<
Categories: देश

Aditya Thackeray on Disha Saliyan Case: ‘मैं दिशा सालियान को…’, विवादों के बीच आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, सामने रखी अपनी बात

दिशा सालियान मामले को लेकर एक बार फिर विवाद तेज हो गया है. 6 साल पुराने इस मामले में आदित्य ठाकरे का नाम लगातार चर्चा में रहा है. अब विवाद बढ़ने के बीच उन्होंने चुप्पी तोड़ते हुए अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों और इस मामले से अपने संबंध को लेकर खुलकर बात रखी है. आखिर उन्होंने क्या कहा और किन बातों पर उठाए सवाल? जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर.

दिशा सालियान की मौत का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है. जून 2020 में मुंबई में हुई दिशा सालियान की मौत को लेकर पिछले कई वर्षों से अलग-अलग दावे और सवाल सामने आते रहे हैं. अब बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के बाद इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है और 13 सितंबर को एफआईआर दर्ज होने के बाद विवाद ने फिर जोर पकड़ लिया है. इसी बीच दिशा के पिता की ओर से दिए गए बयान और एफआईआर में आदित्य ठाकरे समेत कुछ अन्य नामों का जिक्र होने की खबरों ने राजनीतिक और सार्वजनिक चर्चा को और तेज कर दिया है.

अब तक आदित्य ठाकरे इस मामले में अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों को खारिज करते रहे हैं. लेकिन ताजा घटनाक्रम के बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बार फिर इस पूरे विवाद पर खुलकर अपनी बात रखी है. उन्होंने दिशा सालियान से अपने किसी भी संबंध से इनकार किया और पिछले कई वर्षों से अपना नाम इस मामले से जोड़े जाने पर सवाल उठाए. आखिर आदित्य ठाकरे ने अब क्या कहा और उन्होंने छह साल पुराने इस विवाद को लेकर कौन-सी बात सामने रखी? 

‘मैं दिशा सालियान को नहीं जानता’

आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर अपनी बात रखी है. उन्होंने 16 सितम्बर को जारी एक पोस्ट में लिखा, ‘अफवाहों का धुआं उड़ाना बंद करने के लिए एक बार फिर सिर्फ और सिर्फ तथ्य सामने रख रहा हूं.

‘मैं दिशा सालियान से कभी नहीं मिला और न ही मेरी उनसे कोई पहचान थी. पिछले 6 वर्षों से कुछ लोगों की ओर से राजनीतिक मकसद, व्यक्तिगत द्वेष और चरित्रहनन के इरादे से बार-बार इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से मेरा नाम जोड़ने की जानबूझकर कोशिश की जा रही है, जबकि इसका मुझसे कोई संबंध या सबूत नहीं है.’

8d16c9f159564a27b8834fc84011f4ef

‘बिना किसी तथ्य और सच्चाई के लगातार चलाया जा रहा झूठा’

उन्होंने आगे लिखा ‘बिना किसी तथ्य और सच्चाई के लगातार चलाया जा रहा यह झूठा अभियान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. टीवी चैनलों पर शोर-शराबे के साथ होने वाली झूठी चर्चाएं और मीडिया ट्रायल सच्चाई को नहीं बदल सकते.’

‘मैं चाहता हूं कि आधिकारिक एजेंसियां बिना किसी दबाव, राजनीतिक हस्तक्षेप, चरित्रहनन या पक्षपात के इस मामले की एक बार फिर निष्पक्ष तरीके से जांच करें.’

‘एक बार फिर कहना चाहता हूं कि अगर किसी को लगता है कि इस तरह के चरित्रहनन और झूठे प्रचार के जरिए हमें चुप कराया जा सकता है, तो यह उनकी गलतफहमी है.’

आदित्य ठाकरे ने अपनी बात ख़त्म करते हुए कहा, ‘सच्चाई के लिए और अन्याय के खिलाफ, देशवासियों को साथ लेकर हमारा संघर्ष जारी रहेगा.’

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

MP News: नवविवाहित पत्नी को बाइक पर लेकर जा रहा था पति, तभी आ गया पत्नी का आशिक और फिर जो हुआ…, CCTV में कैद हो गया पूरा नजारा

ग्वालियर चिड़ियाघर घूमने गई एक नवविवाहित महिला कथित तौर पर अपने पति को छोड़कर एक…

Last Updated: October 7, 2026 23:03:30 IST

Kanpur News: खुद से इलाज करना पड़ा भारी, Piles के इलाज में 1.5 किलो का पत्थर मरीज के शरीर में फंस गया, डॉक्टर भी हैरान

कानपुर में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर एक झोलाछाप डॉक्टर के कहने पर बवासीर…

Last Updated: October 7, 2026 21:06:20 IST

‘ब्रेस्ट, पीठ और कमर को छुआ’, बिहार के शिक्षक पर छात्राओं का आरोप; नरकटियागंज स्कूल में हंगामा, Video Viral

Bihar News: पश्चिम चंपारण जिले में नरकटियागंज क्षेत्र के एक माध्यमिक विद्यालय की कई छात्राओं…

Last Updated: October 7, 2026 20:51:19 IST

पति से मिलने कानपुर आई थाई महिला के साथ हुआ धोखा! यहां पहले से उस व्यक्ति के पत्नी और 3 बच्चे थे मौजूद, पैसों के लिए…

एक थाई महिला ने कथित तौर पर कानपुर के एक व्यवसायी से ऑनलाइन मुलाकात के…

Last Updated: October 7, 2026 19:28:50 IST

Mumbai News: पहले डोसे के अंदर मिला चूहा, फिर 25 लाख रुपये का चौंकाने वाला खुलासा; जबरन वसूली के आरोप में 2 महिलाओं पर मामला दर्ज

मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डोसे के अंदर चूहा दिखने का वायरल वीडियो अब एक…

Last Updated: October 7, 2026 19:13:10 IST

वर्ल्ड क्लास स्टेशन है या चारागाह? रानी कमलापति स्टेशन पर घूमती नजर आईं भैंसें, 450 करोड़ रु. की लागत से बना था स्टेशन, Video Viral

भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा…

Last Updated: October 7, 2026 18:58:08 IST