<
Categories: धर्म

Makar Sankranti 2026 Date: 14 या 15 जनवरी, कब मनाना सही है मकर संक्रांति? बिना कंफ्यूजन के यहां जानें बिल्कुल सही डेट

Makar Sankranti 2026 Date: इस साल 2026 में मकर संक्रांति की डेट को लेकर लोग काफी कंफ्यूज हैं. कुछ लोगों का कहना है कि मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी को मनाया जाएगा, लेकिन कुछ लोगों का यह भी कहना है की 14 नहीं बल्कि 15 जनवरी के दिन मकर संक्रांति हैं. ऐसा इसलिए हैं क्योंकि अलग-अलग पंचांगों में सूर्य के गोचर का समय अलग-अलग बताया जा रहा हैं. लेकिन आप बिल्कुल कंफ्यूज ना हो और यहां जानें क्या है मकर संक्रांति की बिल्कुल सही डेट

Makar Sankranti 2026 Date: मकर संक्रांति का त्योहार साल का पहला बड़ा त्योहार माना जाता हैं और हिंदू धर्म में इस त्योहार को लोग बेहद धूम धाम से मनाते हैं. मकर संक्रांति के दिन स्नान और दान करने का बेहद महत्व होता है, ऐसा करने से पुण्य फल की प्राप्ति होता है, इसलिए भी लोग इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं, लेकिन इस साल 2026 में मकर संक्रांति की डेट को लेकर लोग काफी ज्यादा कंफ्यूज हैं. कुछ लोगों का कहना है कि मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी के दि मनाया जाएगा, लेकिन कुछ लोगों का यह भी कहना है की 14 नहीं बल्कि 15 जनवरी के दिन मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाएगा. मकर संक्रांति की डेट को लेकर इसलिए कंफ्यूज हैं, क्योंकि क्योंकि अलग-अलग पंचांगों में सूर्य के गोचर का समय अलग-अलग बताया जा रहा हैं. लेकिन आप बिल्कुल कंफ्यूज ना हो और यहां जानें क्या है मकर संक्रांति की बिल्कुल सही डेट 

14 जनवरी या 15 जनवरी, कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति?

ज्योतिष के अनुसार, सूर्य जब मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो उसे मकर संक्रांति कहा जाता है. मकर संक्रांति का मतलब होता है उत्तरायण की शुरुआत होना.  हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2026 में सूर्य देव मकर राशि में 14 जनवरी को प्रवेश करेंगे. लेकिन इस दिन षटतिला एकादशी भी है, जिसकी वजह से इस दिन चावल खाना निषेध है और मकर राशि के दिन खिचड़ी खाने का रिवाज है. इसलिए कई लोगों का कहना है कि 15 जनवरी को गुरुवार के दिन मकर संक्रांति मनाई जाएगी. 

कब लगेगा मकर संक्रांति का 8 घंटे तक पुण्यकाल

इसके अलावा सूर्य ग्रह जब मकर राशि में गोचर करते हैं, तो उस समय से लेकर आने वाले 8 घंटे तक पुण्यकाल रहता है, जो धार्मिक दृष्टि से बेहद खास होता है, इसलिए, इस दौरान को स्नान और दान करना सबसे ज्यादा फलदायी समय माना जाता. यदि सूर्य की संक्रांति सूर्योदय के बाद होती है, तो पूरे दिन पुण्यकाल होता है. लेकिन अगर सूर्य की संक्रांति सूर्यास्त के बाद यानी प्रदोष काल में यानी रात के समय हो रही है तो उसका पुण्यकाल अगले दिन सूर्योदय के बाद से माना जाता है. ऐसे में सूर्य ग्रह 14 जनवरी के दिन रात में 9 बजकर 41 मिनट पर मकर राशि में गोचर कर रहे हैं. रात के समय में संक्रांति हो रही है. इसी वजह से मकर संक्रांति का पुण्य काल 15 जनवरी के दिन लग रहा. इस वजह से भी कई लोगों का माना है है मकर संक्रांति का त्योहार 15 जनवरी के दिन गुरुवार को मनाना सही है और इसी दिन पवित्र नदी में स्नान करने और दान करने से पुण्य फल की प्राप्ति होगी.

