Mirzapur Box Office Collection Day 13: ‘मिर्जापुर द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. 12 दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में ₹281.14 करोड़ कमाए, जबकि भारत में ₹195.70 करोड़ नेट कलेक्शन किया.
'मिर्जापुर द मूवी' ने कितनी कमाई की?
Mirzapur The Movie Box Office: प्राइम वीडियो की मशहूर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ पर बनी फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. रिलीज के 13 दिन बाद भी फिल्म की कमाई लगातार बनी हुई है.
सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 12 दिनों में भारत में करीब ₹195.70 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. वहीं भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन करीब ₹233.14 करोड़ बताया गया है. फिल्म जल्द ही भारत में ₹200 करोड़ नेट का आंकड़ा पार कर सकती है.
भारत के अलावा विदेशी बाजारों में भी फिल्म को दर्शकों का अच्छा साथ मिला है. फिल्म ने विदेशों में करीब ₹48 करोड़ की कमाई की है. भारत और विदेशों की कमाई को मिलाकर ‘मिर्जापुर द मूवी’ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब ₹281.14 करोड़ पहुंच गया है.
फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही करीब ₹25.75 करोड़ की कमाई की थी. खास बात यह है कि फिल्म की कहानी पहले से लोकप्रिय ‘मिर्जापुर’ की दुनिया से जुड़ी है, जिसका फायदा इसे दर्शकों के बीच मिला है.
वीकडेज में कमाई में कुछ उतार-चढ़ाव के बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है. अब त्योहारों का सीजन और नया वीकेंड आने वाला है. ऐसे में आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई पर सभी की नजर रहेगी.
ये भी पढ़ें: सेंसर बोर्ड का हुआ पुनर्गठन; सुनील शेट्टी, पंकज त्रिपाठी सहित 18 नए सदस्य शामिल, देखें लिस्ट
ग्वालियर चिड़ियाघर घूमने गई एक नवविवाहित महिला कथित तौर पर अपने पति को छोड़कर एक…
कानपुर में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर एक झोलाछाप डॉक्टर के कहने पर बवासीर…
Bihar News: पश्चिम चंपारण जिले में नरकटियागंज क्षेत्र के एक माध्यमिक विद्यालय की कई छात्राओं…
एक थाई महिला ने कथित तौर पर कानपुर के एक व्यवसायी से ऑनलाइन मुलाकात के…
मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डोसे के अंदर चूहा दिखने का वायरल वीडियो अब एक…
भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा…