May 2026 Vrat Tyohar List: मई का महीना इस बार यानी 2026 में धार्मिक दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है. इस दौरान कई प्रमुख व्रत, त्योहार और शुभ तिथियां पड़ेंगी, जिनका लोग पूरे श्रद्धा भाव से पालन करते हैं. इस माह में बुद्ध पूर्णिमा,अपरा एकादशी, एकदन्त संकष्टी, गंगा दशहरा और वट सावित्री व्रत जैसे अनेक पावन अवसर आने वाले हैं.
यह महीना पूजा-अर्चना, उपवास, दान-पुण्य और आध्यात्मिक साधना के लिए उत्तम माना जाता है. ऐसे में यदि आप पूरे महीने के धार्मिक पर्वों की जानकारी चाहते हैं, तो यहां जानिए मई 2026 के व्रत और त्योहारों का संपूर्ण कैलेंडर.
- 1 मई – कूर्म जयन्ती, बुद्ध पूर्णिमा, चण्डिका जयन्ती, चित्रा पूर्णनामी, वैशाख पूर्णिमा व्रत, वैशाख पूर्णिमा
- 2 मई – नारद जयंती, ज्येष्ठ माह का आरंभ
- 5 मई – एकदन्त संकष्टी, पहला बड़ा मंगल
- 9 मई – कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
- 12 मई -हनुमान जयन्ती, दूसरा बड़ा मंगल
- 13 मई -कृष्ण परशुराम द्वादशी, अपरा एकादशी
- 14 मई -अपरा एकादशी पारण, गुरु प्रदोष व्रत
- 15 मई -वृषभ संक्रान्ति, मासिक शिवरात्रि
- 16 मई -वट सावित्री व्रत, शनि जयन्ती, मासिक कार्तिगाई, दर्श अमावस्या
- 18 मई -रोहिणी व्रत
- 19 मई -तीसरा बड़ा मंगल
- 20 मई -वरदा चतुर्थी
- 21 मई -अधिक स्कन्द षष्ठी
- 23 मई -अधिक मासिक दुर्गाष्टमी
- 25 मई -गंगा दशहरा
- 26 मई -चौथा बड़ा मंगल
- 27 मई -अधिक रामलक्ष्मण द्वादशी, पद्मिनी एकादशी
- 28 मई -गुरु प्रदोष व्रत
- 31 मई -ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.