AP Inter Results 2026 Out: आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट शिक्षा बोर्ड (BIEAP) ने 15 अप्रैल 2026 को एपी इंटर फस्ट और सेकेंड ईयर के रिजल्ट आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए हैं. जिन छात्रों ने इन परीक्षाओं में भाग लिया था, वे अब अपने रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bie.ap.gov.in और resultsbie.ap.gov.in पर जाकर देख सकते हैं. इसके अलावा, रिजल्ट manabadi.co.in जैसे थर्ड-पार्टी प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध है.
बोर्ड द्वारा रिजल्ट की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की गई, जिसमें अधिकारियों ने विस्तृत जानकारी शेयर की. रिजल्ट के साथ-साथ ग्रेड-वार प्रदर्शन, जेंडर के आधार पर आंकड़े, कुल पास प्रतिशत और अन्य जरूरी डेटा भी जारी किया गया है, जिससे छात्रों के प्रदर्शन का पता चल सके.
परीक्षा की समय-सारणी
फस्ट ईयर (कक्षा 11) की परीक्षाएं 23 फरवरी से शुरू होकर 24 मार्च 2026 तक चलीं, जबकि सेकेंड ईयर (कक्षा 12) की परीक्षाएं 24 फरवरी से 23 मार्च 2026 तक आयोजित की गईं. सभी परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक राज्यभर में आयोजित हुई थीं.
रिजल्ट कैसे चेक करें
छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं:
1. सबसे पहले BIEAP की आधिकारिक वेबसाइट bie.ap.gov.in पर जाएं.
2. होमपेज पर दिए गए “AP Inter Results 2026” लिंक पर क्लिक करें.
3. नई स्क्रीन पर अपनी लॉगिन जानकारी (जैसे रोल नंबर) दर्ज करें.
4. सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
5. रिजल्ट को ध्यान से जांच लें और भविष्य के लिए डाउनलोड या प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.
Results for the Intermediate Public Examinations are now out.
Students can check their results online at https://t.co/UDtk11c781. Also, results can be accessed by sending a “Hi” message to the Mana Mitra WhatsApp number at 9552300009.
Glad to share that this year’s IPE results…
— Lokesh Nara (@naralokesh) April 15, 2026
मोबाइल पर रिजल्ट देखने का तरीका
छात्र अपने मोबाइल फोन के जरिए भी आसानी से रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए ‘Mana Mitra’ व्हाट्सऐप नंबर 9552300009 पर ‘Hi’ मैसेज भेजना होगा. इसके बाद जरूरी निर्देशों का पालन करके रिजल्ट देखा जा सकता है.
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने रिजल्ट की सभी जानकारियां ध्यानपूर्वक जांच लें. किसी भी गलती की स्थिति में तुरंत संबंधित स्कूल या बोर्ड अधिकारियों से संपर्क करें.