<
Categories: देश

Odisha: खराब सुविधाओं और बेकार खाने से तंग आकर 180 छात्रों ने छोड़ा हॉस्टल, पैदल ही निकल पड़े घर, हेडमिस्ट्रेस का तबादला

ओडिशा के नबरंगपुर जिले में एक सरकारी छात्रावास में रहने वाले 180 से ज्यादा छात्र कथित तौर पर खराब भोजन और बुनियादी सुविधाओं की कमी से परेशान होकर हॉस्टल छोड़कर पैदल अपने गांवों की ओर निकल पड़े.

ओडिशा के नबरंगपुर जिले से सरकारी छात्रावासों की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है. झरिगांव ब्लॉक के सनाटेमेरा हाई स्कूल हॉस्टल में रहने वाले 180 से ज्यादा छात्र कथित तौर पर खराब भोजन और बुनियादी सुविधाओं की कमी से परेशान होकर हॉस्टल छोड़कर पैदल अपने गांवों की ओर निकल पड़े.

छात्रों ने करीब 12 किलोमीटर तक पैदल सफर किया. बड़ी संख्या में छात्रों के एक साथ हॉस्टल छोड़ने की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया. आइये जानते हैं कि पूरा मामला क्या है.

180 छात्रों ने छोड़ा हॉस्टल

छात्रों का आरोप है कि हॉस्टल में लंबे समय से उन्हें खराब गुणवत्ता का भोजन दिया जा रहा था. इसके अलावा रहने और अन्य जरूरी सुविधाओं की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी. छात्रों के मुताबिक, हॉस्टल में कमरों की संख्या कम होने के कारण उन्हें भीड़भाड़ वाली जगहों पर रहने में परेशानी होती थी. बताया जा रहा है कि अपनी समस्याओं को लेकर छात्र पहले भी शिकायत कर चुके थे. लेकिन जब उन्हें अपेक्षित समाधान नहीं मिला तो बड़ी संख्या में छात्रों ने हॉस्टल छोड़ने का फैसला किया. इसके बाद 180 से अधिक छात्र अपने गांवों की ओर पैदल निकल पड़े. उनके गांव हॉस्टल से करीब 12 किलोमीटर की दूरी पर बताए जा रहे हैं.

स्थानीय लोगों ने किया समर्थन

छात्रों के इस तरह सड़क पर पैदल निकलने की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों और अभिभावकों को इसकी जानकारी हुई. कई अभिभावक मौके पर पहुंचे और अपने बच्चों को अपने साथ घर ले गए. स्थानीय निवासी मधु माझी ने भी हॉस्टल की व्यवस्था को लेकर छात्रों की शिकायतों का समर्थन किया. उन्होंने आरोप लगाया कि हॉस्टल की चारदीवारी क्षतिग्रस्त है और छात्रों के लिए पर्याप्त एवं उचित शौचालय की व्यवस्था नहीं है. उन्होंने भोजन की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए. मधु माझी के मुताबिक, लगातार हो रही बारिश के कारण हॉस्टल की स्थिति और खराब हो गई है. 

घटना की सूचना मिलते ही असिस्टेंट ब्लॉक ऑफिसर दशरथ गोंड मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि जब प्रशासन को जानकारी मिली तो टीम ने छात्रों को रास्ते में रोका और उन्हें दुकलपाड़ा स्कूल में रुकने की व्यवस्था की. दशरथ गोंड ने बताया कि बच्चों से बातचीत के बाद हेडमिस्ट्रेस का तबादला कर दिया गया और गणेशराम नायक को नया हेडमास्टर नियुक्त किया गया है. इसके बाद छात्रों को वापस स्कूल पहुंचाने के लिए वाहनों की व्यवस्था की गई. उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और देखभाल विभाग की जिम्मेदारी है. अगर रास्ते में छात्रों के साथ कोई अनहोनी होती तो विभाग जवाबदेह होता. प्रशासनिक टीम के साथ कुछ शिक्षक भी छात्रों के साथ रहे और उन्हें समझाने की कोशिश करते रहे. स्थानीय लोग भी मौके पर मौजूद रहे.
  

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

हिंदी में ज्योतिष अध्ययन के लिए हर्ष बावलिया (Harsh Bavaliya) की पाँच पुस्तकों का संग्रह

हर्षज्योतिषम् के तीन खंडों के साथ हर्षविधानम् और हर्षसूक्ष्मम् में क्रमबद्ध अध्ययन और अभ्यास पर…

Last Updated: October 8, 2026 16:37:15 IST

Nana Patekar Real Name: पासपोर्ट और आधार तक पर ‘नाना’, आखिर विश्वनाथ गजानन पाटेकर कैसे बने नाना पाटेकर?

Nana Patekar Real Name: नाना पाटेकर के निधन के बाद उनके असली नाम और ‘नाना’…

Last Updated: October 8, 2026 16:26:14 IST

IND vs WI 2nd T20I Weather: रांची में बारिश डालेगी खलल? मैच से पहले जानें मौसम क्या है मिजाज

india vs west indies 2nd t20 match: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा T20I 9…

Last Updated: October 8, 2026 16:12:03 IST

Kal Ka Rashifal 09 October 2026: शुक्रवार का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा? जानें करियर धन कारोबार

Kal Ka Rashifal 09 October 2026: शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए करियर और…

Last Updated: October 8, 2026 16:16:20 IST

IND vs WI 2nd T20I Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें, भारत-वेस्टइंडीज का दूसरा टी20?

IND vs WI 2nd T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज…

Last Updated: October 8, 2026 15:52:59 IST

गेट की मेहराब बनी काल, 11 साल के बच्चे की मौत के बाद एक्शन, हरियाणा के सभी स्कूलों में ऑडिट की तैयारी!

Haryana school safety audit: हरियाणा में एक सरकारी स्कूल की मेहराब गिरने से एक 11…

Last Updated: October 8, 2026 15:47:23 IST