<
Categories: धर्म

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा ने पहले ही चेताया था, आदमी का बुरा वक्त खुद बुलाती हैं ये 4 खतरनाक आदतें

Neem Karoli Baba: हनुमान जी का अवतार माने जाने वाले नीम करोली बाबा की शिक्षाएं आज भी लोगों के जीवन को राह दिखा रही हैं. माना जाता है कि उनकी शिक्षाओं को अपनाने से जीवन में सही रास्ता और सफलता मिलती है. बाबा ने कहा था कि चार बड़ी गलतियां इंसान के पतन का कारण बनती हैं.

Neem Karoli Baba: उत्तराखंड के नैनीताल में कैंची धाम में लोगों की बहुत आस्था है. यह मंदिर नीम करोली बाबा को समर्पित है, जिन्हें हनुमान जी का अवतार माना जाता है. 20वीं सदी के महान संतों में नीम करोली बाबा की तुलना  की जाती हैं. उनके विचारों की रोशनी आज भी लोगों के अंधेरे जीवन को रोशन करती है. माना जाता है कि बाबा की शिक्षाएं लोगों को राह दिखाती हैं और हर काम में सफलता दिलाती हैं.

नीम करोली बाबा ने इंसानों की कुछ ऐसी बुरी आदतों के बारे में भी बताया है जो सफलता की राह में सबसे बड़ी रुकावट हैं. अगर आप भी ऐसी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं, तो इन आदतों को तुरंत छोड़ देना ही बेहतर है.

गुस्से में फैसले लेना

नीम बाबा के अनुसार, जो इंसान गुस्से में कोई बड़ा कदम उठाता है या फैसला लेता है, उसे हमेशा नुकसान होता है. अगर आप भी गुस्से में या भावनाओं में बहकर फैसले लेते हैं, तो इस आदत को तुरंत बदल दें. यह एक गलती आपकी सफलता पर भारी पड़ सकती है.

लालच

नीम करोली बाबा कहते थे कि इंसान को कभी भी भौतिक या दुनियावी सुखों से मोह नहीं रखना चाहिए. लालच इंसान को सही रास्ते से भटका देता है. लालची लोगों को धन से कभी स्थायी खुशी नहीं मिलती, और यह आदत उनकी तरक्की में रुकावट बनती है. जीवन में मेहनत के दम पर आगे बढ़ना चाहिए.

मन की बेचैनी

बाबा के अनुसार, जो इंसान हमेशा बेचैन और चिंतित रहता है, उसका ध्यान लगातार भटकता रहता है. वह न तो सही फैसले ले पाता है और न ही अपनी योजनाओं पर काम कर पाता है. अगर आपकी पर्सनैलिटी में भी इस तरह की बेचैनी है, तो इस आदत पर तुरंत काम करना शुरू कर दें.

जीवन में सफलता कैसे पाएं

नीम करोली बाबा कहते हैं कि अहंकार इंसान को सही मार्गदर्शन से दूर कर देता है. इसलिए, अपनी किसी भी उपलब्धि पर कभी घमंड न करें. इस एक आदत को छोड़ने से तरक्की के रास्ते खुलते हैं और रिश्ते भी बेहतर होते हैं.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

अगर साथ जी नहीं सकते तो… मांग में सिंदुर भर प्रेमी जोड़े ने खाया जहर; वीडियो बना मां को भेजा

Bhagalpur Couple Suicide Case: भागलपुर में एक प्रेमी जोड़े ने लव मैरिज कर जहर खा…

Last Updated: May 16, 2026 23:08:25 IST

Maruti Breeza vs Toyota Hyryder: लेना चाहते हैं बड़े साइज की Compact SUV? क्या है वेल्यू फॉर मनी

परफॉर्मेंस, फीचर्स, बजट में फिट बैठने के साथ ही यह दोनों कारें लुक्स में भी…

Last Updated: May 16, 2026 22:14:46 IST

Honor 400 vs Oppo Find X9 Ultra: फीचर्स से लेकर बैटरी तक क्या है अंतर? कौन सा फोन ज्यादा किफायती

कुछ ही हजार की कीमत में आप एक अच्छा स्मार्टफोन ले सकते है, जो वास्तव…

Last Updated: May 16, 2026 22:12:26 IST

Silver Import Rules Change: सोने के बाद अब चांदी को लेकर सरकार ने बदल दिया नियम, जानें क्या पड़ेगा असर

Silver Import Rules Change: चांदी के व्यापार पर बड़ा फैसला लेते हुए केंद्र सरकार ने…

Last Updated: May 16, 2026 21:29:03 IST

दरवाजे के पीछे भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें,  छोटी आदतें बन सकती हैं आर्थिक और मानसिक तनाव की वजह

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर के हर हिस्से को खास महत्व दिया गया है.…

Last Updated: May 16, 2026 20:36:07 IST

आंध्र प्रदेश के सीएम ने आखिर क्यों कि ज्यादा बच्चे करने की मांग? वजह जान चौंक जाएंगे

Andhra Pradesh Population Scheme: आंध्र प्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को श्रीकाकुलम…

Last Updated: May 16, 2026 20:24:34 IST