यूट्यूब ने नया AI-पावर्ड Likeness Detection फीचर पेश किया है. यह फीचर आम यूजर को…