<
Categories: Education

BSE Odisha 10th Result 2026 Date: ओडिशा मैट्रिक रिजल्ट जल्द, जानें डेट, वेबसाइट और चेक करने का तरीका

BSE Odisha Board 10th Result 2026 Date: ओडिशा बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता है. परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र सीधे इस लिंक bseodisha.nic.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

Odisha Board 10th Result 2026 Date: ओडिशा बोर्ड के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने के करीब है. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, ओडिशा (BSE Odisha) जल्द ही Class 10 Result 2026 जारी कर सकता है. हालांकि बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की आधिकारिक तारीख और समय घोषित नहीं किया है, लेकिन पिछले ट्रेंड्स के आधार पर उम्मीद की जा रही है कि परिणाम मई 2026 में जारी किए जाएंगे. जो कोई भी इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे ओडिशा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

इस साल ओडिशा मैट्रिक परीक्षा 19 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थी. परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक हुई थी. मूल्यांकन प्रक्रिया 19 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है, जिसमें लगभग 15,000 शिक्षकों को लगाया गया है. कॉपी चेकिंग तेजी से चल रही है, इसलिए संभावना है कि रिजल्ट जल्द ही घोषित कर दिया जाएगा.

इस साल कितने छात्र हुए शामिल?

इस बार ओडिशा बोर्ड 10वीं परीक्षा में 5.61 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए हैं. परीक्षा राज्यभर में कुल 3082 केंद्रों पर आयोजित की गई थी. इतने बड़े स्तर पर परीक्षा का सफल आयोजन बोर्ड की तैयारी को दर्शाता है.

पिछले सालों का क्या कहता है ट्रेंड?

रिजल्ट की संभावित तारीख समझने के लिए पिछले सालों के आंकड़े मददगार होते हैं:
वर्ष 2025: रिजल्ट 3 मई को घोषित हुआ था, पास प्रतिशत 94.93% रहा
वर्ष 2024: रिजल्ट 26 मई को आया था, पास प्रतिशत 96.07% था

इन आंकड़ों को देखते हुए साफ है कि इस साल भी रिजल्ट मई के पहले या दूसरे हफ्ते में आ सकता है.

रिजल्ट कहां देखें?

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे ऑनलाइन देख सकेंगे. इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट हैं:
bseodisha.nic.in
orissaresults.nic.in

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें और किसी भी फर्जी लिंक से बचें.

Odisha 10th Result 2026 ऐसे करें चेक

BSE ओडिशा की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.nic.in पर जाएं.
“Odisha Board 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
अपना रोल नंबर या लॉगिन डिटेल दर्ज करें.
‘Submit’ बटन पर क्लिक करें.
स्क्रीन पर अपना रिजल्ट देखें.
भविष्य के लिए डाउनलोड और प्रिंट जरूर लें.

छात्रों के लिए जरूरी सलाह

रिजल्ट आने से पहले अपना रोल नंबर तैयार रखें.
वेबसाइट पर ट्रैफिक ज्यादा होने की स्थिति में धैर्य रखें.
केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

एलजीई इंडिया को इनोवेटिव एचआर प्रैक्टिसेज और सीएचओ को इम्पैक्टफुल एचआर लीडर अवार्ड

नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…

Last Updated: September 29, 2026 18:22:21 IST

20 साल की शादी का खौफनाक अंत; घरेलू कलेश ने ले ली रिपोर्टर की जिंदगी, पत्नी ने सिल-बट्टे से कर दी हत्या

Telangana Crime: तेलंगाना के मंचिरियल शहर में एक घरेलू विवाद हत्या का कारण बन गया.…

Last Updated: September 29, 2026 18:13:23 IST

सर्वोटेक ने ‘नवआरंभ 2026’ में नेक्स्ट-जेन सोलर इनवर्टर्स लॉन्च कर चैनल पार्टनरशिप का जश्न मनाया

नई दिल्ली,29 सितंबर: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत…

Last Updated: September 29, 2026 18:07:20 IST

हर बच्चे की थाली में सुरक्षित भोजन: पोषण, स्वच्छता और गुणवत्ता का संकल्प

नई दिल्ली,28 सितंबर: किसी बच्चे के लिए स्कूल में मिलने वाला भोजन केवल एक थाली…

Last Updated: September 29, 2026 17:52:21 IST

UP Crime: स्कूल कैंपस में खून से लथपथ मिले प्रिंसिपल और टीचर पत्नी, कुल्हाड़ी से काटकर डबल मर्डर; सामने आया चुनाव का एंगल!

UP Crime: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और उनकी पत्नी,…

Last Updated: September 29, 2026 18:14:56 IST

भारत-म्यांमार सीमा पर फिर बढ़ी हलचल, असम राइफल्स की टीम पर हमला, एक जवान शहीद, 4 घायल

Assam Rifles: अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास 21 असम राइफल्स…

Last Updated: September 29, 2026 17:59:35 IST