इंडिया न्यूज, कीव:
Ukraine Russia War Tenth day Updates यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने उन रिपोर्टों का खंडन किया है जिसमें कहा गया है कि वह देश छोड़कर भाग गए हैं। जेलेंस्की ने कहा, मैंने देश नहीं छोड़ा है और मैं राजधानी कीव में ही हंू। देश छोड़ने की खबरें झूठी हैं। तास न्यूज एजेंसी ने यूक्रेनी राष्ट्रपति के हवाले से यह जानकारी दी है। रूस की ड्यूमा के स्पीकर वेचेस्लेव वोलोडिन ने कल रात कहा था कि जेलेंस्की कीव छोड़कर पौलेंड चले गए हैं।
Ukraine Russia War Tenth day Updates
तास के अनुसार जेलेंस्की ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर अपने कीव में होने की पुष्टि की है। वीडियो में वह यह कहते हुए सुने जा रहे हैं कि वह कीव स्थित अपने कार्यालय से ही काम कर रहे हैं। वीडियो में जेलेंस्की के दफ्तर को भी दिखाया गया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वीडियों में यह भी कह रहे हैं कि एंड्रे बोरिसोविच भी कीव में ही हैं और कोई यहां से देश छोड़कर नहीं गया है।
यूक्रेन की राजधानी कीव में लगातार रूस बमबारी कर रहा है। रूस की तरफ से कहा गया है कि अगर उसकी सेना पर हथियार उठाने वाले अरेस्ट होते हैं तो उन्हें युद्धबंदियों वाले राइट नहीं मिलेंगे, बल्कि उन पर आपराधिक मुकदमा चलाया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रायटर्स ने यह जानकारी दी है। रूस ने यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर कल अपना कब्जा कर लिया था। इसी के साथ मास्को ने विदेशी मीडिया वेबसाइट्स व फेसबुक को ब्लॉक कर दिया है। उसका कहना है कि पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के बीच ये मीडिया हाउस फर्जी खबरें चला रहे हैं।
Also Read : Russia Ukraine War Live Updates : रूस के हमले के बाद यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट में लगी आग
Connect With Us : Twitter | Facebook