<
Categories: धर्म

Margashirsha Amavasya 2025: पितरों के दुखी होने से हो जाता है घर बर्बाद! खुश करने के लिए मार्गशीर्ष अमावस्या पर करें ये उपाय

Margashirsha Amavasya 2025: पितरों के दुखी होने से व्यक्ति का जीवन कई कष्ट और परेशानियों से भर जाता है आर्थिक तंगी होने लगती है, पारिवारिक रिश्तों में तनाव बढ़ता है, व्यापार में घाटा हो सकता है, करियर में तरक्की नहीं मिलती हैं, ऐसे में मार्गशीर्ष अमावस्या कुछ खास उपाय कर सकते हैं, जिससे आपके पितृ आपसे खुश हो जाएं और आपको जीवन में सफलता मिले और कष्ट दूर हो.

Margashirsha Amavasya 2025 Upay: हिंदू पंचाग के अनुसार, मार्गशीर्ष अमावस्या तिथि 19 नवंबर के दिन सुबह 9 बजकर 43 मिनट से शुरू हो रही है, जो 20 नवंबर के दिन दोपहर 12 बजकर 16 बजे तक रहेगी. अमावस्या के दिन पितरों की पूजा करना, पवित्र नदियों में स्नान करना, ब्राह्मणों को भोजन कराना या दान देना और पितरों के लिए तर्पण किया जाता है. ऐसा करने से घर के पितृ खुश होते हैं.

रूठ जाए पितृ तो क्या होता है

दरअसल, कहा जाता है पितरों की नाराजगी या पितृ दोष की वजह से घर में अशांति रहती है, जिवन कई कष्ट और परेशानियों से भर जाता है. घर में आर्थिक तंगी होने लगती है, पारिवारिक रिश्तों में कड़वाहट आती है, तरक्की होने में देरी होती है और व्यापार में भी नुकसान होता हैं. यदि आपके साथ भी ऐसा कुछ हो रहा है, तो आप समझ जाइए कि आपके पितृ नराज है. ऐसे में आप अपने पितरों को खुश करने के लिए और पितृ दोष से मुक्ति के लिए मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन कुछ उपाय कर सकते हैं, जो बेहद असरदार हैं. चलिए जानते हैं क्या है वो उपाय

1. पितरों का तर्पण करें:  मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण करना सबसे शुभ माना जाता है. तर्पण करने से आपके पितृ खुश होते हैं और उनका आशीर्वाद भी आपको मिलता है, ऐसा करने से पारिवारिक सुख-शांति बनी रहती है और समृद्धि आती है.

2. दीपदान करें: अमावस्या के दिन दीप जलाने का भी बेहद महत्व माना जाता है. इस उपाय को करने से घर में सकारात्मकता आती है, पितृ खुश होते हैं. ऐसे में आपको मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन दीपक में तुलसी की पत्ती (तुलसी मंजरी) डालकर घर के मंदिर में भगवान विष्णु के सामने जरूर जलाना चाहिए

3. रुद्राभिषेक करें: मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन रुद्राभिषेक करना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है, पितृ दोष से मुक्ती मिलती है और घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है. 

4. धन्य-धान्य का दान करें: अमावस्या के दिन दान करने का बेहद महत्व माना जाता है. इसलिए मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन आपको गरीबों और ब्राह्मणों को अनाज, वस्त्र, और धन का दान करना चाहिए. इस उपाय को करने से पितरों के आशीर्वाद के साथ  पुण्य की प्राप्ति होती है.

 5. तुलसी के पौधे की पूजा करें: मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन तुलसी के पौधे की पूजा  जरूर करनी चाहिए, तुलसी के पास घी का दीपक जलाना चाहिए और जल अर्पित करना यह उपाय घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए अच्छा माना जाता है.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

अगर साथ जी नहीं सकते तो… मांग में सिंदुर भर प्रेमी जोड़े ने खाया जहर; वीडियो बना मां को भेजा

Bhagalpur Couple Suicide Case: भागलपुर में एक प्रेमी जोड़े ने लव मैरिज कर जहर खा…

Last Updated: May 16, 2026 23:08:25 IST

Maruti Breeza vs Toyota Hyryder: लेना चाहते हैं बड़े साइज की Compact SUV? क्या है वेल्यू फॉर मनी

परफॉर्मेंस, फीचर्स, बजट में फिट बैठने के साथ ही यह दोनों कारें लुक्स में भी…

Last Updated: May 16, 2026 22:14:46 IST

Honor 400 vs Oppo Find X9 Ultra: फीचर्स से लेकर बैटरी तक क्या है अंतर? कौन सा फोन ज्यादा किफायती

कुछ ही हजार की कीमत में आप एक अच्छा स्मार्टफोन ले सकते है, जो वास्तव…

Last Updated: May 16, 2026 22:12:26 IST

Silver Import Rules Change: सोने के बाद अब चांदी को लेकर सरकार ने बदल दिया नियम, जानें क्या पड़ेगा असर

Silver Import Rules Change: चांदी के व्यापार पर बड़ा फैसला लेते हुए केंद्र सरकार ने…

Last Updated: May 16, 2026 21:29:03 IST

दरवाजे के पीछे भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें,  छोटी आदतें बन सकती हैं आर्थिक और मानसिक तनाव की वजह

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर के हर हिस्से को खास महत्व दिया गया है.…

Last Updated: May 16, 2026 20:36:07 IST

आंध्र प्रदेश के सीएम ने आखिर क्यों कि ज्यादा बच्चे करने की मांग? वजह जान चौंक जाएंगे

Andhra Pradesh Population Scheme: आंध्र प्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को श्रीकाकुलम…

Last Updated: May 16, 2026 20:24:34 IST