<
Categories: धर्म

Sehri/Iftar Time Table: आज इफ्तार और 22 फरवरी का सेहरी टाइम क्या है? इस्लामिक कलेंडर से जानें दिल्ली, हैदराबाद, मुंबई का समय

Ramadan 2026 Today Sehri/Iftar time: रमजान के महीने में सेहरी/ सहरी/ शहरी और इफ्तार का बहुत खास महत्व होता है.  बता दें कि, सेहरी करने से इंसान को पूरे दिन के रोज़े के लिए ताकत मिलती है और वह भूख-प्यास को बेहतर तरीके से सहन कर पाता है. इसलिए रमजान के दौरान रोजेदार रोज़ा सहरी और इफ्तार समय को जरूर देखता है. आइए जानते हैं कि, आज सहरी और इफ्तार का समय क्या रहने वाला है?

Ramadan 2026 Today Sehri/Iftar time: इस्लामी कैलेंडर का सबसे पाक महीना रमजान 2026 का 19 फरवरी 2026 से आगाज हो चुका है. रमजान दुनिया भर के मुसलमानों के मनाए जाने वाले सबसे खास त्योहारों में से एक है. रमजान या रमदान इस्लामिक कैलेंडर का नवां महीना है. दरअसल, रमज़ान की तारीख़ें हर साल बदलती हैं, क्योंकि इस्लाम में चंद्र कैलेंडर या हिजरी चलता है.  मुसलमान इस पूरे महीने रोज़ा रखते हैं और अपना ज्यादा से ज्यादा समय अल्लाह की इबादत में बिताते हैं. इस्लाम धर्म की मान्यता के अनुसार, पवित्र ग्रंथ कुरआन इसी महीने में अवतारित हुआ था इसलिए इसे रहमत और हिदायत का महीना भी कहा जाता है. 

रमजान के महीने में सेहरी/ सहरी/ शहरी और इफ्तार का बहुत खास महत्व होता है.  बता दें कि, सेहरी करने से इंसान को पूरे दिन के रोज़े के लिए ताकत मिलती है और वह भूख-प्यास को बेहतर तरीके से सहन कर पाता है. इस्लाम में सेहरी को सुन्नत बताया गया है और इसमें बरकत मानी जाती है. वहीं, सूर्य ढलते ही यानी मग़रिब की अज़ान होते ही इफ्तार करना सुन्नत है और समय पर करना ज़रूरी है. इसलिए रमजान के दौरान रोजेदार रोज़ा सहरी और इफ्तार समय को जरूर देखता है. अब सवाल है कि, रमजान क्या है? रोज़ा में सहरी और इफ्तारी क्या है? आज सहरी और इफ्तार का समय क्या रहने वाला है? आइए जानते हैं इस बारे में-

रमजान 2026 के लिए शहरवार सेहरी और इफ्तार का समय

शहर                                             सेहरी का समय                                 इफ्तार का समय
दिल्ली (एनसीआर)                            सुबह 5:35 (22 फरवरी)                       शाम 6:16
मुंबई                                              सुबह 5:50     (22 फरवरी)                    शाम 6:42
कोलकाता                                       04:49 पूर्वाह्न (22 फरवरी)                     05:37 अपराह्न
बेंगलुरु                                           05:29 पूर्वाह्न (22 फरवरी)                     06:27 अपराह्न
हैदराबाद                                        सुबह 5:27    (22 फरवरी)                     शाम 6:21
चेन्नई                                              सुबह 5:18    (22 फरवरी)                     शाम 6:17
लखनऊ                                         सुबह 5:19    (22 फरवरी)                      शाम 6:03
कानपुर                                           सुबह 5:22    (22 फरवरी)                     शाम 6:06
रांची                                              सुबह 5:01    (22 फरवरी)                      शाम 5:48
अहमदाबाद                                    सुबह 5:52     (22 फरवरी)                     शाम 6:39
सूरत                                              सुबह 5:50    (22 फरवरी)                      शाम 6:40
पुणे                                                सुबह 5:45    (22 फरवरी)                      शाम 6:38

नोट- ये समय रमज़ान 2026 के दूसरे रोज़े के लिए हैं और स्थानीय सूर्यास्त और सूर्योदय की गणना के आधार पर इनमें थोड़ा बदलाव हो संभव है.

रमजान 2026 कब समाप्त होगा?

मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, चांद दिखने की संभावना के अनुसार, रमजान 2026 का समापन 20 मार्च, 2026 को ईद अल-फितर के साथ होने की उम्मीद है. अंतिम दिन, सेहरी सुबह लगभग 5:06 बजे और इफ्तार शाम लगभग 6:33 बजे होने की उम्मीद है, जो महीने भर के रोज़े के पूरा होने का प्रतीक होगा. बता दें कि,  जैसे ही अर्धचंद्र चंद्रमा भारत में रमजान 2026 की शुरुआत का संकेत देता है, यह पवित्र महीना एक बार फिर आध्यात्मिक विकास, कृतज्ञता और मजबूत सामुदायिक संबंधों का अवसर लेकर आता है.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today 25 April: एक चूक और खर्च डबल! पेट्रोल-डीजल का रेट तुरंत चेक करें

Petrol Diesel Price Today: भारत की तीन प्रमुख तेल विपणन कंपनियां‌ (OMCs) इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन…

Last Updated: April 25, 2026 06:01:42 IST

UP Petrol Diesel Price 25 April: यूपी में पेट्रोल-डीजल बना सिरदर्द! अभी मिलेगी राहत या बढ़ेगा खर्च का तूफान?

Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां‌ (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 25, 2026 06:00:53 IST

नींद में कुछ लोग दांत क्यों पीसते हैं? केवल आदत या किसी बीमारी का संकेत, शरीर देता है ये 5 चेतावनी

Neend Mein Dant Pisna: अक्सर आपने देखा होगा कि, कई लोग सोते वक्त दांत पीसने…

Last Updated: April 25, 2026 00:11:34 IST

Dhirendra Shastri: नागपुर कार्यक्रम में नागेश्वर बाबा का बड़ा बयान, कहा- ‘चार बच्चे पैदा करो, एक RSS…’

‘4 children RSS’ Remark: नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान, धीरेंद्र शास्त्री ने एक…

Last Updated: April 25, 2026 00:04:08 IST

Sita Navami 2026: 25 अप्रैल को सीता नवमी, जानें महत्व, 2 घंटे 37 मिनट का है पूजा मुहूर्त

Sita Navami 2026 Date: सनातन धर्म में व्रत-त्योहारों का विशेष महत्व है. इसी क्रम में…

Last Updated: April 25, 2026 00:00:39 IST

Sleepwalking: नींद में चलना किस बीमारी संकेत? कब औऱ क्यों होती है यह परेशानी, बचने के लिए क्या करें

Sleepwalk Causes: कुछ लोगों को नींद में चलने की बीमारी होती हैं, जिसे मेडिकल भाषा…

Last Updated: April 24, 2026 23:17:29 IST