Assam HS Result 2026 Date|Kab Aayega Assam HS Result: असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (एएचएसईसी) ने अभी तक असम एचएस (क्लास 12) रिजल्ट 2026 घोषित नहीं किया है. एक बार जारी होने के बाद, रिजल्ट के लिए उपस्थित होने वाले कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइटों – ahsec.assam.gov.in, Resultassam.nic.in, result.ahsecregistration.in – के साथ-साथ डिजीलॉकर के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे. खबरों के अनुसार, बोर्ड एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए से रिजल्ट अनाउंस करेगा.
असम एचएस क्लास 12 रिजल्ट (Assam HS Class 12 Result 2026: Steps to Check)
असम एचएस क्लास 12 रिजल्ट का रिज्लट चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलों करें-
ऑफिशियल वेबसाइट: ahsec.assam.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर ‘असम एचएस रिजल्ट 2026’ लिंक पर क्लिक करें.
नए पेज पर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें.
रिजल्ट देखने के लिए डिटेल सबमिट करें.
भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें और प्रिंट करें.
कब हुए थे एग्जाम?
2026 के लिए असम एचएस एग्जाम 11 फरवरी से 16 मार्च तक आयोजित की गईं. इसकी तुलना में, 2025 के रिजल्ट 30 अप्रैल को घोषित किए गए थे. उस साल, कला के लिए पास परसेंटेज 81.03%, साइंस के लिए 84.88%, कॉमर्स के लिए 82.18% और वोकेशनल स्ट्रीम के लिए 68.55% था.
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट घोषणा तिथि के अपडेट के लिए ऑफिशियल पोर्टल देखते रहें.
असम एचएस रिजल्ट UPOLOBDHA ऐप (How to check on UPOLOBDHA App)
एप्लिकेशन लॉन्च करें और इसे जरूरू चीजें दें.
‘एचएस रिजल्ट 2026’ टैब पर जाएं.
रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें (वर्ष शामिल नहीं).
अपनी मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए ‘सबमिट’ पर क्लिक करें.
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे असम एचएस रिजल्ट 2026 की पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर बने रहें.