14 और 15 दोनों ही दिन मनाई जा सकती है मकर संक्रांति

बता दें कि कई जगहों पर लोग 14 जनवरी को ही मकर संक्रांति मनाते हैं, चाहें सूर्य गोचर कभी भी हो. लेकिन स्नान और दान के लिए सूर्योदय का समय उत्तम माना जाता है और इसमें भी ब्रह्म मुहूर्त तो सर्वोत्तम होता है. ऐसे में देखा जाए तो 15 जनवरी का दिन मकर संक्रांति मनाने के लिए सही है. क्योंकि इस दिन आप ब्रह्म मुहूर्त में स्नान और दान कर सकते हैं. लेकिन सभी ग्रहों की दशा को देखते हुए 14 जनवरी के दिम ही मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाएगा.

मकर संक्रांति 2026 शुभ मुहूर्त (Makar Sankranti 2026 Shubh Muhurat)

मकर संक्रांति के दिन को पूजा और दान के लिए बहुत शुभ माना जाता है. वहीं इस दिन शुभ मुहूर्त में किया गया दान स्नान, पूजा और दान के फल को और विशेष बना देता है. पुण्य कालः दोपहर 3 बजकर 13 मिनट से शाम 5 बजकर 45 मिनट तक और महापुण्य कालः दोपहर 3 बजकर 13 मिनट से शाम 4 बजकर 58 मिनट तक. इस समय के दौरान किए गए सभी धार्मिक कार्यों से अधिक पुण्य फल की प्राप्ति होती है. मकर संक्रांति के दिन स्नान और दान करने का मुहूर्त सुबह 9 बजकर 03 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 48 मिनट रहने वाला है.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

अगर साथ जी नहीं सकते तो… मांग में सिंदुर भर प्रेमी जोड़े ने खाया जहर; वीडियो बना मां को भेजा

Bhagalpur Couple Suicide Case: भागलपुर में एक प्रेमी जोड़े ने लव मैरिज कर जहर खा…

Last Updated: May 16, 2026 23:08:25 IST

Maruti Breeza vs Toyota Hyryder: लेना चाहते हैं बड़े साइज की Compact SUV? क्या है वेल्यू फॉर मनी

परफॉर्मेंस, फीचर्स, बजट में फिट बैठने के साथ ही यह दोनों कारें लुक्स में भी…

Last Updated: May 16, 2026 22:14:46 IST

Honor 400 vs Oppo Find X9 Ultra: फीचर्स से लेकर बैटरी तक क्या है अंतर? कौन सा फोन ज्यादा किफायती

कुछ ही हजार की कीमत में आप एक अच्छा स्मार्टफोन ले सकते है, जो वास्तव…

Last Updated: May 16, 2026 22:12:26 IST

Silver Import Rules Change: सोने के बाद अब चांदी को लेकर सरकार ने बदल दिया नियम, जानें क्या पड़ेगा असर

Silver Import Rules Change: चांदी के व्यापार पर बड़ा फैसला लेते हुए केंद्र सरकार ने…

Last Updated: May 16, 2026 21:29:03 IST

दरवाजे के पीछे भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें,  छोटी आदतें बन सकती हैं आर्थिक और मानसिक तनाव की वजह

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर के हर हिस्से को खास महत्व दिया गया है.…

Last Updated: May 16, 2026 20:36:07 IST

आंध्र प्रदेश के सीएम ने आखिर क्यों कि ज्यादा बच्चे करने की मांग? वजह जान चौंक जाएंगे

Andhra Pradesh Population Scheme: आंध्र प्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को श्रीकाकुलम…

Last Updated: May 16, 2026 20:24:34 IST